फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना (07 से 13 दिसंबर) : दिसंबर के दूसरे सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके...

Tue, 08 Dec 2020 09:41 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि-
सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा, विशेषकर के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नजले, जुकाम, बुखार आदि से सावधान रहें। सप्ताहांत पुनः ग्रह गोचर अनुकूल होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। 9 तारीख को रहें जरा बचके।

Horoscope 2021: नया साल किन राशियों के लिए होगा भाग्यशाली और किन्हें रहना होगा सतर्क, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि-
सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के साथ होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अशुभ समाचार भी मिल सकता है। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन के क्रय के विषय में सोच रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। सप्ताह के मध्य शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। दैनिक व्यापारियों के लिए ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। 8 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि-
अपने सौम्य स्वभाव एवं कठिन परिश्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी नियंत्रण पा लेंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा निर्णय लेना चाहें तो सर्वाधिक सफलता के योग हैं। नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी विभाग में रुके हुए कार्यों का भी निपटारा होगा। सप्ताह के मध्य कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के कारण क्रोध में वृद्धि होगी। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 10 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
राशि
कर्क राशि
संपूर्ण सप्ताह मिलाजुला फल कारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करते जाएंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। स्वर्ण आभूषण अथवा विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में और अनुकूलता रहेगी जिसके फलस्वरूप बिगड़े कार्य बनते जाएंगे किंतु सप्ताहांत स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा और तनाव भी अधिक रहेगा। 12 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि
सप्ताह का आरंभ मान-सम्मान तथा पद और गरिमा की वृद्धि कराएगा। नई जिम्मेदारियां भी मिलने के योग। जो भी कार्य करना चाहेंगे उसी में सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करने का अच्छा सुअवसर। सप्ताह बेहतरीन है इसलिए अपने सामर्थ्य एवं ऊर्जा शक्ति का पूर्ण प्रयोग करते हुए कार्य में लग जाएं सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। सप्ताह के मध्य यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सभी दिन शुभ रहेगा।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि
सप्ताह के आरंभ में आय के साधन बढ़ेंगे। रुका हुआ धन भी आएगा किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो समय अच्छा है। सप्ताह के मध्य अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ेगा। दुर्घटना से बचें। 7 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि
सफलता की दृष्टि से समय बेहतरीन रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े विभागों से संबंधित कोई भी कार्य हो निर्वाध संपन्न होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस तथा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा अधिक आवेदन करना भी सफल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। सप्ताह के मध्य संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत के योग। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करें, पूर्ण सफल रहेंगे। 10 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि
सप्ताह आपके लिए अप्रत्याशित परिणामों वाला रहेगा। किसी समृद्धशाली व्यक्ति अथवा संस्थान से सुखद समाचार की प्राप्ति के योग। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा किंतु अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। सप्ताहांत कष्टकारक यात्रा के योग। 11 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
राशि
धनु राशि
सप्ताह के आरंभ में ही भाग्योन्नति के योग। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना हो तो, इस दृष्टि से भी अवसर अति अनुकूल रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। सप्ताह के मध्य कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नया व्यापार भी करना चाह रहे हैं तो अवसर अनुकूल रहेगा किंतु साझा व्यापार करने से परहेज करें। सप्ताहांत संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 13 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि
सप्ताह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ तथा उलझनों के साथ होगा। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। यहां तक कि कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से भी बचना पड़ेगा। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में सुधार के प्रभाव स्वरूप अप्रत्याशित रूप से उन्नति होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। सप्ताहांत अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करना पड़ेगा। 8 तारीख को रहें  जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि
सप्ताह के आरम्भ में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शादी-विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा इसलिए कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि अवसर बेहतर। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। गुप्त शत्रुओं से भी बचें। सप्ताहांत पुनः ग्रह गोचर की अनुकूलता सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति दिलाएगी। 9 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि
संपूर्ण सप्ताह सामान्य फल कारक ही रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ेगी। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें। अत्यधिक भागदौड़ और कष्टकारक समाचार से मन अशांत हो सकता है। सप्ताह के मध्य ग्रह-गोचर में आया सुधार रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक करवाएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जो भी निर्णय लेंगे उसीकी प्रशंसा होगी। सप्ताहांत पुनः विषम परिस्थितियों सामने खड़ी रहेगी इसलिए हर निर्णय बहुत सोच समझकर सावधानीपूर्वक लें।11 तारीख को रहें जरा बचके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें