फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 जून तक) : जून के अंतिम सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके

Mon, 22 Jun 2020 01:37 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल: 22 से 28 जून तक
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ मिलाजुला रहेगा। अनुकूल ग्रहगोचर ग्रहण के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद करेंगे, जिसके प्रभाव स्वरूप आपकी आने वाली परेशानियों में कमी आएगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी विलासिता पूर्ण महंगी वस्तु का क्रय करेंगे तथा आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। 28 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि- इस सप्ताह में यात्राओं की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अपव्यय से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विदेशी मित्रों अथवा कंपनियों से अच्छे समाचार की उम्मीद। वीजा आदि के लिए आवेदन करना भी सफलता दायक रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए अच्छे ग्रह गोचर का लाभ उठाएं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। 22 तारीख अशुभ।

विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- आपकी राशि पर चतुर्ग्रही योग विषम परिस्थितियों से लड़ने में मदद करेगा। इन्हीं ग्रहों के सुपरिणामों के फलस्वरुप आप पर पड़ रहे सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। गले से संबंधित बीमारी से और अधिक सावधान रहें। नए कार्य व्यापार का आरंभ करना हो तो अवसर अच्छा है किन्तु अच्छे मुहूर्त में ही करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के एवं नए अनुबंध प्राप्ति के योग। 27 तारीख अशुभ।

4 of 12
राशि
कर्क राशि- सप्ताह के आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। कष्टकर यात्रा भी करनी पड़ सकती है इसलिए वाहन दुर्घटना से बचें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान देय हो सकता है आर्थिक फैसले भी बहुत सावधानी से करें। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आए सुधार से हालात अच्छे हो जाएंगे। अपने साहस एवं सौम्य में स्वभाव के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। 25 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि- सप्ताह के आरंभ में आय के स्रोत बढ़ेंगे। कहीं से रुका हुआ धन आएगा। कार्य व्यापार में उन्नति भी होगी किंतु, परिवारके बड़े सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। सप्ताह के मध्य में शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता एवं मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, विवाह भी कर सकते हैं। 28 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। यद्यपि माता-पिता के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। उच्चाधिकारियों से आपके संबंधों में भी कटुता आ सकती है किंतु केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों से जुड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। सामाजिक कद बढ़ेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। 26 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि- ग्रह गोचर में शुभता के प्रभाव स्वरूप धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन करना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा का आवेदन करना सफल रहेगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह अपेक्षाकृत और बेहतर है। अपने साहस और शौर्य के बल पर कामयाबीयों के चरम तक पहुंचेंगे। सप्ताहांत अधिक भागदौड़ और अपव्यय से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 28 तारीख अशुभ।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि- सप्ताह का ग्रह गोचर आपको अत्यंत प्रतापी बनाएगा। आपके द्वारा किए गए कार्य और लिए गए निर्णय सराहनीय रहेंगे किंतु स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। झगड़े विवाद से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। मकान वाहन के क्रय का योग। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में और सुधार आने से चहुमुखी विकास होगा। 22 तारीख अशुभ।

9 of 12
राशि
धनु राशि- सप्ताह काफी मिले-जुले फलदायक रहेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए तो बेहतरीन लाभदायक रहेगा किंतु साझा व्यापार करने वालों के लिए सामान्य ही रहेगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। शासन सत्ता का पूर्णसुख मिलेगा। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा तथा कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। सभी दिन शुभ।

10 of 12
राशि
मकर राशि- सप्ताह लाभदायक ही रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा किंतु लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, गुप्त शत्रुओं से बचें। जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। अत्यधिक भागदौड़ और यात्रा से आर्थिक तंगी के योग। सप्ताह के मध्य नौकरी में पदोन्नति एवं उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा । 27 तारीख अशुभ।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि- सप्ताह का आरंभ विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करें। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। सप्ताह के मध्य आय के साधन बढ़ेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना तो होगी किंतु परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद न पैदा होने दें। अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखें। 28 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति तो दे सकता है। किंतु मकान वाहन के खरीदने का सपना पूरा हो सकता है प्रयास करें। सप्ताह के मध्य प्रतियोगिता में अच्छी सफलता एवं मान-सम्मान की वृद्धि होगी । प्रेम विवाह के योग बनेंगे, नए प्रेम प्रसंग की भी संभावना है। सप्ताहांत स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर। 26 तारीख अशुभ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें