फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 08 जून: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Mon, 08 Jun 2020 07:38 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Rohit Jha
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 08 जून 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के चेहरे पर आज खुशी दिखाई देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
शादीशुदा जीवन खुशनुमा रहेगा। हालांकि जीवनसाथी आपसे किसी विषय को लेकर शिकायत भी कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे हासिल होंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन चिंता ग्रस्त रहेगा। एक-दूसरे पर किसी बात को लेकर शक हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका प्रिय आपके साथ रोमांटिक बातें करेगा। मुलाकात करने का मन भी करेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में एक दूसरे के प्रति गलत बर्ताव दिक्कतें पैदा कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज के दिन कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आज फोन पर काफी बिजी रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी सुखद नतीजे हासिल होंगे। आपका प्रिय रिश्ते में और अधिक गहराई तक जाकर आपको प्यार करेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपके साथ सहयोग करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी थोड़ी ईगो तो दिखाएगा लेकिन प्यार भी करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा।
 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बड़ी प्यारी मीठी बातों के साथ गुजरेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपनी बात अपने प्रिय से कहने में सफल रहेंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन खुशनुमा और शानदार रहेगा। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। हल्की-फुल्की झड़प भी हो सकती है। रिश्ते में ऐसा होना रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन में खुशियों में कमी आएगी। एक दूसरे के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं या उभर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कम्युनिकेशन का फायदा उठाकर एक दूसरे से बातचीत करने में सफलता मिलेगी। कोई पुराना रिश्ता दोबारा शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी घर परिवार के कार्य में आपकी मदद करेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने दिल की बात अपने प्रिय से कहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें