फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Nakshatra Parivartan: वसंत पंचमी पर शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली

Mon, 27 Jan 2025 03:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Basant Panchami 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार बसंत पंचमी का पर्व विशेष महत्व रखता है। इस दिन शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जो कुछ राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। आइए जानते हैं वे कौन सी 3 राशियां हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शनि नक्षत्र परिवर्तन राशिफल - फोटो : amar ujala
Shani Nakshatra Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार वसंत पंचमी का पर्व विशेष महत्व रखता है। इस दिन शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जो कुछ राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा।  हिंदू धर्म में  वसंत पंचमी का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन बुद्धि, विद्या और वाणी की देवी मां सरस्वती को समर्पित है, और इस दिन उनका पूजन किया जाता है। इस वर्ष  वसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को मनाया जाएगा। इस बार  वसंत पंचमी ज्योतिष के दृष्टिकोण से भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन शनि देव अपनी चाल बदलने वाले हैं।

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर पितरों के लिए इस तरह जलाएं दीपक? जानें समय, नियम और महत्व
Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर राशि के अनुसार करें उपाय, पितृदोष से मिल सकती हैं मुक्ति
Vastu Shastra Of Purse: लगातार हो रहा है पैसे का नुकसा, कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप?
विज्ञापन

2 of 5
शनि नक्षत्र परिवर्तन राशिफल - फोटो : अमर उजाला
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 फरवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा, लेकिन इस दौरान तीन राशियां ऐसी हैं, जिनके जातकों को विशेष खुशियों और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं वे तीन भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शनि नक्षत्र परिवर्तन राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि  
शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवधि में मिथुन राशि के लोग हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है, जबकि व्यापार में भी शानदार लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार हैं, और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

4 of 5
शनि नक्षत्र परिवर्तन राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि  
शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की बहार ला सकता है। इस समय कर्क राशि के जातकों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि मिल सकती है। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे उपयुक्त है, क्योंकि इस दौरान अच्छे रिटर्न की संभावना है। परिवार के साथ यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनि नक्षत्र परिवर्तन राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि  
शनिदेव का यह नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है, और दुकानदारों की बिक्री में वृद्धि हो सकती है। इस समय वाहन खरीदने का भी अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, और संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने की उम्मीद है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें