Weekly Lucky Zodiac Sign: साल 2025 के दूसरे सप्ताह की शुरुआत 6 जनवरी से हो रही है, जिसका समापन 12 जनवरी 2025 के दिन होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार नववर्ष के दूसरे सप्ताह का प्रारंभ परिध योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ हो रही है, जिसपर गर, वणिज और विष्टि करण का संयोग बन रहा है, इस दौरान चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे, जिससे कुछ राशियों को धन लाभ हो सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह और पंचांग के शुभ प्रभाव से इस सप्ताह इन चार राशियों को नौकरी, व्यापार, करियर और निवेश के क्षेत्र में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं, आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।