Daily Horoscope, February 9: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
पढ़ें, चंद्र राशि पर आधारित 9 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शारीरिक तौर पर आप थोड़े कमजोर रह सकते हैं लेकिन गुप्त तरीकों से धन हासिल करने में कामयाबी मिलेगी। आपकी इनकम बढ़ेगी और क्षेत्र में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति का आलम रहेगा जिससे आप सुकून अवश्य महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष राशि
व्यापार में अच्छा लाभ का योग आज बन सकता है। आप अपने साझेदार के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे। आप दोनों का निर्णय कोई बड़ा काम करेगा। जीवनसाथी को परिवार के लोगों से लाभ मिलेगा जिसका आपको भी अप्रत्याशित फायदा पहुंचेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन मेहनत भी करनी पड़ेगी और अपने मन को काबू में रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ससुराल पक्ष में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा और अपने मन में चल रही बातों को अपने प्रिय को बताना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद प्यार रहेगा।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि
आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा। आज काम के सिलसिले में भी आपको मेहनत जारी रखनी पड़ेगी तभी आप को कुछ अच्छे नतीजे हासिल होंगे, हालांकि प्रतियोगी परीक्षा में आपका दिन अनुकूल रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मातृ पक्ष के लोगों से प्रॉपर्टी संबंधित बात का कुछ समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे और अपने प्रिय के साथ में खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ तनाव मिलेगा लेकिन उनके रिश्ते में मजबूती रहेगी और जीवनसाथी से पारिवारिक विचार विमर्श कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका थोड़ा सा कमजोर हो सकता है लेकिन आध्यात्मिक कार्य में आपका काफी मन लगेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि
आपके लिए आज का पिछले दिन के मुकाबले बेहतर जाएगा। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। साफ और शुद्ध पानी पिएं अन्यथा जल संबंधित बीमारी परेशान कर सकती हैं। आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है, जीवन साथी गुस्से में हो सकता है और किसी बात को मनवाने के लिए अड़ सकता है। नौकरी के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि
आपके लिए आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। अपनी किसी रूचि को आज लोगों के सामने लेकर आएंगे जिससे लोग आपके मुरीद हो जाएंगे। आपकी इनकम भी काफी बढ़ेगी और धन का कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है। मित्रों और प्रियजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा, प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे और नौकरी में भी अच्छे समय की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार और काम को लेकर चली आ रही परेशानियों में कुछ कमी होगी। फिर भी आपको अपने काम पर और परिवार पर दोनों में तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें और अपने बॉस की नजरों में बेहतर प्रदर्शन करें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे और आप को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। अटका हुआ धन मिल सकता है।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला राशि
आज किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे हालांकि यात्रा में कुछ असुविधा भी होगी। आपके घर के छोटे का स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है। वहीं आप अपने मुंह से कुछ ऐसे शब्द निकाल सकते हैं जिससे परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है इसलिए सावधान रहें। माता-पिता के आशीर्वाद से कामों में सफलता मिलेगी। उनका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन में आपको आनंद की अनुभूति होगी क्योंकि आपका प्रिय आपके साथ रहेगा और आपके साथ वक्त बिताएगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद भी स्थितियां बेहतर रहेंगी और जीवनसाथी अपनी ओर से रिश्ता निभाने का पूरा प्रयास करेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां ठीक-ठाक रहेंगी।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक
अपने खान-पान पर अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो आज आप बीमार पड़ सकते हैं। घर में सुख सुविधाएं रहेंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और आप हर काम को मजबूती से निभाएंगे। आपको गाड़ी चलाने से बचना चाहिए क्योंकि कोई अप्रिय घटना हो सकती है। प्रेम जीवन में सामान्य दिन रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल है, आपका जीवनसाथी आपका सहयोग करेगा। आपकी इनकम सामान्य रूप से बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे और शासन से सहयोग मिलेगा।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु राशि
आपके लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। काम में आपका मन लगेगा. हालांकि आप कंफ्यूजन में रहेंगे कि किस काम को पहले तरजीह दें और किसे बाद में इससे कुछ महत्वपूर्ण काम लटक सकते हैं। आर्थिक तौर पर दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। यात्राएं सुकून देने वाली साबित होंगी।परिवार का वातावरण भी आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करेंगे।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर राशि
आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी लेकिन जीवनसाथी किसी आवश्यक कार्य से घर से दूर जा सकती है। आपको उनकी कमी का एहसास होगा। मानसिक रूप से आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे, परिवार का वर्तमान आपके लिए अच्छा रहेगा और परिवार के लोगों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपको धन का लाभ भी होगा लेकिन खर्चे काफी अधिक होंगे। आपका प्रिय किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि
आज आपको अपने धन को कई गुना बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कोई ऐसा ऑफर आ सकता है जो आपको उम्मीद से अधिक धन देने का भरोसा दिलाएगा। किसी भी ऐसी जगह निवेश ना करें जहां जोखिम अधिक हो और किसी ऐसे व्यक्ति को अपना धन ना दें जिस पर आप ज्यादा विश्वास ना करते हो क्योंकि उसके वापस लौटाने की उम्मीद कम होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को मिले-जुले अनुभव होंगे।
आपका पिछले कुछ दिनों से भाग्य ने काफी साथ दिया है, वह आज भी आपका साथ देगा इसलिए इस समय को भुना लें। क्योंकि आज लिए गए आपके फैसले आगे आने वाले समय में आपको बहुत लाभ पहुंचाने वाले हैं। परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है लेकिन आप अपने काम पर फोकस बनाए रखें। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे और जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें भी अपने जीवनसाथी का साथ और उनसे लाभ मिलेगा। व्यापार के लिए दिन काफी अनुकूल है। आज कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं, ऐसी रणनीति बनाएं जिसमें समाज के सरोकार का भी कोई काम हो तो आप को अच्छा लाभ मिलेगा।