फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल (30 मार्च से 05 अप्रैल): इस सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके

Mon, 30 Mar 2020 02:16 PM IST
रुस्तम राणा पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
Weekly Horoscope: जानें इस सप्ताह आपको किस दिन संभलकर रहना होगा। हफ्ते की कौनसी तारीख़ आपके लिए अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- सप्ताह का आरंभिक ग्रहगोचर और आपकी राशि पर बना हुआ वासुकी नामक 'कालसर्प' योग विषम परिस्थितियों से लड़ने में मदद करेगा। आपके साहस एवं शौर्य की सराहना होगी बड़ी कामयाबी भी हासिल करेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। 4 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि- राशि स्वामी शुक्र का स्वयं अपने ही घर में होकर आप पर सकारात्मक प्रभाव डालना सभी कठिनाइयों से मुक्ति देगा, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मकान अथवा वाहन संबंधी क्रय  हेतु किसी वार्ता को अंतिम रूप देना चाह रहे हों तो परिणाम सकारात्मक रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। 1 तारीख अशुभ।

4 of 13
मिथुन

मिथुन राशि- राशि पर बना हुआ कालसर्प योग मिलाजुला प्रभाव देगा मानसिक रूप से आप कहीं ना कहीं तनाव का अनुभव करेंगे किंतु, अपने कुशल रणनीति एवं योजनाओं के फलस्वरूप विषम हालात पर नियंत्रण पा लेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समाज में मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी नौकरी में पदोन्नति के योग फिर भी  2 तारीख अशुभ।

विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- आपकी राशि पर पड़ रहे कई ग्रहों की दृष्टि के प्रभाव स्वरूप यदि आप केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभाग विभाग में नौकरी हेतु आवेदन करना चाहे तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। ससुराल पक्ष से  रिश्ते बिगड़ने न दें। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सकारात्मक रहेगी दैनिक व्यापार की दृष्टि से लाभ अधिक रहेगा। 31 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- आरंभिक ग्रह गोचर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालेगा साथ ही गुप्त शत्रुओं की भी वृद्धि हो सकती है सावधान रहें, दवाओं के रिएक्शन से बचें। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। 3 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- सप्ताह का ग्रह गोचर हर तरह से अनुकूल रहेगा, आरंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता एवं संतान प्राप्ति के योग संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। सप्ताह का मध्य स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक रहेगा माता पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध के भी योग, 5 तारीख अशुभ।

8 of 13
राशि
तुला राशि- आपके लिए संपूर्ण सप्ताह बेहतर रहेगा, मान सम्मान की वृद्धि होगी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी महंगी वस्तु के क्रय का संयोग बन रहा है जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे अब हुए ही आपकी मदद करते नजर आएंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना होगी, सभी दिन शुभ।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- आपकी राशि पर बना हुआ ग्रह गोचर इस सप्ताह बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। मान सम्मान की वृद्धि होगी शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा दैनिक व्यापारियों के लिए कमाई के अच्छे अवसर मिलेंगे। मकान वाहन के क्रय का योग भी बन रहा है शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 1 तारीख अशुभ।

10 of 13
राशि
धनु राशि- सप्ताह आपके लिए मिलाजुला पर कारक सिद्ध होगा। पारिवारिक कलह से मानसिक अशांति रहेगी, यात्रा से बचें माता पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे केंद्र व राज्य सरकार में सर्विस हेतु आवेदन करना हो अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से सप्ताह उत्तम रहेगा। 2 तारीख अशुभ।

11 of 13
राशि

मकर राशि-  आपकी राशि पर तीन ग्रहों का योग सभी विषम परिस्थितियों से छुटकारा तो दिलाएगा किंतु, मानसिक अशांति भी रहेगी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें व्यर्थ में तनाव लेने से बचें। अपने पराक्रम के बलपर विषम हालात को सामान्य तो कर लेंगे किंतु परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से न मतभेद पैदा होने दें।

12 of 13
राशि

कुंभ राशि- सप्ताह का आरंभ व्यर्थ तनाव एवं परेशानियां देगा, परिवार में एकजुटता बनाकर रखें। लेन-देन के मामलों में भी सजग रहें बहुत आवश्यक न हो तो बैंक लोन लेने से बचें। अन्यथा आर्थिक क्षति की संभावना है। अचल संपत्ति में क्रय का योग बन रहा है स्टॉक मार्केट में लॉन्गटर्म के लिए निवेश भी बेहतर रहेगा। आज का दिन अशुभ।

विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- सप्ताह का आरंभ शारीरिक पीड़ा दे सकता है स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साहस एवं शौर्य की वृद्धि, भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान देय सिद्ध हो सकता है। आय के साधन बढ़ेंगे विशेषकर के व्यापारिक वर्ग के लिए कुछ राहत की खबर आने वाली है। शोधकार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। 31 तारीख अशुभ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें