मेष साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए शुभफलदायक नहीं है। आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को खुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में बाधा उत्पन होगी। व्यवसाय में कोई नया प्रयोग न करें। नौकरी में प्रगति के अवसर मिलेंगे। अपने जीवनसाथी से कोई वादा न करें। प्रेम में प्रगाढ़ता होगी लेकिन अति विश्वास से बचें। डाइबीटीज के रोगी अपना खास ख्याल रखें।