कन्या राशि- सप्ताह के आरंभ में तो स्वास्थ्य की दृष्टि से ग्रह गोचर प्रतिकूल है, किंतु मध्य से भाग्य उन्नति के योग बनेंगे धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। असहाय लोगों की मदद करने के लिए आगे आएंगे, जिसके फलस्वरूप समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी आर्थिक दृष्टि से सप्ताह बेहतरीन है। पद प्रतिष्ठा के लिए चुनाव से संबंधित कार्य संपन्न करना चाह रहे हो तो विजयश्री की संभावना सर्वाधिक है, 9 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।