साप्ताहिक लकी राशिफल (26 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026): अक्तूबर का आखिरी सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। इस दौरान ग्रहों की बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। 26 अक्तूबर 2026 से 1 नवंबर तक का समय ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। इस सप्ताह शुक्र अस्त रहेंगे और बुध वक्री चाल चलेंगे। वहीं, तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग भी बना रहेगा। ग्रहों की इन स्थितियों के बीच कुछ राशि वालों को आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। साथ ही, जीवन में खुशियों के नए अवसर भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, इस सप्ताह किन चार राशि वालों के लिए समय अनुकूल रह सकता है।