फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 जुलाई 2018: हफ्ते के 7 दिन कुछ राशियों के लिए रहेंगे शानदार

Mon, 02 Jul 2018 11:02 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
जुलाई महीने का यह पहला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा यह हफ्ता।
विज्ञापन

साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

2 of 13
मेष राशि
मेष राशि- इस सप्ताह आप अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। आप का अधिकतम समय कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच सामंजस्य बिठाने में ही लग जाएगा। अतः आपके लिए आवश्यक होगा कि आप सही ढंग से कार्य का निर्धारण करें ताकि आपको परेशानी का सामना न करना पड़े। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रह सकती हैं और माताजी भी आनंद की अनुभूति करेंगी। वहीं कार्य स्थल पर आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी और आप उत्साह से लबरेज रहेंगे। लेकिन अतिउत्साह में आकर कोई ऐसा कार्य न करें जो आपके लिए परेशानी का कारण बनें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है उनकी मेहनत रंग लाएगी।
विज्ञापन

साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

3 of 13
वृष राशि- वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह किसी सुदूर यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा उनके लिए लाभदायक होगी और अनेक लोगों से संबंध स्थापित होंगे जो भविष्य में तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। आप अपने परिजनों के साथ पिकनिक अथवा घूमने-फिरने भी जा सकते हैं। भाई-बहन प्रसन्नचित रहेंगे और उनका पूरा प्रेम आपको प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन भी सुख शांति पूर्ण व्यतीत होगा। आपके पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, अतः उनका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, बस आपको धैर्य के साथ मेहनत करते रहना होगा। 

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि- इस सप्ताह आपका मन कुछ बातों को लेकर दुखी रह सकता है और दूसरी ओर आप स्वयं में किसी बात को लेकर अहंकार का अनुभव करेंगे। शारीरिक रूप से आप कुछ कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का पूर्ण रुप से ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल में मिलाजुला समय रहेगा और आप अपने वर्तमान नौकरी को बदलने हेतु प्रयासरत रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है उन्हें मनोरंजन और अध्ययन के बीच में सामंजस्य बिठाना होगा। आपकी संतान के लिए समय अच्छा है। जहाँ एक ओर आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है वहीं दूसरी ओर किसी प्रकार की हानि भी संभव है।
विज्ञापन

साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

5 of 13
कर्क राशि- इस सप्ताह आप अनेक कार्यों को हाथ में लेंगे और उनमें से कुछ कार्यों में आपको सफलता भी प्राप्त होगी। अपने स्वास्थ्य का मुख्य रुप से ध्यान रखें, क्योंकि शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त वाहन बेहद सावधानी से चलाएं क्योंकि आपको किसी प्रकार की चोट आदि लगने की संभावना बन रही है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी और धन लाभ सामान्य होगा अतः वित्तीय प्रबंधन सोच-समझकर करें। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आपकी संतान अति उर्जावान रहेगी उसको सही दिशा में लगाना आवश्यक होगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक सिंह राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

6 of 13
सिंह राशि-इस सप्ताह आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके शत्रु सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। न्यायालय से जुड़े मामलों अथवा वाद विवाद में आप को विजय प्राप्त होगी। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें भी सफलता प्राप्त होगी। परिवार में प्रॉपर्टी संबंधित विवाद हो सकता है। आप की मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी और आप कुछ चैरिटी भी करेंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा और संतान भी आनंदित रहेगी। विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ अपने अध्ययन पर भी ध्यान देना होगा। आप में से कुछ जातक किसी कलात्मक रूचि को लेकर आगे बढ़ेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा और आप अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने हेतु प्रयासरत रहेंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन

साप्ताहिक कन्या राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम धन लाभ के अवसर प्रदान करेगा। इस दौरान आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे और आप अपने जीवन में उन्नति प्राप्त करने के लिए पूरा दम लगाएंगे। लंबे समय से अटकी हुई इच्छाएं पूरी होंगी और इससे आपका मन प्रसन्न होगा। साथ ही अपने मित्रों के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे और किसी फंक्शन आदि में भी जा सकते हैं। ध्यान रखें, अत्यधिक मदिरा का सेवन ना करें क्योंकि यह आपके और आपके मित्रों के बीच लड़ाई का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए विद्या-अध्ययन करना होगा। आपकी संतान भी कुछ मूडी हो सकती है। भाई बहनों की सहायता से आपकी कोई इच्छा पूरी होगी और वह आर्थिक रुप से भी आपकी सहायता करेंगे।

साप्ताहिक तुला राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

8 of 13
तुला राशि
तुला राशि- इस सप्ताह आप मनचाहे निर्णय लेंगे और उनका सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा। आपको बस इतना ध्यान रखना होगा कि कार्य क्षेत्र में अपना पूरा ध्यान कार्य पर लगाएँ न कि अन्य वस्तुओं पर। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य भी आपके लिए चिंता का सबब बन सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को प्राप्त करने का लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो इस समय आपको उसमें सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आने वाले समय में आप को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मेहनत से उन्हें समुचित परिणाम प्राप्त होगा। 

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि- यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुछ शुभ समाचार लेकर आने वाला है। आपको संचार या सोशल मीडिया के माध्यम से कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। सुदूर यात्रा के योग बनेंगे और यह यात्रा मनोरंजक स्थलों या फिर धार्मिक तीर्थाटन के रूप में हो सकती है। पारिवारिक जीवन आपको प्रसन्नता देगा और आप अपने परिवार को भी समय देंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें। यदि कोई गलत कार्य करेंगे तो वह तुरंत पकड़ा जाएगा। अतः मन लगाकर मेहनत करें। संतान के लिए समय अच्छा है। वहीं विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन को गति देंगे। आप इस सप्ताह धार्मिक कार्यों पर खर्चा कर सकते हैं।

साप्ताहिक धनु राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

10 of 13
धनु राशि
धनु राशि- इस सप्ताह धनु राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। भाई बहनों से आपको पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा और वह प्रत्येक कार्य में आपका सहयोग करेंगे। आपका मन वासनात्मक क्रियाओं में अधिक लग सकता है इन्हें नियंत्रण में रखें और मर्यादित आचरण करने का प्रयास करें अन्यथा शारीरिक क्षति अथवा मान भंग संभव है। आपको धन वृद्धि के साथ-साथ धन हानि भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आप किसी संपत्ति को किराए पर देकर धन प्राप्त कर सकते हैं। संतान के लिए बेहतरीन समय है। इस दौरान वह अपनी पूरी ऊर्जा में होंगे और जो काम करेंगे उसे समाप्त करके ही दम लेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी एक सुनहरा समय है उन्हें पढ़ाई में आनंद प्राप्त होगा और उसमें अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

साप्ताहिक मकर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

11 of 13
मकर राशि
मकर राशि- इस सप्ताह आप अपने जीवन में आने वाली चुनौती का डटकर सामना करने के लिए तैयार खड़े दिखाई देंगे और प्रत्येक कार्य को अपनी कुशलता से पूर्ण करेंगे। सरकारी क्षेत्र से आपको लाभ प्राप्त होने के अवसर मिलेंगे। इसके अतिरिक्त कार्य क्षेत्र में भी आपके कार्यों की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा जिससे आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना बढ़ जाएगी। आपका पारिवारिक जीवन इस दौरान बेहतरीन रहेगा और आप खुशी के पलों का आनंद लेंगे। यदि आप प्रयासरत हैं तो इस दौरान कोई प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। संतान अति उर्जावान रहेगी। विद्यार्थियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा कोई बड़ी शारीरिक परेशानी आपको सता सकती है।

साप्ताहिक कुंभ राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि- इस सप्ताह आप को कुछ सावधानी रखने की आवश्यकता होगी। विशेष रूप से वाहन चलाते समय पूर्ण रुप से सावधानी बरतें क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी और आप धार्मिक आचरण करेंगे। धन प्राप्ति में कुछ विलंब अवश्य हो सकता है लेकिन धैर्य रखें आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर माताजी से बहस हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय मिला जुला है। उन्हें मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी संतान को कोई परेशानी हो सकती है जिस कारण आपका मन खिन्न हो जाए। कार्यक्षेत्र के लिए समय अच्छा है। आपका ट्रांसफर होने की संभावना भी बन रही है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।
विज्ञापन

साप्ताहिक मीन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

13 of 13
मीन राशि
मीन राशि- इस सप्ताह आपका मन धार्मिक गतिविधियों में अधिक लगेगा और आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर आपको धन लाभ होने का प्रबल योग बन रहा है। संतान को कुछ शारीरिक समस्या हो सकती है। अपने परिवार में किसी से बिना वजह न उलझे और स्वयं को सबसे ऊपर रखने का प्रयास भी न करें, विशेषकर माता-पिता से उत्तम व्यवहार करें। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी वरिष्ठ अधिकारियों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा परंतु उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि अब शिक्षा पर ध्यान देने का समय आ चुका है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें