फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते किसकी बदलेगी किस्मत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 09 Dec 2019 02:25 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
सभी 12 राशियों के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा। किसके खाते में आएंगी खुशियां और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...
 
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। अटके कामों के बावजूद प्रणय सम्बन्ध और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जिंदगी को पूरी शिद्दत से जिए। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से अच्छा रहने वाला। व्यापार में उठापटक का माहौल रहने वाला है। नौकरी का प्रयास करने वाले सफलता प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें।

विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यो में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। जातक के कार्यो में शिथिलता रहेगी। आप  इस हफ्ते बुद्धि का उपयोग फालतू के कामो में ज्यादा करेगा। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। सप्ताह के प्रारम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन आखिरी में कुछ कमी आएगी। नौकरी करने वालों के लिए अपने सहयोगियों से सम्बन्ध मधुर रखने होंगे। इस समय कोई नया व्यापार न शुरू करें। वैवाहिक जीवन में आपको सुकून का अनुभव होगा। प्रणय सम्बन्धो में गिरावट आएगी। लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे जातकों को राहत मिल सकती है।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं रहने वाला है। नौकरी परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है। दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। जीवनसाथी का सहयोग न मिलने के कारण जातक व्यथित रहेगा जिसके कारण उसे नुकसान सहना पड़ेगा। किये गए प्रयासो में आप असफलता ही पाएंगे। वाहन इस सप्ताह न ही चलायें तो अच्छा है। व्यवसाय में निवेश का यह अच्छा समय नहीं है। नौकरी करने वाले खासकर शिक्षक वर्ग लापरवाही न बरतें। आपसी सहयोग की कमी दिखाई देगी। भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। संयम सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें वरना हानि हो सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते है। व्यावसायिक कार्यो में सक्रियता बढ़ेगी । आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। नौकरी आपके दरवाजे पर दस्तक देकर चली जायेगी। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। वैवाहिक संबंधो में सुधार की सम्भावना है। प्रणय संबंधो में कटुता रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। मित्रो से सहयोग मिलेगा जिससे आपकी कुछ परेशानी कम होगी। सामाजिक कार्यों में उपलब्धियां प्राप्त होगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। निजी सम्बन्धों की स्थिति में थोड़ी मजबूती आयेगी। रोजाना के कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी। आमदनी के लिहाज से समय ठीक ठाक है। सर्वाइकल पेन आपको आ सकता है। व्यवसाय के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगो को समय से खुद को परिवर्तन करना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग न के बराबर रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जा सकता। अच्छे समय का इंतजार करें। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। मित्रो से सम्बन्ध बनाये रखे । यह समय आपको पद प्रतिष्ठा दिलाएगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपके जीवन में परिवर्तन लाएंगे। महिलाओं के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस सप्ताह सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 

8 of 13
rashi
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा माना जायेगा। रिश्तेदारी में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी प्रतिभा आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगा। यात्रा का अवसर इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत है।महिलाओं के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी ।स्वस्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार करने वालो के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस सप्ताह सफलता प्राप्त कर सकते है। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति बानी रहेगी। प्रेम करने वालों के लिए यह समय ठीक रहेगा।

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। हर किसी पर विश्वास न करें। रिश्तेदारों से मैत्री पूर्ण सम्बन्ध बने रहेंगे। नजदीकी लोगो से सम्बन्धों में और मधुरता आयेगी। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आप थकान महसूस कर सकते है। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा है। व्यवसाय करने वाले थोड़ी समझदारी से कम ले। वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम करने के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा।

10 of 13
rashi
धनु राशि वालों के लिए सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। इस समय गुरुजनों का सम्मान करें और आशीर्वाद अवश्य लें। मुमकिन है कि घर में आपको अपने बेपरवाह रवैये की वजह से आलोचना का सामना करना पड़े। किसी मामले में दखलनदाजी न करें। मानसिक शान्ति बहुत महत्वपूर्ण है इसके लिए आप किसी बागीचे, नदी के तट या मंदिर पर जा सकते हैं। सप्ताह के प्रारम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन समय के साथ गिरावट आ जायेगी। सेहत में समस्या बनी रहेगी । खाने पर विशेष ध्यान दें। इस समय नया निवेश नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा।

11 of 13
rashi
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य माना जाएगा। आलस्य न करें वरना कोई कार्य अधूरा रह जायेगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। मित्रों से सम्बन्ध मधुर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन का आलसपन छोड़ना होगा। नित-नये कार्यों के प्रति मन विचलित रहेगा। आपको मेहनत से ही धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। नौकरी प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे और नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के अवसर बनेंगे। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है उधार देने से बचे।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम माना जा सकता है। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। यह सप्ताह जातक के लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध कराएगा । छात्रो के लिए यह समय थोडा संघर्ष का रहेगा। पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से अच्छा रहने वाला रहेगा। मोटापे के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें। व्यापार में अनिश्चितता का माहौल रहने वाला है ।नौकरी का प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ेगा। जीवन साथी के भरपूर सहयोग से वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय थोडा मुश्किल भरा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ शाम सुखद रहेगी लेकिन ज्यादा खाने और मदिरापान से बचें। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफी फायदेमंद साबित होगी। आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी। नौकरी पेशा वालो के लिए समय ठीक नहीं रहेगा।व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे ।वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। प्रेम करने के लिए अच्छा समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें