फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जनवरी : सूर्य उत्तरायण और मकर संक्रांति से इस हफ्ते की शुरुआत से होगा लाभ

विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 2019
जनवरी महीने के तीसरे हफ्ते में ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव होगा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
इस सप्ताह मेष राशि के जातक विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि दूसरी ओर धन का आगमन भी अच्छे से होगा। अचानक से धन लाभ और हानि दोनों के योग बनेंगे इसलिए सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में जैसी स्थिति चल रही है अभी वैसी ही चलेगी इसलिए धैर्य बनाए रखें। अपने पिताजी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें क्योंकि उनका स्वास्थ्य कमज़ोर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है अथवा ऐसी संभावना है कि आपको पारिवारिक सुख में कमी महसूस हो। संतान उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करेगी जिसमें सफलता मिल सकती है लेकिन किसी बात को लेकर वह मानसिक दबाव में भी रहेंगे। विद्यार्थियों को भी तनाव से बाहर आकर अपनी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारी करने की ज़रूरत होगी। आप किसी गुप्त कार्य पर भी धन खर्च कर सकते हैं अथवा कोई गुप्त योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह काफी प्रसन्न रहेंगे। उनके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे जिससे धन लाभ का योग बनेंगा। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी हालांकि अचानक से हुई कोई घटना परिवार पर अपना प्रभाव डालेगी। संतान अपने क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेगी। आपको उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अधिक देर तक जागने का प्रयास ना करें और समय से सोयें। इस दौरान विधि के विरुद्ध कोई कार्य न करें क्योंकि वह कार्य संज्ञान में आने के कारण आपको प्रशासन की ओर से कष्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय स्वं मूल्यांकन का है इसलिए उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी।

4 of 13
मिथुन
इस सप्ताह आपकी आमदनी के मार्ग खुलेंगे। हालांकि खर्चे पूर्व की भांति बढ़े हुए ही रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी लेकिन केतु की उपस्थिति अष्टम भाव में होने से आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की कांस्पीरेसी (साजिश) से बच कर रहें और किसी से कड़वा ना बोलें। नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा लेकिन जो लोग व्यवसाय करते हैं उन्हें अपने साझेदार की ओर से संबंधों में कड़वाहट का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी माताजी और आपके जीवनसाथी के बीच कुछ ऐसी स्थिति आ सकती है जिससे उन दोनों के बीच झगड़ा हो। ऐसी स्थिति में आपको धैर्य से काम लेना होगा और दोनों को मनाने का प्रयास करना होगा। संतान के लिए बेहतरीन समय रहेगा और विद्यार्थियों को भी उनकी शिक्षा में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा हालांकि बाद में विजय आपकी ही होगी लेकिन वर्तमान में आपको मानसिक तनाव तो हो ही जाएगा। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में होंगी और आप यदि प्रयासरत है तो मनचाहा ट्रांसफर अथवा नौकरी में बदलाव हो सकता है। आपने जो शिक्षा ग्रहण की है उससे संबंधित कार्य में जबरदस्त लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी संतान के लिए समय काफी उन्नति दायक है। इस दौरान विदेश जाने के इच्छुक लोगों की मुराद पूरी हो सकती है साथ ही यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत है तो आप इसमें सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन ख़ुशियों से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी और इस दौरान वो जो भी सीखेंगे पूरे मन से सीखेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह रोगों से सावधान रहना चाहिए। साथ ही साथ आपके लिए आवश्यक है कि किसी भी बुरी संगति से बच कर रहें क्योंकि इस दौरान आप के सम्मान को हानि पहुंच सकती है अथवा आप पर कोई झूठा आरोप लगाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त भोजन में अधिक गर्म पदार्थों का सेवन करना आपको रक्त संबंधित कोई बीमारी दे सकता है। कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी और आपका पारिवारिक जीवन भी उत्तम तरीके से चलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और गुप्त रूप से भी धन प्राप्ति संभव है। संतान को शारीरिक कष्ट तथा चिड़चिड़ाहट हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने विषयों को गहराई से समझने में मदद मिलेगी वहीं बीच-बीच में उनका आलस्य शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न करेगा। मातृ पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि वाले जातकों को अपने भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। वे आपके कार्य में भी आपको मदद देंगे और संभव होने पर आप की आर्थिक तौर पर सहायता भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां ठीक-ठाक रहेंगी। आपको अपने काम पर मुख्य रुप से फोकस करना होगा। क्योंकि आप के वरिष्ठ अधिकारी आपके काम पर नजर बनाए रखेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी यात्रा पर जाने की आपकी संभावना दिखाई देती है। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रहने की संभावना भी है। इस सप्ताह विशेष रूप से आपकी माताजी से आपका विवाद हो सकता है। आपकी संतान के स्वास्थ्य के लिए यह समय अनुकूल नहीं है और वह किसी रोग की चपेट में भी आ सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में एकाग्रता की कमी रह सकती है और इस दौरान उनकी शिक्षा में कुछ रुकावटें आएँगी। सप्ताह के अंत में कार्य क्षेत्र में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती हैं।

8 of 13
राशि
तुला राशि के लोग इस सप्ताह किसी वाद विवाद में पड़ सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। कार्य क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे लेकिन पारिवारिक जीवन से आप कुछ असंतुष्ट रहेंगे। आपके भाई बहनों को कोई समस्या हो सकती है हालांकि वह अपनी ओर से आपको हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। आप नए नए व्यंजनों का आनंद लेंगे और परिवार में कोई अच्छा कार्य संपन्न होने से घर में खुशहाली आएगी। यदि आप गायन के क्षेत्र से संबंधित है तो इस दौरान आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। संतान को उनके क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। आपके साहस और पराक्रम में भी भर्ती होगी तथा कम्युनिकेशन संबंधी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणामों मिलेंगे और प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी।

9 of 13
राशि
दोस्तों के साथ मतभेद के चलते आप अपना आपा खो सकते हैं। आपको व्यर्थ के तनाव से बचने के लिए अपने जज़्बात क़ाबू में रखने की ज़रूरत है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। संभव है कि दोस्त ही आपको ग़लत रास्ता दिखलाएँ। कोई आपको दिल से सराहेगा। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है।

10 of 13
राशि
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि जहां एक ओर उनके स्वास्थ्य को कष्ट हो सकता है वहीं दूसरी ओर उनके स्वभाव में चिड़-चिड़ाहट बढ़ने से इसका प्रभाव जीवन के सभी आयामों पर पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां अधिक अनुकूल नहीं होंगे इसलिए सोच समझकर कार्य करें। आपके ख़र्चों में भी वृद्धि होगी जिससे वित्तीय प्रबंधन बिगड़ सकता है। धार्मिक कार्यों पर भी बढ़-चढ़कर खर्च करेंगे। कुछ लोग विदेश जाने के लिए योजना बना सकते हैं। इस दौरान आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने में सफलता प्राप्त करेंगे। संतान के लिए समय सामान्य रहेगा। संतान को बुखार आदि की समस्या हो सकती है लेकिन उनके द्वारा आपको सुख की अनुभूति भी होगी। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा बस मेहनत जारी रखनें की ज़रुरत होगी। आप जो भी काम करते हैं उसके लिए आपके पिता और भाई बहन आपको सहयोग करेंगे।

11 of 13
राशि
मकर राशि के जातकों को पूर्व की भांति अभी भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा। अचानक से कोई ख़र्चा सामने आकर आपको परेशान कर सकता है। इस दौरान मनचाही यात्रा के योग बनेंगे और कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। आपकी इनकम में अच्छी वृद्धि होगी और इससे आपके सभी रुके हुए काम दोबारा शुरू हो जाएंगे। प्रतिदिन अपनी आंखों को ठंडे पानी से छींटे मारें क्योंकि इस दौरान नेत्र संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में किसी छोटी यात्रा की संभावना बनती दिखाई दे रही है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी हालांकि आपके माता-पिता को शारीरिक परेशानी हो सकती है। संतान के लिए समय उत्तम है और वो काफी प्रसन्न भी रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए काफी बेहतर समय है और इस दौरान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह धन लाभ की सौगात मिल सकती है। इस दौरान वह धन संग्रह अर्थात बचत कर पाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका काम बेहतर परिणाम लेकर आएगा और सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके सहकर्मी आपको हर संभव सहायता देंगे। आपके लिए आवश्यक होगा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सामंजस्य पूर्ण व्यवहार करें ताकि आपको उनके कोप का भागी ना बनना पड़े। प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलता प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप अपने परिवार के लोगों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और आनंद की अनुभूति होगी। संतान के लिए समय मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत करनी होगी लेकिन कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने व्यवहार पर विशेष रूप से नियंत्रण रखना चाहिए। कार्य क्षेत्र में बनी सूर्य शनि और बुध की स्थिति जहां एक ओर आपके काम में आपसे अधिक मेहनत कराएंगी वहीं दूसरी ओर ये स्थिति किसी विवाद को जन्म भी दे सकती है इसलिए धैर्य का परिचय दें। आप संभावित रूप से मजबूत बनेंगे और हर कार्य को थोड़ा जल्दबाजी में करना पसंद करेंगे। पारिवारिक जीवन पर आपके कार्यक्षेत्र का प्रभाव पड़ेगा इसलिए परिवार को समय अवश्य दें। संतान के लिए समय अच्छा रहने वाला है और विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक आनंद आएगा जिससे कुछ परेशानियों के बावजूद भी वे गहराई तक जाकर विषय को समझने का प्रयास करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप एक स्वस्थ दिनचर्या का पालन करेंगे। सप्ताह के अंत में किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें