धनु राशि
इस सप्ताह स्वयं पर नियंत्रण रखना आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा। क्योंकि इस दौरान आप व्याकुल, बेचैन और क्रोधित रह सकते हैं। ग्रहों के इस योग का प्रभाव आपके रिश्तों पर भी पड़ सकता है, अतः धैर्य से काम लें और कोई भी बात सोच समझकर ही बोलें। वहीं दूसरी और धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे, साथ ही सरकार से लाभ मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है वे पढ़ाई-लिखाई में तरक्की करेंगे। नौकरी और व्यवसाय में आप कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं।