फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल (20 से 26 जुलाई तक): जुलाई के इस सप्ताह में इस दिन जरा बचके...

Mon, 20 Jul 2020 06:44 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि- सप्ताह के आरंभ में शुभ ग्रह गोचर आपके स्वभाव में सौम्यता एवं उत्साह में वृद्धि करेंगे। अपनी स्वयं की ऊर्जा शक्ति से विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेशी कंपनियों से अनुबंध पर हस्ताक्षर करना अथवा विदेश यात्रा के लिए वीजा आदि का आवेदन करना भी अच्छा रहेगा। सप्ताह की 24 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह के आरंभ में ही नए मेहमान के आगमन से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा किंतु किसी न किसी कारण से आप मानसिक तनाव में रहेंगे। सप्ताह के मध्य में ग्रहगोचर में सुधार के परिणामस्वरूप विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। मकान वाहन के क्रय का भी योग बनेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह की 23 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- राशि पर बने हुए ग्रहयोगों के फलस्वरूप सप्ताह आपके लिए सफलताओं के नए द्वार खोलेगा किंतु, लेनदेन के मामलों में किसी पर भी अधिक विश्वास न करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से कार्य निकलवाना हो तो समय उत्तम रहेगा। सप्ताह के मध्य आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। काफी दिनों से रुका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा। अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। सप्ताह की 26 तारीख को रहे जरा बचके।

4 of 12
राशि
कर्क राशि- सप्ताह के आरंभिक ग्रह गोचर अत्यधिक यात्राएं करवाएंगे। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अशुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य किसी बड़ी कार्ययोजना के सफल होने की उम्मीद। नौकरी में भी पदोन्नति एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के योग बनेंगे। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलताओं की संभावना सर्वाधिक रहेगी। सप्ताह की 20 तारीख को रहे जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि- सप्ताह के ग्रह गोचर सफलताओं के साथ साथ आय के स्रोत बढ़ाएंगे। आपकी सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। दैनिक व्यापारियों के लिए भी सप्ताह बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता एवं नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति तथा प्रादुर्भाव के योग। सप्ताह के मध्य अत्यधिक यात्रा का योग बनेगा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना से बचें। सप्ताह की 25 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि- सप्ताह का ग्रह गोचर बेहतरीन सफलता दिलाने वाला है। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। चुनाव से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेना चाह रहे हों तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नए कार्य व्यापार आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी अवसर अच्छा रहेगा। गुप्त शत्रुओं तथा षड्यंत्रकारियों से बचते रहें। सप्ताह की 24 तारीख को रहे जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता लेकर आया हुआ है, कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना हो अथवा निर्णय लेना हो तो निःसंकोच आगे बढ़ें सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। सामाजिक पद की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सुख मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे और आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। सप्ताह की 26 तारीख को रहे जरा बचके।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ मानसिक अशांति के साथ होगा किंतु दिन प्रतिदिन कामयाबियों का सिलसिला बढ़ता जाएगा। जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। सप्ताह के मध्य में शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी सहयोग प्राप्त होगा। अपनी ऊर्जा शक्ति तथा साहस के बल पर बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। सप्ताह की 20 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
राशि
धनु राशि- सप्ताह का आरंभ व्यापारियों के लिए अति शुभ रहेगा, यहां तक कि नया व्यापार आरंभ करना हो तो भी अवसर बेहतर है। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी और ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सप्ताहांत ग्रह गोचर में आया सुधार आपकी सफलता में वृद्धि करेगा। सप्ताह की 22 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फल कारक रहेगा। आरंभ में आपके अपने ही लोग षड्यंत्र करके कहीं न कहीं आपको मानसिक रूप से परेशान करेंगे। गुप्त शत्रुओं से आपको हमेशा सावधान रहना पड़ेगा और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो और बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। सप्ताह की 24 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि- सप्ताह का आरंभ विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वालों के लिए उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में आपसी तालमेल बढ़ेगा। प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। सप्ताह के मध्य विरोधी नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, ऐसे में किसी को अधिक कर्ज के लेनदेन से भी बचें। सप्ताह की 26 तारीख को रहे जरा बचके।
 
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि- सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक तनाव रहेगा किंतु फिर भी भावनाओं में बहकर निर्णय लेना नुकसान देय सिद्ध हो सकता है। विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन करना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना सफल रहेगा। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। विवादित मामले बाहर ही सुलझायें। सप्ताहांत ग्रह गोचर में सुधार सफलताओं में वृद्धि करेगा। सप्ताह की 23 तारीख को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें