ज्योतिष शास्त्र में मंगल को अशुभ ग्रह माना जाता है। 2 मई 2018 को शाम 4 बजकर 49 मिनट पर मंगल मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जो इस राशि में 6 नवंबर तक रहेंगे। मंगल, मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। मंगल का मकर राशि में आना उच्च प्रभाव देने वाला माना जाता है। सभी 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव रहेगा आइए जानते हैं।