फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (08 से 14 जून तक): जून के दूसरे सप्ताह में इस दिन जरा बचके

Mon, 08 Jun 2020 10:44 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल: 08 जून से 14 तक
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए भाग्य उन्नति के योग। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता से संबंधित कोई कार्य संपन्न करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सप्ताहांत अधिक व्यय एवं आर्थिक तंगी से बचें।
 
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव के साथ होगा। स्वास्थ्य ध्यान रखें कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सप्ताह के मध्य कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के योग। आज का दिन अशुभ।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह के आरंभ में शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी अच्छे सहयोग की उम्मीद। दैनिक व्यापारियों के लिए सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं किंतु, सप्ताहांत स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बेहतर रहेगा की कोर्ट कचहरी के मामले भी कोर्ट से बाहर ही सुलझा लें। रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करें। 10 तारीख अशुभ।

4 of 12
राशि
कर्क राशि- सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति रहेगी। गुप्त शत्रुओं से बचें और इस सप्ताह कर्ज के अधिक लेन-देन से बचें अन्यथा दिया गया धन वापस आने में काफी विलंब होगा। सप्ताह के मध्य कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मान सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। 12 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि- सप्ताह के आरंभ में ही शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं। इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक के लिए और पढ़ाई करें। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग। आय के साधन बढ़ेंगे और सोची समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। 14 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फलकारक रहेगा। कहीं से अच्छे समाचार मिलेंगे तो कहीं से कष्टकर समाचार भी मिलेंगे इसलिए हताश ना हों। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद न पैदा होने दें। मकान वाहन के क्रय से संबंधित योजना सफल रहेगी। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। अधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाकर रखें। 11 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि- अपने सौम्य स्वभाव के बल पर आप बिषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वहीं आपकी मदद के लिए आगे आएंगे किंतु, फिर भी कहीं ना कहीं आप मानसिक अशांति का शिकार रहेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। विदेशी मित्रों अथवा कंपनियों से सुखद समाचार के योग। वीजा आदि के लिए आवेदन करना शुभ। 9 तारीख अशुभ।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। आरंभ में कुछ अशांति रह सकती है किंतु कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों से भी कार्यो का निपटारा होगा संयम बनाए रखें। 12 तारीख अशुभ।
 

9 of 12
राशि
धनु राशि- सप्ताह का आरंभ अच्छी सफलताओं के साथ होगा। कहीं से सुखद समाचार आप को प्रसन्न कर देगा किंतु मध्य में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक हानि का भी शिकार हो सकते हैं सावधान रहें और लेन-देन के मामलों में किसी पर अधिक भरोसा न करें। सप्ताहांत विषम हालत सामान्य होंगे और कार्य उन्नति भी होगी। 9 तारीख अशुभ।

10 of 12
राशि
मकर राशि- सप्ताह के आरंभ में व्यर्थ भागदौड़ और कष्टकर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। किसी अशुभ समाचार से मन अशांत रहेगा इसीलिए स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। मध्य अपेक्षाकृत बेहतरीन रहेगा और कठिन परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। षडयंत्र का शिकार होने से बचें। 11 तारीख अशुभ।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि- सप्ताह के आरंभ में आय के साधन बढ़ेंगे। दिया हुआ धन वापस मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। मध्य में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। कार्यक्षेत्र में प्रभाव वृद्धि और आपके लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। 9 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि- सप्ताह के आरंभ में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी समय अनुकूल। परिवार के बड़े सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। मध्य में यात्रा देशाटन का भी लाभ होगा। विदेशी कंपनी में सर्विस हेतु आवेदन करना अच्छा रहेगा। 12 तारीख अशुभ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें