फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Lucky Horoscope: इन राशि वालों को इस सप्ताह मिलेगी खुशखबरी, आर्थिक स्थिति में आएगा बदलाव

Mon, 11 May 2026 11:40 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Lucky Horoscope (11 To 17 May 2026): इस सप्ताह ग्रहों की शुभ स्थिति कुछ राशियों के लिए भाग्य के बंद दरवाजे खोल सकती हैं। साथ ही जातकों के रुके हुए कार्यों में गति आएगी, धन लाभ के योग बनेंगे और कई लोगों को लंबे समय बाद राहत भरी खबर सुनने को मिल सकती है। 
 
विज्ञापन
1 of 4
Weekly Horoscope (11 To 17 May 2026) - फोटो : अमर उजाला
Weekly Lucky Horoscope (11 To 17 May 2026): मई का नया सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे बेहद प्रभावशाली रूचक राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा मंगल की युति मेष राशि में सूर्य के साथ होगी, जिससे मंगलादित्य राजयोग भी बनेगा, जो करियर, मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि का कारक माना जाता है। वहीं भौग विलास के ग्रह शुक्र वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और गुरु के साथ मिलकर गजलक्ष्मी राजयोग बनाएंगे। ऐसे में यह सप्ताह कई कल्याणकारी योगों से भरा है, जो कुछ राशियों के धन, सुख-सुविधाओं, वैभव में वृद्धि करेगा। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
Surya Gochar 2026: 15 मई से इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, घर-वाहन खरीदने के बनेंगे योग
विज्ञापन

2 of 4
Weekly Horoscope (11 To 17 May 2026) - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। दरअसल, मंगल का आपकी ही राशि में गोचर होने वाला है। इसके प्रभाव से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। साथ ही करियर में नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं और लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।
Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी पर विष्णु जी को लगाएं ये खास भोग, विवाह-संतान से जुड़ी परेशानियां होंगी दूर
विज्ञापन

3 of 4
Weekly Horoscope (11 To 17 May 2026) - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अनावश्यक खर्चों से राहत मिल सकती है। इस सप्ताह आपकी भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलने से मानसिक तनाव कम होगा।

Surya Gochar: गंगा दशहरा पर सूर्य का महागोचर, 4 राशियों को मिलेगा करियर में बड़ा उछाल
Saptahik Love Rashifal (11-17 May):कुंभ समेत 4 राशियों के रिश्तों में होगी नई शुरुआत, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल
विज्ञापन

4 of 4
Weekly Horoscope (11 To 17 May 2026) - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय काफी लाभकारी और सुकून भरा रहने वाला है। जिन घरेलू समस्याओं को लेकर आप पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे थे, उनमें सुधार आने लगेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है।  इस हफ्ते आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कई अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं।

Mangal Gochar 2026: मंगल का अपनी राशि में प्रवेश आज, इन राशियों की पलटेगी किस्मत
Mangal Gochar Rashifal: मंगल की चाल बदलेगी भाग्य, जानिए किन राशि वालों को होगा फायदा और किसे नुकसान

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें