फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Lucky Zodiac: यह सप्ताह इन चार राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

Mon, 09 Dec 2024 12:43 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Lucky Zodiacs: 9 दिसंबर 2024 से दिसंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 15 दिसंबर 2024 को होगा।
विज्ञापन
1 of 5
9 दिसंबर 2024 से दिसंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 15 दिसंबर 2024 को होगा। - फोटो : अमर उजाला
Weekly Lucky Zodiacs: 9 दिसंबर 2024 से दिसंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 15 दिसंबर 2024 को होगा। यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस सप्ताह बुध वृश्चिक राशि में उदय होने जा रहे है। इस दौरान मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती जैसे बड़े पर्व भी मनाए जाएंगे। ऐसे में यह समय कुछ राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है, इन जातकों को नौकरी, करियर, व्यापार और वैवाहिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति संभव हैं। इसी कड़ी में आइए इस सप्ताह की लकी राशियों के नाम जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आपको करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिसंबर का दूसरा सप्ताह बेहद शुभ है। आपको करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशियां बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे कार्य समय से पूरे होंगे। जो लोग विदेश से पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें नया मार्गदर्शन मिलेगा। लव लाइफ शानदार रहने वाली है।
विज्ञापन

3 of 5
लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगीं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आपके लिए यह नया सप्ताह बेहद खास है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे रिजल्ट हासिल होंगे। बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग करेंगे, जो सभी को बेहद पसंद आने वाली है। जीवनसाथी की ओर से किसी उपहार की प्राप्ति होगी। आप दोनों का रिश्ता परिवार के लोगों को काफी पसंद आएगा। स्टूडेंट्स के लिए यह वीक अच्छा रहने वाला है। आपको पढ़ाई के अच्छे नतीजे मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगीं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

4 of 5
इस सप्ताह आप अपनी काबिलियत को साबित करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता अवश्य हासिल होगी। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
यह सप्ताह आपके लिए शुभता लिए हुए है। इस पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इस सप्ताह आप अपनी काबिलियत को साबित करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता अवश्य हासिल होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। निवेश से भी मनचाहा लाभ हासिल होगा। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए नया सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। इस सप्ताह संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। यदि रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे हैं, तो नए अवसर मिलेंगे। व्यापार को बढ़ाने का नया तरीका ढूंढने में कामयाब होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। निवेश से भी मनचाहा लाभ हासिल होगा।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें