फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए इस सप्ताह किनके दिल में खिलेगा प्यार का फूल

Fri, 15 Dec 2017 09:09 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए दिसंबर माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः मतभेदों में गुजरेगा सप्ताह का मध्य भाग

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
प्रेम संबंधों के नजरिए से ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभ भले ही बेहतरीन हो, लेकिन सप्ताह का दूसरा भाग मतभेदों में गुजर सकता है। तीसरे भाग में आपके संबंध सामान्य से बने रह सकते हैं। जिन लोगों के प्रेम संबंध रुखे चल रहे हैं, उन्हें प्रेमी जीवन में लचीलापन लाने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः विचलित रहेगा मन

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आपके प्रेम संबंध जो अभी तक चले आ रहे थे वह अब किसी से छिपे नहीं रह सकते हैं। उनके बारे में सभी को पता लग सकता है और यह बात आपका पूर्व प्रेमी ही जगजाहिर कर सकता है।  सप्ताह के पहले भाग में आपका मन काफी विचलित और परेशान रह सकता है, लेकिन सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में फिर से आप किसी बात को लेकर दुखी हो सकते हैं अथवा किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।

म‌िथुन राश‌िः प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
कुल मिलाकर आपके लिए ये सप्ताह अनुकूल फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी के साथ का भरपूर आनंद उठाएंगे और आप सप्ताहांत में कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपके साथ कुछेक अन्य प्रेमी जोड़े भी जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन आपके प्रेमी को शायद इस बात पर ऐतराज हो सकता है क्योंकि वह कुछ समय केवल आपके ही साथ बिताना चाहेगा और इन पलों को किसी अन्य के साथ बांटना नहीं चाहेगा।
विज्ञापन

कर्क राशिः प्लानिंग करनी पड़ सकती है रद्द

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
अपने प्रेमी जीवन में किसी दूसरे की भागीदारी या रोकाटोकी को आप बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे, लेकिन आपको प्रत्यक्ष रूप से ऐसी कोई बात नहीं करनी चाहिए, जिसका प्रतिकूल प्रभाव आपके प्रेमी पर पड़े। अपने प्रेमी के सम्मुख मुस्कुराते रहें, ताकि उसे शक भी ना हो कि आप उसके किसी मित्र को नापसंद करते हैं। सप्ताह के अंत में पैसे की वजह से हाथ तंग रह सकता है, जिससे आपको अपनी प्लानिंग रद्द करनी पड सकती है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः प्रेमी जीवन में लाए कुछ नयापन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस सप्ताह आपको प्रेमी जीवन में कुछ बोरियत सी नजर आ सकती है, लेकिन इसमें नयापन लाने की पहल भी कर सकते हैं। यदि दोनों ही दूसरे की पहल करने की इंतजार करते रहेंगे, तब आपके हाथों से एक सुनहरा अवसर निकल सकता है। उसके बाद सिवाय पश्चाताप के आपके हाथ कुछ नहीं आएगा। आप अपने प्रेमी जीवन में रोमांच तथा रोमांस दोनों का समावेश करें और फ़िर देखें कि कैसे आपके संबंधों में फिर से खुशबू महकने लगती है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः मि‌श्रित फल वाला रहेगा सप्ताह

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
आपके प्रेम संबंध इस सप्ताह मिश्रित फल प्रदान देने वाले रह सकते हैं। आप दोनों के आपसी संबंध तो मधुर रहेंगे और जो भी परेशानी आएगी। वह आपको अन्य लोगों के हस्तक्षेप के कारण ही आ सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपके आसपास के लोग चाहे अनचाहे आपके प्रेम संबंधों में कुछ ज्यादा ही रुचि ले रहे हैं और आपको हर समय कोई ना कोई सलाह वह आपको और प्रेमी को देते रहते हैं। अन्य लोगों के इस तरह के व्यवहार से आप काफी परेशान रह सकते हैं, लेकिन चाह कर भी आप कुछ कह नहीं पाते हैं।

तुला राश‌िः प्रेमी जीवन की कड़वी यादों को बुरा सपना समझकर भूल जाएं

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
कई बार प्रेम में जिन बातों को हम बहुत ही कठिन समझते हैं, वह केवल कुछ क्षणों के लिए ही होती है, लेकिन उसका एक अच्छा नतीजा लंबी अवधि तक मिलता रहता है। पिछले दिनों प्रेमी जीवन में जो हुआ उसे बुरा सपना समझकर भूलने का प्रयास करें। तभी आप आने वाले दिनों का आनंद ले सकते हैं और आपका प्रेमी जीवन भी तभी सरल हो सकता है। आपके सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है इसमें आप दोनों परस्पर एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेगें और दूसरे का मन दुखाने का प्रयास भी नहीं करेंगे।

वृश्‍च‌िक राश‌िः कार्यक्षेत्र में बिजी होने के बावजूद प्रेमी को देंगे पूरा समय

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
आप अपने मन की आवाज को सुनने का प्रयास अवश्य करें कि आपका मन आपके प्रेम संबंधों के बारे में क्या महसूस करता है। आप मन की आंखों से क्या देख रहे हैं और आगे क्या होने वाला है, उसे लेकर क्या विचार बन रहे हैं। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप कार्यक्षेत्र पर बिजी होने के बावजूद अपने प्रेमी के लिए कुछ समय निकाल ही लेंगे। दूसरे भाग को भी आपके पक्ष में कहा जा सकता है, लेकिन सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए प्रतिकूल फल प्रदान करने वाला हो सकता है।

धनु राश‌िः प्रेमी जीवन को रोमांचक बनाने की कोशिश करें

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
आप अपने जीवन से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन उसे कैसे जीना चाहिए और कैसे उसे रोमांचक बनाना चाहिए, इस बात का आप ख्याल नहीं रखते हैं। ऐसे में आपका प्रेमी आपसे धीरे-धीरे दूर हो सकता है। उसकी भी अपनी एक स्वतंत्र जिन्दगी है, जिसे अपने तरीके से जीने का पूरा हक आपका प्रेमी रखता है। आप यदि इसी तरह से प्रेमी को दबाते रहे तब हो सकता है कि शीघ्र ही वह आपको छोड दें।

मकर राश‌िः सप्ताह का अंतिम भाग आपके अनुकूल रहेगा

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह घर की जिम्मेदारियों को निभाने में बीत सकता है। आप चाहे या ना चाहे, लेकिन आपको जिम्मेदारियां तो निभानी ही पडेगी। सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस समय बहुत सी मुसीबतें आपको घेरे रह सकती है। बिना कारण लांछनों का भी सामना आपको करना पड सकता है। सप्ताह का दूसरा व अंतिम भाग आपके लिए अनुकूल कहे जा सकते हैं।

कुंभ राश‌िः किसी भी भावनाआें को ठेस न पहुंचाएं

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
आप अपने प्रेमी के साथ जो भी कर रहे हैं और जो भविष्य में डेटिंग पर जाने की आपकी जो प्लानिंग है, उसके ऊपर आपके खास मित्रों द्वारा उंगली उठाई जा सकती है, क्योंकि उन्हें नही लगता कि आप जो भी करने जा रहे हैं वह सही है। अपने मजे के लिए आप किसी की भावनाओं से नहीं खेल सकते हैं। फ्लर्ट ही करना है तब आप प्रेम करने का ढकोसला ना करें। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः प्रेमी के साथ हो सकते हैं मतभेद

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है, इसमें आपके प्रेमी के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं। दूसरे भाग में कुछ राहत मिल सकती हैं, लेकिन वह ज्यादा समय टिक नही पाएगी और अंतिम भाग में फिर से संबंधों में कड़वाहट भर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें