फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना (05 से 11 अक्तूबर): महीने के इस सप्ताह राशिनुसार इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 05 Oct 2020 11:02 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ आपके लिए मान-सम्मान की वृद्धि कराएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। सोची समझी सभी रणनीतियां भी कारगर सिद्ध होंगीं। सप्ताह के मध्य कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा फिर भी किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के संकेत। 11 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह के आरंभ में काफी भागदौड़ और व्यय का सामना करना पड़ेगा। किसी विदेशी कंपनी अथवा मित्र के द्वारा सुखद समाचार की प्राप्ति के योग। वीजा आदि के लिए भी आवेदन करना हो अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना हो तो परिणाम सुखद रहेगा। सप्ताह के मध्य मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण कर सकते हैं। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी सप्ताह बेहद अनुकूल रहेगा। 6 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। अपने सौम्य स्वभाव एवं ऊर्जा शक्ति के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। शीर्ष अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रुओं एवं षड्यंत्र कारियों से सावधान रहें। 7 तारीख को रहें जरा बचके ।

4 of 12
राशि
कर्क राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मनोनुकूल फल देने वाला सिद्ध होगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा निर्णय लेना चाहें तो बेहतरीन सफलता के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के योग।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि- आपके लिए भी सप्ताह के सभी दिन शुभ हैं इसलिए विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना तो शुभ रहेगा ही केंद्र अथवा राज्य  सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा भी होगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय भी लेना चाह रहे हों या किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो संयोग अच्छा है प्रयास करें। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, मान सम्मान भी मिलेगा। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करते रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि- सप्ताह के आरंभ में ग्रह गोचर की प्रतिकूलता मानसिक परेशानी बढ़ा सकती है स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सप्ताह के मध्य से ग्रह गोचर में आया परिवर्तन सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति देगा शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में आवेदन की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल रहेगा। 5 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि- सप्ताह के आरंभ में शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए भी समय बेहद अनुकूल किंतु साझा व्यापार करने से परहेज करें। ससुराल पक्ष से सहयोग एवं सुखद समाचार प्राप्ति के भी योग। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। 7 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि- सप्ताह का आरंभ किसी न किसी कारणवश मानसिक तनाव दे सकता है, गुप्त शत्रुओं से भी बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। नजले जुकाम से बचें। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान करेगा। रोजगार के नए अवसर आयेंगे। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से जुड़े कार्यो का निपटारा होगा। सप्ताहांत सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। 8 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
राशि
धनु राशि- सप्ताह के आरंभ में संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। रोमांस के मामलों में समय नष्ट न करें। योजनाओं को गोपनीय रखे और कार्य में लगे रहें। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। रोजगार की दिशा में किये गए सभी प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। सप्ताह के मध्य शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। 11 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फल देने वाला सिद्ध होगा। आरंभ में स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत प्रभाव पड़ेगा। झगड़े विवाद से बचें तथा कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से जुड़े कार्यो का निपटारा होगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। सप्ताह के मध्य किसी बड़ी शुभ सूचना से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।10 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि- सप्ताह के आरंभ से आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी नियंत्रण पा लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना तो होगी किंतु आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। सप्ताह के मध्य मकान वाहन के क्रय का योग। ग्रह-गोचर के अशुभ प्रभाव के फलस्वरूप किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह का सामना भी करना पड़ेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं। 11 तारीख को रहे जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ मानसिक अशांति दे सकता है किंतु यह अधिक समय तक नहीं रहेगा इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो विलंब न करें। आकस्मिक धन प्राप्ति तथा रुका हुआ धन भी वापस मिलने के संकेत। सप्ताह के मध्य मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल। 9 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें