धनु
इस सप्ताह दूसरों के फटे में टांग अड़ाने की बजाय अपने काम से काम रखें, अन्यथा आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। किसी भी कार्य को खूब सोच-विचार कर करें। जल्दबाजी के चक्कर में बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। करिअर हो या फिर कारोबार समय का प्रबंधन जरूरी रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी मित्र की मदद से अटके काम पूरे होंगे। उधार दिया धन वापस मिलेगा। बैंक, फाइनेंस और लाइजनिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुधरने से घर में खुशी का महौल रहेगा। लवमेट के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के अंत में घर में पूजापाठ या शुभ कार्य संपन्न होंगे।
शुभ अंक-2
शुभ दिन-सोमवार
शुभ रंग-गेरुआ
सफलता का सूत्र-किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें।
उपाय-भगवान विष्णु को चने की दाल और गुड़ या बेसन का लड्डू चढ़ाएं।