फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वालों को आर्थिक मामले में मिल सकती है खुशखबरी, जानें अपना राशिफल

Fri, 15 Dec 2017 09:07 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌िः लापहरवाही के कारण हाथ से न जानें दें कोई मौका

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप खुद को सही मायने में जानने की कोशिश करेंगे। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। आपको अपने प्रोजेक्टों की देरी पर जो खीज हो रही थी, उसका सही कारण आज समझ में आएगा। आज सभी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की कोशिश करें। आमतौर पर आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है। कोई आर्थिक समस्या नहीं खड़ी होगी और आप की आय के साधन भी सुदृढ़ व स्थिर रहेंगे, लेकिन इस मौके को लापरवाही के कारण हाथ से मत जाने दीजिए। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः धोखे की प्रबल संभावना

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप खुद को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करना चाहते हैं, लेकिन आपको काम की जिम्मेदारियां रोक रही हैं। आज आपको अपने कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज किसी की भी मदद सोच-समझ कर ही लें, क्योंकि आज धोखे की प्रबल संभावना है। अगर आज कोई झगड़ा हो तो आप उससे दूर ही रहें। इस झगड़े में पड़ने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। अगर कोई आपके ऊपर कोई गलत टिप्पणी कर दे तो भी शांत ही रहें।

म‌िथुन राश‌िः घर की शांति भंग न होने दें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आज व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके समक्ष आपके भविष्य के सुनहरे रास्ते खुलेंगे। आज का दिन आप काफी सारे खर्चों में अपना बटुआ खाली कर देंगे। 
विज्ञापन

कर्क राशिः आजीविका का कोई नया विकल्प न चुनें

5 of 13
कर्क राशि
ध्यान रहे कि किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप किसी और पर आश्रित ना रहें। ये काम आप खुद ही करें अन्यथा परिणाम कुछ निराशजनक हो सकते हैं। आज आप किसी सरकारी उच्चाधिकारी से मिल सकते हैं जो कि आपके सरकार से संबंधित काम को करने में मदद करेगा। आज भले ही आपके दिमाग में आजीविका का कोई नया विकल्प हो, लेकिन आज का दिन उसे चुनने का बिल्कुल भी नही है। किसी भी नई योजना के लिये लंबा समय लेकर सोच विचार करें। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः समस्याओं को सुलझाने के लिए मदद लें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं । अगर आपसे ये समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। मुश्किलों को ले कर ज्यादा परेशान ना हों। इस समय आपको अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान लगाना चाहिए। अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के बल पर आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। यही नहीं करियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः वित्तीय संकट आने की संभावना

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही है और आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। आप बस इसी तरह से चलते रहें तो सब कुछ आपके हक में ही रहेगा। आज यदि आपने अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो वित्तीय संकट आ जाने की आशंका है। आज वित्तीय रूप से आप थोड़े से अवसाद में भी रह सकते हैं। आप अपने लिए या अपनों के लिये कोई वस्तु खरीदना चाहते हैं लेकिन खरीद नही पा रहे हैं। 

तुला राश‌िः दूसरों की सहायता करने में होंगे सक्षम

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप खुद को समाजसेवा की और आकर्षित पाएंगे। आज के दिन आप जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर तरह से प्रयास करेंगे, फिर चाहे वो पैसों से संबंधित हो या फिर समय से। यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आज आप अपनी पहुंच और धन के बल पर दूसरों की सहायता करेंगे।

वृश्‍च‌िक राश‌िः असीमित लाभ होने की संभावना

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपने लक्ष्य को ले कर थोड़े तनाव पूर्ण रहेंगे। आज आपके शांत रहने में ही आपकी भलाई है। सभी की जिन्दगी में बुरा वक्त आता है। लेकिन जरूरी बात ये है कि आप उसका सामना कैसे करते हैं। बहस में पड़ने के बाद आपको एहसास होगा कि बहस में जीतने से ज्यादा अच्छा होगा अपनी अच्छी छवि बनाना। आज आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। गतिविधियों के क्षेत्र में आज आपको असीमित लाभ होने की संभावना है। 

धनु राश‌िः अपना बर्ताव अच्छा रखें

10 of 13
धनु राश‌ि
आपकी परिस्थिति चाहे जैसी भी हो हिम्मत ना हारें। आज कुछ छोटे-मोटे झगड़े होने की आशंका है। इसलिए दूसरों से अपना बर्ताव अच्छा रखें। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, भविष्य में इससे आपके बहुत लाभ होगा। वास्तव में आज आपको निश्चित रूप से पुरानी पैतृक संपत्ति जमीन-जायदाद या आभूषण के रूप में प्राप्त होगी। यह आप के द्वारा कमाया हुआ धन नहीं है अत: यह आप के लिए एक आकर्षक इनाम है। इस आकर्षक तोहफे की सराहना करें, क्योकि यह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। 

मकर राश‌िः आर्थिक मामलों में रंग लाएगी आपकी मेहनत

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको अपनी योग्ताओं को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं, इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें, क्योंकि यही अवसर भविष्य में आपकी सफलता के द्वार खोल सकता है। आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आज आप अपने प्रदर्शन को लेकर खुश हो सकते हैं। आपके बॉस व प्रशिक्षक आपकी मेहनत पर नजर रखे हुए हैं। आर्थिक मामलों में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक मामलों में आपकी लगातार मेहनत रंग लाएगी, अपनी अच्छी सफलता के लिए अच्छी योजना बनाकर चलना बेहतर होगा। 

कुंभ राश‌िः व्यस्तताओं से भरा रहेगा दिन

12 of 13
कुंभ राश‌ि
यदि आप रसायन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन कई अवसरों का मिला जुला स्वरूप लेकर आपके सामने आएगा। हो सकता है कि इन अवसरों में विदेश में काम करने के आसार या प्रस्ताव भी हों। ये एक सकारात्मक विकास है, इसका आनंद लीजिये। आज का दिन आपके लिये काफी व्यस्तता से भरा होगा, क्योंकि व्यापार काफी अच्छा चल रहा है। इस नवीन व्यापारिक धन को किसी भी स्थान पर बहा देने से बचें। इसे  कठिन समय के लिये बचाकर रख दें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः बड़ी समस्या का आसानी से ढूंढ़ लेंगे हल

13 of 13
मीन राश‌ि
कार्य कुशलता का गुण आप में कूट-कूट कर भरा है जो इन दिनों और अधिक बढ़ जाएगा। आप सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हैं, इसलिए आसानी से उन सभी समस्याओं का हल ढ़ूंढ़ लेंगे, जिनको हल करना औरों के लिए नामुमकिन है। आज आप इस भ्रम में रहेंगे कि अपनी रूचि व व्यवसाय में मेल कैसे बैठाया जाए। आपके व्यवसाय के साथ ही आपमें अनेकानेक रूचियों व सृजनात्मक प्रतिभा का विकास हो रहा है। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें