कन्या राशि
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर कुछ विरोधाभास का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए थोड़ा संभल कर चलें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपके भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हो सकती है, अतः उनकी सेहत का ध्यान रखें। वहीं भाई-बहनों की ओर से आपको हर सहायता प्राप्त होगी। सरकारी कार्यों व्यावसायीक साझेदारी से लाभ मिलेगा। संतान की सेहत नाजुक रह सकती है इसलिए उनका ध्यान रखें। वहीं विद्यार्थियों को इस सप्ताह अधिक मेहनत करनी होगी।