जातक की आमदनी अच्छी रहेगी किन्तु व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। वैवाहिक सम्बन्धो में थोडा सुधार संभव है। इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य माना जा सकता है। एक कार्य को पूरा करने के बाद ही दूसरा कार्य शुरू करें। साझे, सहयोग के कार्यों में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में दान देने के आसार है। आशा के अनुरूप कार्य न होने से मन दुखी होगा। रूके हुए काम इस अवधि में पूरे हो सकते है। शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।