फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Lucky Rashi: मार्च का नया सप्ताह इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी में होगा मनचाहा लाभ

Mon, 17 Mar 2025 11:27 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Horoscope 17 to 23 March 2025: 17 मार्च 2025 से मार्च महीने का नया सप्ताह शुरु हो चुका है। यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस सप्ताह शुक्र और सूर्य के संयोग से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
1 of 5
Weekly Lucky Rashi - फोटो : adobe
Weekly Horoscope 17 to 23 March 2025: 17 मार्च 2025 से मार्च महीने का नया सप्ताह शुरु हो चुका है। यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस सप्ताह शुक्र और सूर्य के संयोग से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। बता दें, इस योग के शुभ प्रभाव से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। वहीं इस दौरान सूर्य मीन और चन्द्रमा तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि में संचरण करेंगे। ऐसे में ग्रहों के शुभ प्रभाव से इन चार राशि वालों को नौकरी, निवेश, व्यापार, करियर और प्रेम जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं....
विज्ञापन

2 of 5
वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मार्च का यह नया सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए बेहद खास है। आपको करियर में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। घर में किसी नई वस्तु के आगमन से खुशियां बनी रहेगी। अगर कोर्ट में कोई मामला लंबे समय से चल रहा है, तो अब उससे राहत मिल सकती है। नौकरी के लिए सभी प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत थे, तो इस सप्ताह उससे जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
करियर में अच्छा मुकाम और कार्यक्षेत्र में काम की सराहना होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह नए अवसरों से भरा है। आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंध में यदि बीते कुछ समय से कुछ दिक्कतें चली आ रही थी, तो वे किसी मित्र की मदद से दूर होंगी। करियर में अच्छा मुकाम और कार्यक्षेत्र में काम की सराहना होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

4 of 5
घर में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। सरकारी कामों को पूरा करने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
शुक्रादित्य राजयोग के प्रभाव से आपके व्यापार को नई राह मिलेगी। सभी काम मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। घर में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। सरकारी कामों को पूरा करने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पहले अगर किसी निवेश को किया था,तो उससे लाभ मिलने के योग है। इस दौरान आपके तरह-तरह के और अच्छे नए-नए स्त्रोत धन प्राप्ति के लिए मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
इस नए सप्ताह में आपको नौकरी के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। यह समय आपके जीवन में भी कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। 

 

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि से पहले शुक्र होंगे उदय, इन राशियों को हो सकता है धन लाभ

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें