मकर राशि-
व्यापारियों के लिए सप्ताह बेहतरीन सफलता दायक रहेगा इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाह रहे हों अथवा किसी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी सप्ताह बेहतरीन रहेगा। अपनी कार्य योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें, जबतक वह पूर्णरुप से सफल न हो जाए। सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। शीर्ष नेतृत्व से संबंध बिगड़ने न दें। सप्ताह के मध्य अत्यधिक भागदौड़ सामना करना पड़ेगा। 19 तारीख को रहें जरा बचके।