वृषभ राशि
सप्ताह हर प्रकार से बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आयके साधन बढ़ेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नए अनुबंध पर भी हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। समाज के वरिष्ठ लोगों तथा उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से भी संबंध बिगड़ने ना दें। सप्ताह के मध्य अत्यधिक यात्रा से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताहांत ग्रह गोचर की अनुकूलता सफलता में और वृद्धि करेगी। 22 तारीख को रहें जरा बचके।