फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (08 से 14 जून 2020): जानें जून के दूसरे सप्ताह में क्या कहता है आपका भाग्य

Mon, 08 Jun 2020 07:36 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 08 से 14 जून 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन

2 of 13
मेष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष साप्ताहिक राशिफल
जून माह का दूसरा सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस सप्ताह आप कहीं जरूरी कार्य के लिए शहर से दूर जा सकते हैं। गहन विचार से किसी समस्या का हल निकलेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। जमीन-जायदाद में कुछ अड़चने आने की आशंका है। आर्थिक स्थिति में कमी आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आंखों का विशेष ख्याल रखें। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण भरा रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। हालात पहले से बेहतर होंगे। प्रेमीजन अपने प्यार की अहमियत को समझें।
विज्ञापन

3 of 13
वृष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। विवाद में फंसे लोगों के लिए राहत का समय है। इस समय किसी को उधार कुछ भी न दें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सामान्य समय है। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन सामान्य गुजरे, तो चुप्पी साधे रहें। धन के मामले में यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी-पेशा लोगों के लिए समय व्यस्तता भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तकरार का माहौल रहेगा। प्रेमियों के लिए यह समय उलझनों से भरा रहेगा। इस समय अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी।

4 of 13
मिथुन साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस महीने का दूसरा सप्ताह आपके लिए कम अनुकूल है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहयोग करेगा। संतान पक्ष से आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नए कार्य का प्रारंभ इस सप्ताह आपको सफलता दिलाएगा। कुछ बड़े सौदे इस सप्ताह होने के अवसर बनेंगे। आर्थिक रूप से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी में धीमी प्रगति रहेगी। खान-पान संयमित रखें। मार्केटिंग की नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय करने वाले उधारी न करें। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा। वक्त की जरूरत को समझें। धैर्य से काम लें और बच्चों को थोड़ी आजादी दें। रुके हुए कार्यो से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। चर्म रोग से पीड़ा मिल सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। छात्र-छात्राओं के लिए यह समय सामान्य नहीं रहेगा। उन्हें अपने परीक्षा परिणाम को लेकर चिंता रहेगी। बेवजह किसी से न उलझें, अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही मिलेगा। इस समय आपको नए फैसले लेने से बचना चाहिए। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। पैर का दर्द इस समय आपको परेशान कर सकता है। नए व्यवसाय प्रारंभ करने से बचें। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाएं रखें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रोमांस के नजरिए से इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह व्यावसायिक और व्यापारिक संदर्भ में बेहद व्यस्तभरा रहेगा। आप भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे, जो आपको हर हल में सफल बनाएगा। इस सप्ताह आप में से कुछ को आय में अनियमितता का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते हैं। विद्यार्थियों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। परिवार में बच्चों की वजह से थोड़ी कटुता आएगी। पारिवारिक रिश्तों खुशनुमा माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा।

8 of 13
तुला साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला साप्ताहिक राशिफल
आपके लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जा सकता है। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। आपका स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लंबी कर सकता है। किसी को खुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। यह समय आर्थिक समस्याओं से निपटने का है। व्यवसाय में गिरावट आएगी। नौकरी करने वाले इस समय आराम महसूस करेंगे। जीवनसाथी का रवैया आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। प्रेम में प्रेमीजन कुछ नयापन महसूस करेंगे। आंखों की समस्या आपको तकलीफ दे सकती है।

9 of 13
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जाएगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर, ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नींद का पूरा लुत्फ आप ले पाएंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के आसार बन रहें हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा असहज वाली स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

10 of 13
धनु साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु साप्ताहिक राशिफल
ये सप्ताह आपके लिए सामान्य बीतेगा। लेकिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करें। नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यों का सृजन होगा। धन का उपयोग व्यर्थ के कार्यों में न करें वरना आगे समस्या आ सकती है। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जाएगा। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। 

11 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम ही रहने वाला है। सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। वाहन, मकान आदि खरीदने वाले लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। किसी महिला के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण होगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी में धीमी प्रगति रहेगी। खान पान पर ध्यान दें। मार्केटिंग की नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय करने वाले उधारी न करें। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय थोड़ा सावधानी बरतें।

12 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
यह समय इस राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपका जीवनसाथी मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुंदर लगेगा। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। आमदनी के लिए किए गए प्रयासो में आप सफल होंगे। सेहत में गिरावट आ सकती है। नौकरी वाले अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसका लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के आसार नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम में सफलता मिलने के पूरे संयोग बन रहे हैं।
विज्ञापन

13 of 13
मीन साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों जातको के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। कार्यक्षेत्र के नजरिए से यह समय आपका है, इसका भरपूर फायदा उठाएं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यवसाय के लिए यह समय ज्यादा अनुकूल है। नौकरी वालों के लिए यह समय ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय संशय भरा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें