फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल (11 से 17 मई तक): मई के इस सप्ताह में इस दिन जरा बचके

Mon, 11 May 2020 07:56 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ अच्छी सफलताओं के साथ होगा। सामान्यतः कोई भी दिन आपके लिए अशुभ नहीं है इसलिए अपनी ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करते हुए कार्य में मन लगाएं। विद्यार्थियों के लिए ये सप्ताह और भी बेहतर है, परीक्षा में उत्तम अंक लाने के लिए और प्रयास करें। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का भी योग। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें झगड़े विवाद से बचें।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ थोड़ा सा तनाव दे सकता है, लोग पीठ पीछे आपकी बुराई करने से पीछे नहीं रहेंगे, इसीलिए कार्य क्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। सप्ताह के मध्य से सभी विषम परिस्थितियों का समाधान होगा। रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस तथा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा का आवेदन करके सफल होने का बेहतर योग। 11 मई अशुभ।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ कार्य व्यापार में सुधार के साथ होगा, विशेषकर के दैनिक व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। घर परिवार में विवाद न पनपने दें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताहांत धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे सामाजिक सेवा करेंगे और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 14  मई अशुभ।

4 of 12
राशि
कर्क राशि-  सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं के साथ साथ कर्ज के लेनदेन से भी बचते रहे। मध्य में ग्रह गोचर में आया आकस्मिक सुधार कार्य व्यापार में उन्नति देगा। नौकरी की तरफ से आ रहा तनाव कम होगा। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। व्यापारिक वर्ग के लिए सप्ताह अपेक्षाकृत बेहतर है। समाज के प्रति अपने दायित्व को बखूबी निभाएंगे। 16 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि- आपके लिए सप्ताह का आरंभ शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता देगा। किसी भी तरह का कार्य व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे विलंब न करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी संतान प्राप्ति योग। सप्ताह के मध्य कार्य व्यापार में उन्नति और नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। सप्ताहांत माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 17 मई  अशुभ।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ मानसिक तनाव के साथ होगा। आप थकान का भी अनुभव करेंगे किंतु, मध्य में आये सुधार कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें फिजूलखर्ची से बचें। सप्ताहांत विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। 15 मई अशुभ।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि- सप्ताह का आरंभ मान सम्मान की वृद्धि करेगा। अपने सौम्य में स्वभाव के बलपर आप कठिन से कठिन हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में रुके हुए कार्यों को निपटाने का सही वक्त है। सप्ताह के मध्य शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता एवं संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी यहां तक कि, प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो विलंब न करें। 13 मई अशुभ।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। कई दिनों से बना हुआ तनाव समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र से भी अच्छे समाचार आने के संकेत। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें नौकरी में पदोन्नति की संभावना और नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन करना बेहतर रहेगा। दैनिक व्यापारी तथा विद्यार्थीवर्ग के लिए सप्ताह अपेक्षाकृत औरबेहतर रहेगा। 11 मई अशुभ।

9 of 12
राशि
धनु राशि- सप्ताह काफी मिलाजुला रहेगा तनाव के बावजूद कार्य उन्नति की संभावना बनी रहेगी। लेखन पठन-पाठन के मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। मकान-वाहन आदि के भी क्रय करने के संकल्प पूर्ण होने के योग। सप्ताह के मध्य उर्जा शक्ति में और बढ़ोतरी होगी तथा आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। 14 मई अशुभ।

10 of 12
राशि
मकर राशि- आपके लिए संपूर्ण सप्ताह मिलाजुला फलदायक रहेगा। आरंभ में व्यर्थ भागदौड़ और खर्च से तनाव बढ़ेगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें झगड़े विवाद से बचें। सप्ताह के मध्य में ग्रह गोचर में आया परिवर्तन आपके लिए कार्य व्यापार की उन्नति कराएगा। नए लोगों से मेलजोल अच्छा रहेगा उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। 16 मई अशुभ।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि- अपनी ऊर्जा शक्ति एवं कार्य कुशलता के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे किंतु परिवार के बड़े सदस्यों का भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। यात्रा देशाटन का संयोग बनेगा, विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा के विषय में आवेदन करना चाह रहे हों तो योग अच्छा है। सप्ताहांत ग्रह गोचर और अनुकूल होंगे, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। 12 मई अशुभ।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। सरकारी कार्यो का निपटारा होगा, लाभ मार्ग भी प्रशस्त होगा। रुका हुआ धन आएगा, आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। सप्ताह के मध्य में किसी अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। कष्ट कारक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में आपसी मतभेद पैदा न होने दें। सप्ताहांत विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। 15 मई अशुभ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें