फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Rashiyan: जनवरी का आखिरी सप्ताह इन चार राशियों के लिए रहेगा शुभ, धन सम्मान में होगी वृद्धि

Mon, 27 Jan 2025 10:22 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगल और बुध के गोचर भी अगले सात दिनों में आपकी दिनचर्या और जीवन पर असर डालेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि उन चार राशियों के बारे में जिनके लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
weekly Horoscope prediction: 27 जनवरी से शुरू होने वाला यह सप्ताह ग्रहों के परिवर्तन के लिहाज से अत्यधिक प्रभावशाली है। 28 जनवरी को शुक्र का गोचर होने वाला है, जिसका सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। हाल ही में हुए मंगल और बुध के गोचर भी अगले सात दिनों में आपकी दिनचर्या और जीवन पर असर डालेंगे। मेष और वृषभ सहित चार राशियों को इस अवधि में करियर में प्रगति और आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि उन चार राशियों के बारे में जिनके लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। 

Shani Asta 2025: शनि अस्त होने के बाद कर सकते हैं परेशान, ये राशियां अभी से हो जाएं सावधान
Surya Gochar 2025: सूर्य इन 3 राशियों के जीवन में लाएगा हलचल, 12 दिनों तक रहना होगा सतर्क

 
विज्ञापन

2 of 5
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। किसी लंबित इच्छा के पूर्ण होने से मन आनंदित रहेगा। आपको घर और कार्यक्षेत्र दोनों में सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। परीक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक रूप से यह सप्ताह पिछले सप्ताह से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यक्तिगत जीवन में रिश्ते सुदृढ़ होंगे, प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे, और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और कनकधारा स्तोत्र का पाठ लाभकारी होगा।
विज्ञापन

3 of 5
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से अटके कामों में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक दृष्टिकोण से लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय में गति और लाभ देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। सुंदरकांड का पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगा।

4 of 5
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्यशाली साबित हो सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलने के संकेत हैं। मध्य सप्ताह में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ लाभकारी रहेगा।
 

Shani Ast 2025: अस्त अवस्था में रहेंगे शनि देव, गोचर से पहले 3 राशिवालों को रहना होगा सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें और वरिष्ठों से संबंध मधुर रखें। व्यवसाय से जुड़े जातकों को कागजी कार्यवाही और लेन-देन में सतर्क रहना होगा। परिवार और प्रेम जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन संयम और धैर्य से आप स्थिति को संभाल सकते हैं। दुर्गासप्तशती का पाठ करना लाभकारी रहेगा।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें