फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल: नवंबर के दूसरे हफ्ते 11 से 17 तारीख के बीच इस दिन जरा बचके

Mon, 11 Nov 2019 11:20 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
नवंबर माह का दूसरे सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में कई परिवर्तन हो रहा है जिनसे अलग-अलग योग बन रहे हैं, इन ग्रह योगों के अनुसार कई नए समीकरण बनेंगे जिसका प्रभाव अपनी राशि पर कैसा रहेगा, यह जानने का कौतूहल सभी को रहता है अतः आपकी राशि के अनुसार इस नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में कौन सा दिन आपके लिए सावधानी बरतने का है इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन रहेगा। मान सम्मान की वृद्धि होगी, मानसिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग हैं। जिस तरह का भी कार्य संपन्न करना चाहें परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं लाभ उठाएं, फिर ही 13 तारीख को कुछ अशांति के योग हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ राशि- अत्यधिक यात्रा और भागदौड़ में अधिक व्यय होगा। सप्ताह के मध्य में शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे, विवाह संबंधी वार्ता सफल होगी। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है फिर भी 11 तारीख को सावधानी बरतें।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि- सप्ताह के आरंभ में आय की वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। मध्य में भागदौड़ और अधिक खर्च से आर्थिक तंगी रहेगी किंतु अंत और भी बेहतरीन रहेगा कोई भी नया कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना चाहे तो सप्ताह के अंत में अच्छे मुहूर्त में करें। 14 तारीख कुछ अशुभ।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह बेहतरीन रहेगा, आरंभ में नए लोगों से मुलाकात का दूरगामी परिणाम निकलेगा। मध्य पद और गरिमा के लिए वृद्धि कारक सिद्ध होगा, यदि विद्यार्थी हैं तो पढाई में रूचि बढ़ेगी। सोची-समझी रणनीति कारगर रहेगी फिर भी 16 तारीख को सावधानी बरतें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि- आपके लिए संपूर्ण सप्ताह बेहतरीन रहेगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है अतः व्यापार आरंभ करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। यदि आप नई सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हैं तो ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह अपेक्षाकृत बेहतर ही रहेगा। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। अपनी वाकचातुर्यता से बड़े से बड़ा कार्य आसानी से कर लेंगे। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, षडयंत्र का शिकार होने से बचे। 11 तारीख को सावधानी बरतें।
 

8 of 13
rashi
तुला राशि- आपके के लिए सप्ताह का आरंभ व्यापार में उन्नति एवं दांपत्य जीवन में मधुरता लाने वाला है। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। मध्य स्वास्थ्य के प्रति विपरीत है किंतु अंत यात्रा देशाटन का लाभ और शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता दिलाने वाला है। 14 तारीख को मन अशांत रहेगा।

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि- सप्ताह का आरंभ स्वास्थ्य के प्रति विपरीत रहेगा। इस अवधि में कर्ज के लेन-देन से बचें, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। मध्य व्यापार में उन्नति और नौकरी में पदोन्नति के अवसर लाएगा। इस सप्ताह विशेष सावधानी बरतने का है। 17 तारीख अशुभ है।

10 of 13
rashi
धनु राशि- आपके लिए सप्ताह बेहतरीन रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में भी सफलता मिलेगी। रोमांस  के मामलों में समय नष्ट ना करें अपने कार्य पर ध्यान दें। मध्य में कुछ तनाव रह सकता है किंतु ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। 13 तारीख सावधान रहने के संकेत कर रही है।

11 of 13
rashi
मकर राशि - आपके लिए सप्ताह का आरंभ मिलाजुला रहेगा। प्रयास करें कि पहले सप्ताह में कर्ज के लेन-देन से बचें। नेत्र विकार से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। किसी कष्टकारक यात्रा और अधिक खर्च से मन अशांत हो सकता है फिर भी 11 तारीख को अधिक सावधान रहें।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि- आपके लिए सप्ताह आय की दृष्टि से बेहतरीन रहेगा। निर्णय भी सराहनीय रहेंगे। सप्ताह के मध्य में कुछ अशांति रह सकती है। यदि यात्रा कर रहे हैं तो सामान चोरी होने से बचाएं, सप्ताह का अंत रोजगार की दृष्टि से नौकरी में उन्नति और नए अनुबंध के संयोग बनाएगा फिर भी 15 तारीख अशुभ।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि- सप्ताह के आरंभ में कुछ चिंता के कारक हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, इन सब के बावजूद रुका हुआ धन आने के संकेत, मध्य में मकान वाहन के क्रय का भी योग है, लिए गए निर्णय लाभदायक। सप्ताह का अंत कुछ तनाव कारक हो सकता है पर घबराए नहीं ये ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। 13 तारीख अशुभ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें