फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 जून 2020): जानें इस सप्ताह क्या कहता है आपका भाग्य

Mon, 22 Jun 2020 08:05 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 22 से 28 जून 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण है। छात्रों के लिए यह समय सामान्य नहीं कहा जा सकता है। बेवजह किसी से न उलझें अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही मिलेगा। इस समय आपको फैसले लेने में कठिनाई होगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का कारण साबित हो सकता है। सप्ताह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। पैर का दर्द इस समय आपको परेशान कर सकता है। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से बचें। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रोमांस के नजरिए से इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुलन बिगाड़ सकता है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा। आप किसी चीज को लेकर कश्मोकश की स्थिति में रहेंगे। संतान के प्रति मन चिंतित रहेगा। इस समय आपको आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी। सांसो में तकलीफ हो सकती है। नौकरी पेशा के लोग थोड़े मुश्किल में रहेंगे। वैवाहिक रिश्ते में मनमुटाव रहने के संकेत है। प्रेम करने वाले इस समय जल्दबाजी न दिखाएं।

4 of 13
मिथुन
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जायेगा। इस समय आप किसी बड़े वाहन की खरीददारी कर सकते है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। संतान पक्ष आपको व्यथित कर सकती है। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान से परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति धीरे-धीरे होगी। आमदनी के लिहाज से समय ठीक ठाक है। व्यवसाय के लिए समय सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को दौड़ भाग करनी पड़ेगी। वैवाहिक संबंधो में मधुरता आएगी है। प्रणय संबंधों के लिए यह समय उत्तम है। त्वचा से सम्बंधित रोगी इस समय राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह व्यावसायिक और व्यापारिक सन्दर्भ में भागमभाग की स्थिति से युक्त रहेगा। आप भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे जो आपको हर हल में सफल बनाएगा। इस सप्ताह आप में से कुछ को आय में अनियमितता का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते हैं। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। परिवार में बच्चों की वजह से थोड़ी कटुता बनेगी रहेगा। प्रणय संबंधो में खुशनुमा माहौल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम ही रहने वाला है। सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। वाहन, मकान आदि खरीदने वाले लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। किसी महिला के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण होगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी मे धीमी प्रगति रहेगी। खानपान संयमित रखें। मार्केटिंग की नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय करने वाले उधारी न करें। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय थोड़ा सावधानी बरतें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। इस समय आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए फिजूलखर्ची से बचें। फोड़े फुंसी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेमीजन कहीं बाहर घूमने अवश्य जाएं।

8 of 13
राशि
तुला साप्ताहिक राशिफल
यह समय इस राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। आमदनी के लिए किए गए प्रयासो में आप सफल होंगे। पेट की समस्या से सेहत में गिरावट आयेगी। नौकरी वाले अच्छा प्रदर्शन करेगें जिसका उनको लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के आसार नजर आ रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम में सफलता मिलने के पूरे संयोग बन रहे हैं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य माना जायेगा। किसी व्यक्ति के द्वारा आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है। गहन विचार से किसी समस्या का हल निकलेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। व्यावसायिक कार्यो में शिथिलता रहेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक विचार बनायें रखें। इस सप्ताह आमदनी में ठहराव होने के संकेत है। नौकरी पेशा वालों के लिए समय उथल पुथल की स्थिति है। व्यापार करने वाले सोच समझ कर निवेश करें। वैवाहिक जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय संशय भरा रहेगा। अनिद्रा के रोगी सावधान रहें।

10 of 13
राशि
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों की लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आप इस समय भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे जो आपको हर हल में सफल बनाएगी। न्याय से जुड़े लोगों को कुछ राहत मिलेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में लिप्त जातक सफलता पाएंगे। नौकरी वालों के लिए यह समय ठीकठाक रहने वाला है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करे। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार संभव है। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य आपको कुछ राहत दे सकता है।

11 of 13
राशि
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। गृहस्थी के कार्यों में थोड़ी सी प्रगति हो सकती है। परिवार में किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। जमीन-जायदाद में कुछ अड़चनें आने की आशंका है। अनावश्यक लोगों से घनिष्टता न बढाएं। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। मधुमेह की समस्या से जूझ रहे लोगों को कुछ आराम मिलेगा। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाए रखें। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ो से बात अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन में सहयोग की भावना से प्रेम उत्पन्न होगा। प्रेम में पागलपन न दिखाएं।

12 of 13
राशि
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। कार्यक्षेत्र के नजरिए से यह समय आपका है इसका भरपूर फायदा उठाएं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यवसाय के लिए यह समय ज्यादा अनुकूल है। नौकरी वालों के लिए यह समय ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन को सुखद रहेगी। प्रेम करने वालों के लिए यह समय संशय भरा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के पूरे आसार बन रहे हैं। जीवनसाथी की तरफ आपको परेशान रहना पड़ सकता है। अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य आपका साथ देगा। सरकारी कर्मचारियों को कुछ अतिरिक्त लाभ मिल सकता है, व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। क़ानूनी दस्तावेज पर देख परख कर ही हस्ताक्षर करें। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय अनुकल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें