फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Love Rashifal: कन्या और मकर को मिल सकता है प्यार में खास सरप्राइज, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Sun, 16 Aug 2026 01:22 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Love Predictions: 17 से 23 अगस्त 2026 का सप्ताह प्रेम और रिश्तों के लिहाज से खास रहने वाला है। कुछ राशियों की लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, तो कुछ के रिश्तों में भरोसा और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

Weekly Love Predictions 17-23 August: अगस्त का यह सप्ताह प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। 17 से 23 अगस्त 2026 के बीच कुछ जातकों की लव लाइफ में रोमांस और नजदीकियां बढ़ सकती हैं, जबकि कुछ लोगों के रिश्तों में आपसी समझ, भरोसा और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। वहीं, सिंगल लोगों के लिए भी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक प्रेम राशिफल।

विज्ञापन

2 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक मेष लव राशिफल (Weekly Aries Love Horoscope):
मेष राशि के जातकों के लिए प्रेम के मामले में यह सप्ताह उत्साह और गर्मजोशी से भरा रह सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत और मुलाकात के अवसर बढ़ेंगे। किसी चुनौती का मिलकर सामना करने से रिश्ते में भरोसा मजबूत होगा। साथ बिताए रोमांटिक पल संबंधों में नई ताजगी ला सकते हैं। वहीं, सिंगल जातकों का आकर्षण किसी खास व्यक्ति की ओर बढ़ सकता है।

विज्ञापन

3 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक वृष लव राशिफल (Weekly Taurus Love Horoscope): 
वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में स्थिरता बनी रह सकती है। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत होने के योग हैं। एक-दूसरे की प्राथमिकताओं और भावनाओं को समझने से रिश्ते में विश्वास और प्रतिबद्धता बढ़ेगी। अगर किसी बात को लेकर नाराजगी है, तो बहस करने के बजाय शांतिपूर्वक बातचीत करके समस्या सुलझाने की कोशिश करें।

4 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक मिथुन लव राशिफल (Weekly Gemini Love Horoscope): 
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह रोमांस और उत्साह से भरपूर रह सकता है। पार्टनर के साथ आकर्षण बढ़ेगा और साथ बिताया समय यादगार बन सकता है। हालांकि, भावनाओं में बहकर कोई जल्दबाजी वाला फैसला लेने से बचें। अपनी उम्मीदें स्पष्ट रखें और साथी की बात को भी ध्यान से सुनें। बेहतर संवाद रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में मदद करेगा।

विज्ञापन

5 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक कर्क लव राशिफल (Weekly Cancer Love Horoscope): 
कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन में भावनात्मक नजदीकी बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ दिल की बातें साझा करने से रिश्ते में भरोसा और अपनापन गहरा होगा। आपकी संवेदनशीलता साथी को आपके करीब ला सकती है। पार्टनर की भावनाओं और जरूरतों को समझने की कोशिश करें। साथ में बिताया गया समय पुरानी दूरियों को कम करने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन

6 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक सिंह लव राशिफल (Weekly Leo Love Horoscope):  
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम के लिहाज से काफी अच्छा रह सकता है। पार्टनर के साथ पुरानी रोमांटिक यादें ताजा होंगी और रिश्ते में आकर्षण बढ़ सकता है। सिंगल जातकों की मुलाकात किसी दिलचस्प व्यक्ति से होने के संकेत हैं। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रह सकता है। पार्टनर के साथ छोटी यात्रा भी खास अनुभव दे सकती है।

विज्ञापन

7 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक कन्या लव राशिफल (Weekly Virgo Love Horoscope):
कन्या राशि वालों का ध्यान इस सप्ताह प्रेम और भावनात्मक जरूरतों पर अधिक रहेगा। आप पार्टनर के साथ बेहतर समझ और तालमेल बनाने की कोशिश करेंगे। मन की बात छिपाने के बजाय सही समय पर अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें। आपकी ईमानदारी साथी को पसंद आएगी। छोटी-छोटी बातों का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करने से बचें, ताकि रिश्ते में सहजता बनी रहे।

8 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक तुला लव राशिफल (Weekly Libra Love Horoscope): 
तुला राशि वालों की लव लाइफ में रोमांस बढ़ने की संभावना है। पार्टनर के साथ खूबसूरत समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं। भावनात्मक जुड़ाव के साथ आपसी आकर्षण भी बढ़ेगा। अगर किसी पुराने मतभेद के कारण रिश्ते में तनाव है, तो बातचीत के जरिए उसे दूर करने का अच्छा मौका मिल सकता है। सिंगल जातकों को भी नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

9 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक वृश्चिक लव राशिफल (Weekly Scorpio Love Horoscope): 
वृश्चिक राशि वालों के लिए प्रेम जीवन इस सप्ताह प्राथमिकता में रह सकता है। पार्टनर के साथ भावनात्मक रिश्ता पहले से ज्यादा गहरा होगा। अपनी इच्छाओं और मन की बात खुलकर साझा करने से आपसी भरोसा बढ़ेगा। रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा। साथ बिताए रोमांटिक पल आपको एक-दूसरे के और करीब ला सकते हैं।

10 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक धनु लव राशिफल (Weekly Sagittarius Love Horoscope): 
धनु राशि के सिंगल जातकों के लिए यह सप्ताह खास रह सकता है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आकर्षण में बदल सकती है और बातचीत धीरे-धीरे रिश्ते की ओर बढ़ सकती है। हालांकि, शुरुआत में जल्दबाजी करने से बचें। सामने वाले को समझने और उसके विचार जानने के लिए पर्याप्त समय दें। मजबूत दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता आगे चलकर ज्यादा टिकाऊ हो सकता है।

11 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक मकर लव राशिफल (Weekly Capricorn Love Horoscope): 
मकर राशि वालों की लव लाइफ में इस सप्ताह भरोसा और रोमांस दोनों बने रह सकते हैं। पार्टनर का सहयोग आपको भावनात्मक सुरक्षा देगा। भविष्य से जुड़े मुद्दों पर आप दोनों की सोच मिल सकती है और रिश्ते को आगे बढ़ाने की योजना बन सकती है। व्यस्त दिनचर्या के बीच साथी के लिए समय निकालना आपके रिश्ते के लिए फायदेमंद रहेगा।

12 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक कुंभ लव राशिफल (Weekly Aquarius Love Horoscope): 
कुंभ राशि वालों के लिए प्रेम के मामले में सप्ताह सकारात्मक रह सकता है। रिश्ते में मौजूद जातकों के बीच नजदीकी और रोमांटिक जुड़ाव बढ़ेगा। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। बातचीत के दौरान सहज रहें और नए रिश्ते को समय दें। धीरे-धीरे बढ़ने वाला भावनात्मक जुड़ाव रिश्ते को मजबूत बना सकता है।

विज्ञापन

13 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक मीन लव राशिफल (Weekly Pisces Love Horoscope): 
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में इस सप्ताह नई ताजगी आ सकती है। पार्टनर के साथ भावनात्मक समझ बेहतर होगी और एक-दूसरे से दिल की बातें साझा करने का अवसर मिलेगा। अपनी भावनाओं को साथी के सामने रखने से भरोसा बढ़ सकता है। पुराने तनाव को पीछे छोड़कर भविष्य पर ध्यान दें। इससे प्रेम संबंध अधिक मजबूत और सहज बनाने में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें