मेष राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन कामयाबियों वाला रहेगा। जो भी कार्य अथवा व्यापार कर रहे हैं उसमें आशातीत लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग हैं यदि आप परीक्षा दे रहे हैं तो और पढ़ाई करें ताकि परीक्षा में अंक उत्तम से उत्तम आए। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। सावधान रहें, गुप्त शत्रुओं से बचें। 19 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।