फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 नवंबर: इस दिवाली इन राशियों पर माता लक्ष्मी होंगी मेहरबान

Mon, 05 Nov 2018 11:27 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
  नवंबर महीने के इस सप्ताह में ग्रह-नक्षत्रों का सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
साप्ताहिक मेष राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातक इस सप्ताह व्यावसायिक और पारिवारिक जीवन के बीच तालमेल बिठाने में काफी व्यस्त रहेंगे और उन्हें काफी परिश्रम करना होगा। जहां कार्यस्थल पर उनके काम की सराहना होगी वहीं अत्यधिक जिम्मेदारियों के कारण होने अधिक समय देना होगा इस कारण पारिवारिक जिम्मेदारियों से कुछ समय तक मुंह मोड़ सकते हैं जिसका प्रभाव पारिवारिक संबंधों पर पड़ सकता है। माता - पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है। आपका मन अाध्यात्मिक क्रियाकलापों में अधिक लगेगा और कुछ नया और ऐसा जानने की इच्छा होगी तो सभी लोगों को आसानी से ज्ञात नहीं है। रिसर्च से जुड़े लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
साप्ताहिक वृष राशिफल
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मन की मुराद पूरी होने से प्रसन्नता रहेगी। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह आप किसी कलात्मक अभिरुचि में अधिक ध्यान देंगे। सप्ताह के मध्य में कुछ खर्चे हो सकते हैं और किसी बात को लेकर महिलाओं से वाद विवाद हो सकता है। सप्ताह के अंत में स्थितियां काफी बेहतर रहेगी और आप प्रसन्न चित्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां बदलने का समय आ रहा है और आपने पल जो मेहनत की है उसका फल आपको अब मिलने वाला है। व्यवसायिक साझेदारी में अच्छा लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतान की ओर से आप खुश रहेंगे और वह हर काम में प्रसन्नता से भाग लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में आनंद आएगा और भी नए-नए विषयों पर जानकारी प्राप्त करेंगे। ख़र्चों में अधिकता रह सकती है इसलिए धन का लेन-देन सोच-समझकर करें।

4 of 13
gemini - फोटो : gemini
साप्ताहिक मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के जीवन में इस सप्ताह हलचल रह सकती है विशेषकर उनके पारिवारिक और व्यवसायिक क्षेत्र को लेकर। किसी से विरोधाभास होने के कारण बात बढ़ सकती है लेकिन अपने काम के दम पर आप अपना पक्ष साबित कर पाएंगे और कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। अष्टम भाव में केतु और मंगल की स्थिति कुछ हद तक शारीरिक कष्ट दे सकती है। लेकिन यही स्थिति अचानक से धन लाभ की स्थिति भी उत्पन्न कर सकती है। आप संतान के प्रति काफी सजग रहेंगे और उनसे खूब बातें करेंगे जिससे वह प्रसन्नता महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन कुछ भटक सकता है इसलिए उन्हें एकाग्रता को पाने का प्रयास करना होगा। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार वाद विवाद में आपको विजय मिलेगी और आप अपना पुराना कर्ज चुका पाने में सफल होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
साप्ताहिक कर्क राशिफल
राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कर्क राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में ख़ुशियाँ आएँगी और त्योहारी सीजन में उत्सव का सा माहौल रहेगा जिससे घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छे अनुभव होंगे लेकिन व्यस्तता अधिक रहेगी। आप इस सप्ताह कोई नया वाहन, नए कपड़े अथवा गहने खरीदने का भरपूर प्लान बनाएँगे। संतान के लिए समय काफी अच्छा रहेगा और उन्हें हर काम में तरक्की मिलेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुचि बढ़ेगी और भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। छुट्टी के इस त्योहारी सीजन में पढ़ाई के लिए भी समय अवश्य निकालें।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
साप्ताहिक सिंह राशिफल
साप्ताहिक फल कथन के अनुसार सिंह राशि के जातक इस सप्ताह परिवार और मित्रों तथा संबंधियों के साथ नए-नए पकवानों का आनंद लेंगे और परिवार में अच्छा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं लेकिन पारिवारिक जीवन पूर्ण रूप से खुशमय रहेगा और घर में सुख शांति का वातावरण रहेगा।संतान के लिए समय थोड़ा सा परेशानी भरा है लेकिन इस सब के बावजूद भी वह परिवार की खुशी में खुशी ढूंढ लेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और उनकी पढ़ाई में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों के लिए समय अच्छा है। खर्चों में अधिक वृद्धि होने की संभावना दिखाई देती है और आमदनी थोड़ी कम रहेगी लिहाजा धन संबंधी कार्यों में ध्यान दें।
विज्ञापन

7 of 13
virgo - फोटो : virgo
साप्ताहिक कन्या राशिफल
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। कोई ऐसी दिल जिसे आप काफी समय से करना चाहते थे उसके सफल हो जाने से आपको लाभ होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से बना कर रखें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है जिससे आप मानसिक रूप से व्याकुल रह सकते हैं। संतान में आक्रोश की भावना उत्पन्न हो सकती इसलिए उन्हें प्यार से समझाएं। विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा का पूरा समावेश अपनी पढ़ाई के ऊपर करना चाहिए जिससे कि वे अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखें सके और अच्छा परिणाम प्राप्त करें। धन लाभ होने की अच्छी स्थिति बनती है इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं और इस दौरान धन को अच्छे निवेश के रूप में आप सुरक्षित कर सकते हैं।

8 of 13
libra - फोटो : libra
साप्ताहिक तुला राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार तुला राशि के जातक इस सप्ताह अपने व्यवहार में अनेक प्रकार के बदलाव महसूस करेंगे। विशेष रूप से उनमें जहां एक और गुस्सा की वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर दूसरों को प्रभावित करने की कला भी विकसित होगी। इसलिए उन्हें अपने अहम पर नियंत्रण रख कर आगे बढ़ना चाहिए ताकि जीवन में तरक्की प्राप्त कर सकें। कार्य क्षेत्र में समय उतना अच्छा नहीं है इसलिए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में भी तनाव की स्थिति रह सकती है और माता पिता का स्वास्थ्य भी आपको चिंतित कर सकता है। संतान के लिए समय काफी अच्छा रहेगा और वह अपने क्षेत्र में में उपलब्धि प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और उनकी मेहनत रंग लाएगी।

9 of 13
scorpio - फोटो : scorpio
साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने विद्या और ज्ञान के कारण अनेक प्रकार के लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कार्य क्षेत्र में वह अपने प्रयास जारी रखेंगे और किसी कारणवश उन्हें सुदूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरपूर रहेगा और मानसिक रूप से भी स्थितियां अच्छी रहने वाली हैं।अपने भाई-बहनों को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं लेकिन अपने बल और साहस के दम पर आप अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहेंगे और उन पर भी जा पाएंगे। खर्चे अत्यधिक रहने वाले हैं इसलिए पैसे को सोच समझकर ही खर्च करें। वरिष्ठ अधिकारियों और बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और वह आपके जीवन को आगे बढ़ाने में सहयोग देंगे।

10 of 13
sagittarius - फोटो : sagittarius
साप्ताहिक धनु राशिफल
इस सप्ताह धनु राशि के जातक सुख सुविधाओं और धार्मिक क्रियाकलापों का खूब आनंद लेंगे और इन पर खुलकर खर्च करेंगे।साप्ताहिक राशिफल के अनुसार खर्चे अधिक होंगे इसलिए आपको सोच समझकर ही चलना चाहिए। लेकिन प्रसन्नता की बात यह है कि आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की पूरी संभावना बनती है। कार्य क्षेत्र के काम से आपको विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है अथवा विदेशी लोगों से संपर्क करने के अवसर प्राप्त होंगे। आप में से कुछ लोगों का स्थानांतरण किसी दूरस्थ स्थान पर हो सकता है।पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और आप चैन की सांस लेंगे। संतान के लिए समय काफी बेहतर रहेगा और उन्हें कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।

11 of 13
capricorn - फोटो : capricorn
साप्ताहिक मकर राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह मकर राशि के जातक एक से अधिक स्रोतों से आमदनी प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पूर्व में किए गए उनके प्रयासों का लाभ इस समय में उन्हें प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पहले की भांति एक चुनौती होगा इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें और नियमित दिनचर्या का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार के रोग से छुटकारा पाया जा सके। सरकारी क्षेत्रों से लाभ हो सकता है तथा बड़े भाई बहनों और वरिष्ठ अधिकारियों को आपको सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बात बिगड़ सकती है। वहां सावधानीपूर्वक चलाएँ और कानून के विरुद्ध जाकर कोई कार्य न करें।

12 of 13
aquarius - फोटो : aquarius
साप्ताहिक कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है और इस दौरान उन्हें विदेशी संपर्कों से भी काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार यदि आप कोई नौकरी करते हैं तो आपको तरक्की मिलने की अच्छी संभावना दिखाई देती है इसलिए अपना अच्छा कार्य जारी रखें।विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों की मुराद पूरी हो सकती है और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा समय रहने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और इस दौरान आप उत्तम सुखों का भोग करेंगे। संतान के लिए समय मिला जुला रहेगा उनके क्रियाकलापों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं और इसका मुख्य कारण उनका अपना अलग से हो सकता है। विद्यार्थियों को भी जमकर मेहनत करने की सलाह दी जाती है। कानून और राजनीति के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अच्छा रह सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
pisces - फोटो : pisces
साप्ताहिक मीन राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह धार्मिक यात्रा, तीर्थाटन, उच्च शिक्षा हेतु विदेश यात्रा आदि में सफलता मिल सकती है। आपके ज्ञान को सराहा जाएगा और आपके मान तथा सम्मान में वृद्धि होगी।उच्च शिक्षा हेतु आपको किसी बड़े विश्वविद्यालय में दाख़िला मिल सकता है। विदेशी संपर्क को से आमदनी में वृद्धि होगी तथा कार्यक्षेत्र में मेहनत का सिलसिला जारी रहेगा। अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छा व्यवहार बनाए रखें तथा सहकर्मियों पर अधिक विश्वास ना करें।पारिवारिक जीवन काफी खुशनुमा रहेगा लेकिन काम में व्यस्तता के चलते आप परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। संतान के लिए समय थोड़ा सा परेशानी भरा हो सकता है इसलिए उनका ध्यान रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें