फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Rashiyan: फरवरी का नया सप्ताह इन राशि वालों के लिए रहेगा लकी, धन लाभ से लेकर यात्रा तक बनेंगे योग

Mon, 09 Feb 2026 11:57 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly lucky Horoscope 9 Feb to 15 February 2026: फरवरी का नया सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इन जातकों को धन लाभ, तरक्की और नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Lucky Rashiyan - फोटो : अमर उजाला
Weekly lucky Horoscope 9 Feb to 15 February 2026: फरवरी का नया सप्ताह शुरु हो चुका है। इस सप्ताह सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही शुक्र, राहु और बुध मौजूद है, इसलिए सूर्य के यहां आने से चतुर्ग्रही योग का संयोग बनेगा। इसके अलावा विजया एकादशी , प्रदोष और महाशिवरात्रि का पर्व भी इस सप्ताह मनाया जाएगा। ऐसे में राशियों पर ग्रहों के साथ-साथ देवी-देवताओं की कृपा भी बनी रहेगी, परंतु कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। इन जातकों को धन लाभ, तरक्की और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Lucky Rashiyan - फोटो : amar ujala
मेष राशि
  • मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। 
  • घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। 
  • आपको परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। 
  • मौजूदगी रिश्तों में खुशहाली लाएगी और आप किसी यात्रा पर जाएंगे।
  • नई नौकरी की प्राप्ति होगी और व्यापार में भी अच्छा लाभ देखने को मिलेंगे।
  • विदेश से जुड़े काम करने वालों को इस सप्ताह विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे।
  • उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 4
Lucky Rashiyan - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है।
  • जीवनसाथी से जुड़े मामलों में भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। 
  • नौकरी तथा व्यापार में स्थिति अच्छी तथा मजबूत बनेगी। 
  • इस सप्ताह ग्रहों के प्रभाव से आपका बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी। 
  • सत्ता-सरकार की तरफ से कोई बड़ी राहत की खबर मिल सकती है।
  • छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है।
  • कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
  • उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
 

Weekly Rashifal (9- 15 Feb 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए फरवरी का दूसरा सप्ताह

Wealth Dreams Signs: अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने तो समझें जल्द ही हो सकते हैं मालामाल

विज्ञापन

4 of 4
Lucky Rashiyan - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि वालों के लिए समय खुशियां और परिवर्तन लेकर आएगा।
  • रिश्तों में पुरानी गलतफहमियां दूर करने का सही समय है। 
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म या टीचिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। 
  • नौकरीपेशा जातकों के ऑफिस में काम और काम करने के तरीकों की तारीफ हो सकती है।
  • लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
  • आप किसी मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
  • कोई मनचाही यात्रा आप कर सकते हैं।
  • उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करे।
 

Surya Gochar 2026: सूर्य करेंगे शनि के घर में प्रवेश, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट

Grah Gochar 2026: महाशिवरात्रि पर बदलेगी 3 ग्रहों की चाल, ये 7 राशियां बनेंगी मालामाल



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें