फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Lucky Rashifal: अगस्त का नया सप्ताह इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, बनेंगे सभी अटके काम

Mon, 04 Aug 2025 12:55 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Luckiest Zodiac Sign 4 to 10 August 2025: ज्योतिष दृष्टि से अगस्त का पहला सप्ताह बेहद खास है। सप्ताह के पहले ही दिन सावन सोमवार के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संयोग बना हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 4
Weekly Luckiest Zodiac Sign 4 to 10 August 2025 - फोटो : freepik
Weekly Luckiest Zodiac Sign 4 to 10 August 2025: ज्योतिष दृष्टि से अगस्त का पहला सप्ताह बेहद खास है। सप्ताह के पहले ही दिन सावन सोमवार के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संयोग बना हुआ है। इसके अलावा अगस्त के पहले हफ्ते में पुत्रदा एकादशी, सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। इसी बीच ग्रहों के राजकुमार बुध भी कर्क राशि में उदय होंगे। वहीं मन के कारक चंद्रमा भी धुन, मकर और कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में ग्रहों और तीज-त्योहारों के प्रभाव से कुछ राशियों को व्यापार में मनचाहा लाभ और पारिवारिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अगस्त का पहला सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपके लक्ष्य पूरे होने से करियर को एक नई दिशा मिलेगी। - फोटो : amar ujala
वृषभ साप्ताहिक लकी राशिफल 
अगस्त का पहला सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपके लक्ष्य पूरे होने से करियर को एक नई दिशा मिलेगी। इस दौरान लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। आप किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। समाज में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोगों को आपकी राय प्रभावित करेंगी। पुराने दोस्तों और शुभचिंतकों के संपर्क में भी आएंगे। कारोबारी यात्राएं सुखद और सफल रहेंगी। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले हल होंगे। इस समय सरकारी कामकाज से जुड़े जातकों को भी कोई अच्छी खबर मिलेगी। 

Trigrahi Yog 2025: अगस्त में त्रिग्रही योग का संयोग, इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। धन लाभ की प्राप्ति संभव है। घर से दूर रह रहे लोगों को इस हफ्ते परिवार वालों के साथ समय बिताने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala
सिंह साप्ताहिक लकी राशिफल
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। धन लाभ की प्राप्ति संभव है। घर से दूर रह रहे लोगों को इस हफ्ते परिवार वालों के साथ समय बिताने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। लोग आपकी सूझबूझ और निर्णयों की सराहना करेंगे। लव रिलेशन में पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। आपको जीवन में चमकने के कई अवसर मिलेंगे। इस सप्ताह व्यापारिक निर्णयों में स्थिरता आएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

4 of 4
धनु राशि वालों को व्यापार में अच्छा धन लाभ होने से कर्ज जैसी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। - फोटो : amar ujala
धनु साप्ताहिक लकी राशिफल 
धनु राशि वालों को व्यापार में अच्छा धन लाभ होने से कर्ज जैसी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। घर में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। यह सप्ताह आपकी लव लाइफ को अच्छी प्रगति दिलाएगा। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में आप शामिल होंगे। इस सप्ताह करियर और व्यवसाय दोनों में विकास होगा। विवाह योग्य जातकों को लव का प्रपोजल मिल सकता है। सौभाग्य को बढ़ाने वाला एवं लाभकारी साबित होगा।
Weekly Career Rashifal (04-10 August): करियर में इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें