ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशिः नया व्यवसाय शुरू होने के संकेत
2 of 13
मेष राशि
आज आप पाएंगे कि जिस वैकल्पिक मार्ग को आप खोज रहे थे, वो आपको मिल सकता है। खासकर चिकित्सा के क्षेत्र में यदि आप वैकल्पिक चिकित्सा के किसी अवसर की तलाश कर रहे हैं तो वो आज पूर्ण होगी। हो सकता है कि एलोपैथिक चिकित्सा आपके लिये ठीक न हो और आप वैकल्पिक यथा आयुर्वेदिक चिकित्सा में अवसर तलाशें। काम का बोझ आपको व्यस्त तो रखेगा, लेकिन भविष्य में यह और भी बढ़ने वाला है, क्योंकि एक नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत है। इसलिए अपनी मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कुछ उपाय करें, ताकि नये विचार काम आयें और आप और कमाई कर सकें।
विज्ञापन
वृष राशिः सुरक्षित व्यवसाय की ओर ध्यान होगा आकर्षित
3 of 13
वृष राशि
आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है, इसलिए आप बाहर जाकर इनसे मिल कर अपने संबंधों में सुधार ला सकते हैं। आज आप जो संबंध बनाएंगे उनसे आने वाले समय में आपको कई तरह से लाभ हो सकता है। हालांकि सभी संबंध आपके लिए शुभ नहीं रहेंगे, लेकिन इनमें से एक या दो से तो आपको लाभ होगा ही। आज आपको ये सावधानी बरतने की आवश्यकता है कि आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा।
मिथुन राशिः मोटी लागत वाला न करें कोई काम
4 of 13
मिथुन राशि
आज कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और आज आपको धैर्य की जरूरत होगी। आपमें से कुछ काफी अच्छे से काम कर रहे होंगे और आप को भी अच्छा काम मिलेगा। याद रखें कि आपको एक सही स्थिति की आवश्यकता है। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई नई योजना शुरू करने से पहले सावधान रहें। कोई ऐसा काम तो आज कतई शुरू न करें, जिसमें मोटी लागत आ रही हो, क्योंकि आज का दिन ऐसा काम शुरू करने के लिए ठीक नहीं।
विज्ञापन
कर्क राशिः विषम परिस्थितियों में भी आसानी से करेंगे काम
5 of 13
कर्क राशि
अपनी असीमित ऊर्जा के बल पर आप काम के बोझ को आसानी से वहन कर पाएंगे। अच्छी बात ये है कि विषम परिस्थितियों में भी आप बिना किसी परेशानी के आसानी से काम कर लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी, इस बात से संतुष्ट रहिये। मतलब ये कि आज ना कोई नुकसान ना कोई बड़ा फायदा, लेकिन खुश रहने के लिए इतना क्या कम है। अगर आपका अपना व्यापार है तो आज का दिन आपका है। जो काम हाथ में है वह तेजी से हो रहा है और नया काम भी आएगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः इस समय आराम की जरूरत
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको ऐसी सम्पत्ति हाथ लगेगी, जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी। आज आप देखेंगे कि जितने रूपये आप घर से लेकर चले थे, उससे अधिक आप की जेब में हो सकते हैं। अगर आप लगातार काम कर रहे हैं तो अब समय है थोड़ा आराम का, ताकि आप फिर से वही ऊर्जा प्राप्त कर सकें। किसी नए और रचनात्मक कार्य पर ध्यान लगाए, जिससे आप थकी हुई नियमित जीवनचर्या से समय निकाल सकें।
विज्ञापन
कन्या राशिः अच्छी आमदनी की संभावना
7 of 13
कन्या राशि
आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ध्यान रखें कि वो आपको नुकसान ना पहुंचाने पाएं। आज कार्यालय में ठीक से पेश आएं। अपनी आंखों को खुला रखें, ताकि आप उन लोगों को पहचान सकें, जो कि आपकी पीठ पीछे आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। आज शायद आपके उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपकी तरफ कुछ बदला सा रहेगा। आपकी मेहनत की बदौलत आपकी अच्छी आमदनी होगी। अगर आप किसी कंपनी में कार्यरत हैं तो आपकी मेहनत के चलते उत्पादन में काफी इजाफा होगा।
तुला राशिः आर्थिक स्थिति मजबूत करें
8 of 13
तुला राशि
आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे का सोचकर चलना होगा, इसलिए दूसरों की प्रेरणा के बगैर ही खुद पहल करके अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। अपना व्यावसायिक और आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लाएं। कोई भी नई व्यवसायिक योजना शुरू करने से पहले उसकी समझदारी से प्लानिंग कर लेना जरूरी है। पैसा कमाने के लिए जरूरी है कि आप हाथ आए मौके को न गवाएं।
वृश्चिक राशिः निवेश के कई विकल्प दिखेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज का दिन अपना पूरा जोर लगाकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का है। यदि इस समय पदोन्नति का काम चल रहा है और आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तब निश्चय ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे, लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आज आपको कुछ ऐसी नई- नई जानकारियां मिलेंगी, जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा।
धनु राशिः उच्चाधिकारियों से मिल सकता है इनाम
10 of 13
धनु राशि
पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। भविष्य में भी इसी तरह से काम करते रहें। कोई अभिन्न मित्र या नजदीकी व्यक्ति भी आपसे ॠण मांगने आ सकता है, लेकिन आप इस वक्त कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। आपको बहुत बुरा लग सकता है जब आप उसे ॠण देने से मना करते हैं।
मकर राशिः नया घर खरीदने के लिए मिलेगी मनचाही जगह
11 of 13
मकर राशि
आज शायद आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं, लेकिन आज आप इस बात पर भी ध्यान देंगे कि आप किस तरह से नकारात्मकता को अपनी जिंदगी से निकाल सकते हैं। शिकायत करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि आपके इस व्यवहार से आपका और आपके आस-पास के लोगों का मूड ही खराब होगा। आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जाएगी।
कुंभ राशिः करियर में नाटकीय रूप से होगी वृद्धि
12 of 13
कुंभ राशि
आपके साथी आज आपका पूरा साथ देंगे, जिससे कि आपके करियर में नाटकीय रूप से वृद्धी होगी। मेहनत व लगन से काम करने के कारण आपको भविष्य में भी फायदा ही होगा। एक बात और ध्यान रखें कि आपको उनकी भी मदद करनी चाहिए जिनको नुकसान हुआ है। आज आपको लगेगा कि आपकी संस्था आपको काम के सिलसिले में विदेश भेजना चाह रही है, हालांकि आप थोड़े हिचक रहे हैं, पर बेहिचक विदेश जाने की तैयारी करें। विदेश में निवेश संबंधी आपका कोई भी कामकाज बड़ा फायदेमंद साबित होने वाला है। आज आप सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। मगर चिन्ता ना करें, यह थोड़े समय की बात हैं।
अगर आप कोई कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो आपकी जीत निश्चित है। किसी अनुभवी वकील की सलाह लें। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आज का दिन कुछ शुभफल लेकर आ सकता है। विश्वास बनाए रखें, किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। आज किसी अनापेक्षित स्रोत से आपको अवसर मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण आवेदन के लिए बड़ा ही शुभ है।