aquarius
- फोटो : aquarius
साप्ताहिक राशिफल कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को अनेक प्रकार के लाभ मिल सकते हैं तथा यात्राओं के माध्यम से भी उन्हें खुशी के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। लेकिन बारहवें भाव में मंगल और केतु की उपस्थिति उन्हें अनिद्रा, रक्त अनियमितता, नेत्र विकार अथवा शारीरिक चोट आदि दे सकती है लिहाजा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते हैं। विरोधियों पर भी आप हावी रहेंगे लेकिन इन कार्यों में आपको पैसा भी खर्च करना पड़ेगा। संतान के लिए समय बेहतर रहेगा और वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोगों की मुराद पूरी होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय काफी बेहतर रहेगा।