फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य का राशि परिवर्तन: वृष से मिथुन राशि में होगा सूर्य की प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर शुभ-अशुभ असर

Sun, 14 Jun 2020 12:08 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर
भगवान सूर्य 14 जून की रात्रि 11 बजकर 51 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर रहे हैं। यहां पहले से ही गोचर कर रहे राहु और बुध के साथ युति करेंगे, इस तरह मिथुन राशि पर त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इस राशि पर ये 16 जुलाई की सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु, सूर्य और बुध की एक साथ युति फलित ज्योतिष में बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती किंतु, सूर्यदेव राहु की अशुभता को कम करेंगे। इस गोचर परिवर्तन का आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि- राशि से पराक्रम भाव में सूर्य का गोचर साहस और पराक्रम की वृद्धि तो करेगा किंतु परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद भी गहरा सकता है इसके लिए सावधान रहें। अपनी कार्यकुशलता के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से धनभाव में ये ग्रह-गोचर स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। परिवार में एकता बनाए रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए कलह पैदा न होने दें। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और दिया गया धन वापस आने की भी संभावना है। स्वास्थ्य विशेषकर के दाहिनी आंख का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचे और योजनाएं गोपनीय रखें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- आपकी राशि पर सूर्य का प्रवेश प्रभाव वृद्धि तो कराएगा ही आपके द्वारा किए गए कार्य भी सराहनीय होंगे किंतु आपके प्रतिद्वंदी भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य विशेषकर के शरीर में कैल्शियम की कमी ना होने दें, जोड़ों के दर्द से बचें। मकान वाहन के क्रय का योग। विद्यार्थियों के लिए यह समय अपेक्षाकृत और बेहतर है अतः परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करें नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से हानिभाव में सूर्य का ग्रह गोचर पारिवारिक एवं मानसिक अशांति ला सकता है कष्ट यात्रा भी करनी पड़ सकती है परिवार के किसी बड़े सदस्य अथवा ईस्ट मित्रों से अशुभ समाचार की संभावना है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें दुर्घटना से बचें। प्रयास करें कि इस अवधि के मध्य आपको अधिक लेन-देन न करना पड़े अन्यथा दिया गया धन वापस आने में काफी समय लगेगा। बाई आंख की बीमारी से बचें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि से लाभभाव में ये ग्रहगोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है किंतु शासन सत्ता का सदुपयोग करते हुए उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें और परिवार के भी बड़े सदस्यों से मतभेद न पैदा होने दें। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता एवं संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लगेगी इसलिए कार्य पर ध्यान दें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। मकान वाहन के क्रय के योग।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि से दशमभाव में यह योग आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार तो कर आएगा किंतु माता पिता के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा इसके लिए सावधान रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों से किसी भी तरह का कार्य निपटारा करना हो तो अवसर अच्छा है। विदेशी व्यक्ति अथवा कंपनियों से भी लाभ की उम्मीद। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो अथवा स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना हो तो समय अनुकूल।

8 of 13
राशि
तुला राशि- राशि से लाभभाव में सूर्य का गोचर मिलाजुला फल देगा। भाग्य उन्नति होगी, धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी चुनाव से संबंधित किसी योजना को अंतिम रूप देना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना भी बेहतर रहेगा। अपने साहस के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- राशि से अष्टमभाव में गोचर काफी मिलाजुला फल देगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा किंतु आप का यश बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें प्रयास करें कि कार्य निपटाए और सीधे घर आए। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं रुका हुआ धन आएगा। जो लोग नीचा दिखाने के षड्यंत्र में लगे थे वही आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से सप्तमभाव में त्रिग्रही योग दांपत्य जीवन के प्रति बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता इसलिए ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत रखें। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता अधिक मिलेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए गोचर  अति उत्तम रहेगा किंतु, साझा व्यापार करने से बचें। सरकार के विभागों में रुकी हुई फाइलों का निपटारा होगा। रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता अधिक मिलेगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि- राशि से शत्रुभाव में ये ग्रह योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति आपको हमेशा चिंतनशील रहना पड़ेगा फिर भी कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी शत्रु परास्त होंगे। ननिहाल पक्ष से भी रिश्ते न बिगड़ने दें कष्टकर भी यात्रा करनी पड़ सकती है वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। प्रेम संबंधी मामलों के लिए ग्रहगोचर अभी ठीक नहीं, इसलिए अपने कार्य व्यापार पर अधिक ध्यान दें तो बेहतर रहेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि से विद्याभाव में ये ग्रहगोचर विद्यार्थियों के लिए कुछ कठिनाई पेश कर सकता है इसलिए अच्छी सफलता के लिए और प्रयास करने होंगे। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। व्यापारिक वर्ग के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे और भाग्य उन्नति भी होगी। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से समय अनुकूल।
 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से चतुर्थ भाव में यह ग्रह गोचर बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति से कहीं न कहीं परेशान रहेंगे। मित्रों एवं संबंधियों से मनमुटाव बढ़ेगा और माता पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। के प्रयास सफल रहेंगे किंतु शीर्ष अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें