फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मार्च राशिफल: भाग्य और मेहनत के बल पर सोमवार को छा जाएंगे ये पांच राशि वाले

Mon, 30 Mar 2020 11:38 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
Today Horoscope in Hindi, March 28, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और रोहिणी नक्षत्र है। चंद्र ग्रह आज वृष राशि में स्थित है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 30 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपको आज मिले मिले परिणाम मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी जारी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। काम के सिलसिले में चली आ रही दिक्कतें कुछ हद तक बढ़ दूर होने लगेंगी और आप को साफ साफ दिखाई देगा कि आगे क्या करना है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी सही समय है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए दिनमान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में दिक्कतों से लड़कर आप आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे। रिश्ते में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे।नौकरी करने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और भाग्य का सितारा मजबूत होगा, जिससे आपके कुछ काम बैठे-बिठाए बन जाएंगे और आपको लाभ होगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर रहेगा। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इनकम सामान्य रहेगी। समय के साथ उसमें कुछ गिरावट भी आ सकती है लेकिन खर्च से तेजी से बढ़ेंगे, इसलिए नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम खूब बढ़ेगी और खर्चे भी नियंत्रण में आएंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में भी आज के लिए समय अच्छा रहेगा और आपके काम की पूरी संतुष्टि आपको महसूस होगी लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन परेशानी जनक हो सकता है और प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में दिक्कतें बढ़ सकती हैं, इसलिए अच्छे खान-पान और दिनचर्या का पालन करें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका काम सिर चढ़कर बोलेगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ेंगी लेकिन शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ अच्छे पल आएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए दिनमान मिलाजुला असर लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन में मिले-जुले अनुभव होंगे,  कभी आपका प्रिय गुस्सा होगा तो कभी मान जाएगा और आपको खुशी भी देगा। काम के सिलसिले में आपको अपनी अपनी कार्यकुशलता का परिचय देना होगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। इससे कुछ काम आसानी से हो जाएंगे और आपकी इनकम बढ़ेगी।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा।स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें रह सकती हैं। परिवार में दिक्कतें कम हो सकती हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के माध्यम से कुछ अच्छी बात आपके समक्ष आएगी। रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। विरोधियों पर आपकी जीत होगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप हर काम को खुद करना चाहेंगे, इसलिए ज्यादा ऊर्जा लगाएंगे, जिससे कुछ कामों में सफलता मिलेगी लेकिन आप शारीरिक रूप से परेशानी महसूस कर सकते हैं। हर काम खुद करने की आदत भी अच्छी नहीं होती। लोगों का सहयोग लें और साथ काम करने वालों से अच्छा संबंध रखें। दांपत्य जीवन और पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ेंगी।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने खान-पान पर ध्यान दें, नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के लाभ में बढ़ोतरी होगी, जिसका फायदा आपको भी मिलेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है लेकिन दोपहर बाद स्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। परिवार में चले आ रहे कष्टपूर्ण समय की अब समाप्ति होने वाली है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन सेहत में चली आ रही समस्याएं अब दूर हो सकती हैं। आपके सोचने समझने के ढंग में बदलाव आएगा और यह आपके लिए मुफीद होगा। आप हर काम को बेहतर तरीके से करेंगे, जिससे इनकम की वृद्धि होगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। दांपत्य जीवन में भी चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी का समय आ गया है।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा लेकिन दोपहर बाद आकर खर्चों में और भी अधिक बढ़ोतरी हो सकती है और आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है, थोड़ा ध्यान दें। परिवार का माहौल सुख सुविधा जनक रहेगा। आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं लेकिन दांपत्य जीवन खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम में पहले से अधिक बढ़ोतरी होगी, जो आपको सुख देगी और आपकी खुशी बढ़ेगी। काम के सिलसिले में किए गए आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिक्कतें कम होंगी। दांपत्य जीवन में भी सुख बढ़ेगा और परिवार के छोटों का सुख आपको प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें