हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए नवंबर माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
मेष राशिः बैचेन रहेगा मन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आप किसी को अत्यधिक चाहते हैं और उसे अपना जीवन बनाने को भी तैयार है, लेकिन क्या वह यही भावना आपके प्रति भी रख रहा है। आपने उसे मन की बात कही भी है या नही? आप पहले मन की बात कहें फिर आगे की सोचें। जब तक आप उसे कुछ बताएंगे नहीं तब वह कैसे आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है। वैसे भी सप्ताह का आरंभिक भाग आपके मन को बेचैन करने वाला रहेगा, इसलिए आपको सप्ताह के दूसरे भाग में मन की बात नि:संकोच कह देनी चाहिए।
विज्ञापन
वृष राशिः मुश्किलों से भरा रहेगा सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह का शुरुआती समय आपके प्रेमी जीवन के लिए पक्ष में कहा जा सकता है, लेकिन दूसरा भाग आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इसलिए आपको जो भी प्रेमभरी बातें करनी है या कहीं घूमने जाना है, वह सब आप आरंभिक समय में ही कर लें। आपको यदि प्रेम का इजहार भी करना है तब भी आप इसी समय में करें। डेट पर जाने का सोच रहे हैं, तब ज्यादा सोचिए मत और आप आरंभिक समय का सदुपयोग इसी काम के लिए कर सकते हैं। दूसरा भाग आपके लिए जरा मुश्किलों वाला कहा जा सकता है।
मिथुन राशिः रिश्तों में सुधार होने की संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
सप्ताह का आरंभ आप दोनों के मध्य उभरे मतभेदों से हो सकता है और यह कब झगडों और अलगाव का रुप ले लेंगे आपको खुद पता नहीं चल पाएगा। आपको अपनी भावनाओं को इतना भी नहीं बहने देना चाहिए कि उसमें सभी कुछ बह जाए। सप्ताह का दूसरा भाग आपके संबंधों में कुछ सुधार होने की संभावना को दिखाती है, लेकिन प्रेमी की जिद के सामने शायद आप हार मान लें। आप उसकी ईगो को कम नहीं करा पाएंगे। सप्ताह का अंतिम भाग फ़िर से आपके लिए बहुत सी उलझने पैदा करने वाला हो सकता है, जिसमें आप मकड़ी के जाले की तरह फंसा महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः प्रेमी जीवन को लेकर अफवाहों को रोकने का प्रयास करें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग आपके प्रेम संबंधों को लेकर बहुत अच्छा कहने में कठिनाई है। आपका पहला भाग संबंधों में दरार पैदा कर सकता है और दूसरे भाग में आपको बेकार के लांछनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस सप्ताह प्रेमी से कोई बहाना बनाकर दूर चले जाना चाहिए या कोशिश करनी चाहिए कि आप कम से कम बात करें। प्रेमी जीवन को लेकर फैलने वाली अफवाहों को आपको रोकने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
सिंह राशिः सप्ताह की शुरुआत अनुकूल नहीं
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए बढ़िया नहीं कहा जा सकता है। आपको इस समय प्रेमी जीवन को लेकर व्यंग्य और मजाक का सामना करना पड सकता है। जो भी इस तरह का भद्दा मजाक आपके साथ कर रहा है आपको उसके मुंह नहीं लगना चाहिए। दिमाग का खेल अपने आप पूर्ण है इसलिए आप ईमानदारी से अपने प्रेमी जीवन में आगे बढ़ते रहें।
विज्ञापन
कन्या राशिः प्रेमी जीवन के लिए शुभ रहेगा सप्ताह
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
यह सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए अच्छा व शुभ कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में भी आपका प्रेमी आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। आप अपने मित्रों से अपने प्रेमी जीवन को छिपाने का बहुत प्रयास करेंगे, लेकिन वह भांप ही जाएंगे कि आप आजकल कहां बिजी रहते हैं और वह कौन है जिससे आप घंटो बात करते रहते हैं। वह आपकी लव लाइफ की खोज खबर निकाल ही लेंगे। आपको अपनी ईगो को एक किनारे करते हुए प्रेमी जीवन के बारे में उन्हें बता ही देना चाहिए, क्योंकि पता तो उन्हें लग ही गया है।
तुला राशिः रोमांटिक डेट पर जाने के योग
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। पहले भाग में आप काफी व्यस्त भी रह सकते हैं और कामकाज के अधिकता के चलते आप ऑफिस से निकलने में लेट भी हो सकते हैं, लेकिन बावजूद इनके आप प्रेमी से बातचीत का समय निकाल ही लेंगे। रोमांस के लिए आप किसी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहेंगे। आप यदि प्रेमी के बारे में अभी भी बहुत सी बातों को जानते नहीं है या आपका प्रेमी आपके विषय में ओर जानकारी चाहता है तब आप एक रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशिः अभी न कहें अपने मन की बात
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
सप्ताह का आरभिक समय आपके पक्ष में कहा जा सकता है। सप्ताह का दूसरा भाग आप दोनों के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। जो लोग प्रेम संबंध स्थापित करने का सोच रहे हैं, उन्हें कुछ समय प्रतीक्षा करनी चाहिए। अभी मन की बात कह दी तो आपको मुंह की खानी पड़ेग। सप्ताह का दूसरा भाग व अंतिम भाग आप जितना बातचीत कम करेंगे उतना ही अपने प्रेमी जीवन की लाइफ को बढ़ाएंगे।
धनु राशिः साथी दूर होने लगेगा
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए बहुत बढ़िया नहीं कहा जा सकता है या आप कह सकते हैं कि आप अपने हाथों इसे खराब कर सकते हैं। आप सदा अपनी ही बात को प्रेमी पर लादते रहें तब इस सप्ताह आपका प्रेमी आपसे कटना आरंभ कर सकता है। आप इस बात को भी समझना नहीं चाहते हैं कि वह क्यूं आपसे दूर भाग रहा है।
मकर राशिः प्रेम संबंधों को लेकर मन में अहंकार लाने से बचें
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
सप्ताह का आरंभ बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है, इस समय आपको कई तरह के मानसिक अथवा भावनात्मक तनावों से होकर गुजरना पड सकता है। सप्ताह का दूसरा व अंतिम भाग आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है और इस समय आप दोनों के मध्य सुलह होने की भी संभावना बनती नजर आती है। आप दोनों फिल्म देखने भी जा सकते हैं। आपको प्रेम संबंधों को लेकर किसी तरह का अहंकार मन में लाने से बचें।
कुंभ राशिः प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित रहेगा सप्ताह
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
प्रेम संबंधों के लिहाज से समय कुछ मिश्रित सा कहा जा सकता है, क्योंकि आरंभिक समय में आप अपने परिवार के किसी जरुरी काम में व्यस्त हो सकते हैं और आपको प्रेमी के साथ समय बिताने मौका बहुत कम ही मिलने की उम्मीद है। आपको निराश अथवा उदास होने की आवश्यकता नहीं हैं, क्योंकि सप्ताह के दूसरे भाग से समय आपके पक्ष में कहा जा सकता है।
आपके प्रेम संबधों को लेकर सप्ताह को अनुकूल कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी के साथ काफी समय बिता सकते हैं। जिन लोगों को यह महसूस हो रहा था कि उनके प्रेम संबंधों का अंत होने जा रहा है, उन्हें जरा धैर्य से काम लेना चाहिए, क्योंकि आपके संबंधों में सुधार की गुंजाइश बनती नजर आती है। आप एक बार फिर से अपने संबंधों को पनपने का मौका दें। आपका प्रेम अभी पीछे जाने की बजाय आगे बढने की संभावना रखता है।