इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नही रहेगा। बेवजह किसी से न उलझे अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही मिलेगा। इस समय आपको अनिर्णय की स्थिति से बचना होगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। सप्ताह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। पैर का दर्द इस समय आपको परेशान कर सकती है। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से बचें। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाये रखे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रोमांस के नजरिए से इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी।