फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध शुक्र की स्थिति बदली, कैसा रहेगा यह हफ्ता आपके प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन के लिए

Fri, 26 Aug 2016 01:45 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
सच्‍ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी
इस हफ्ते लव लाइफ को प्रभाव‌ित करने वाले दो ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि बदली है शुक्र का राश‌ि पर‌िवर्तन हो चुका है और बुध व्रकी होकर वापस स‌िंह राश‌ि में आएंगे। ऐसे में आपके प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन पर ग्रहों का कैसा प्रभाव पड़ेगा आप खुद देख लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: कोई अजनबी आपके करीब आने का प्रयास कर सकता है 

2 of 13
मेष राश‌ि
सप्ताह का पहला दिन आपके लिए अच्छा कहने में संदेह होगा क्योंकि भूतकाल के कुछ कर्म आपको अभी फल प्रदान करने वाले हो सकते हैं जिन्हें लेकर आप तनावग्रसित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों की डोर भी भटकती सी नजर आएगी लेकिन यदि आपको अपनी गलती का अहसास होता है तब स्थिति को संभाला जा सकता है और आप बाकी का सप्ताह अपने पक्ष में कर सकते हैं। प्रेमी जीवन में बहार ला सकते हैं, रोमांस का आनंद ले सकते हैं। पिछली बातों को भुलाने के लिए आप दोनों को किसी प्राईवेट जगह पर जाना चाहिए जहां आप दोनों के अलावा कोई तीसरा ना हो और ना ही आप इसके बारे में किसी को बताएँ और अपने इस ट्रिप को बिलकुल गुप्त रखें। कोई अजनबी आपके करीब आने का प्रयास कर सकता है लेकिन आपको ऎसी परिस्थितियों के चंगुल से खुद को बचाना आना चाहिए।
विज्ञापन

वृष राश‌िः सप्ताहांत में आपको प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है

3 of 13
वृष
आप अपनी ही बनाई परेशानियों में ज्यादा ही उलझे रहेगें और प्रेमी से दो मीठे बोल बोलने का समय भी नहीं मिल पाएगा। आपके रुखेपन से प्रेमी की नाराजगी साफ झलकती दिखाई दे सकती है। वैसे भी परिस्थितियां इतनी भी बुरी नहीं होगी जितना बुरा आप समझ रहे होगें। आप अपनी परेशानियों का हल तो खोजें! फिर देखें कि समय आपके पक्ष में होता है या नहीं। बिना प्रयास के तो कुछ भी संभव नहीं होता है। मन को शांत रखकर परेशानियों से निजात पाएं। सप्ताहांत में आपको प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है और वह आपको एक ब्लाइंड डेट पर ले जा सकता है। इससे आप सप्ताह की सभी बुरी यादों को भुलाकर ताजगी का अनुभव करेगें।

मिथुन राशि: प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगें 

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
इस सप्ताह को आपके प्रेम संबंधों के नजरिए से अच्छा नहीं कहा जा सकता है अथवा आपको कई तरह के उतार-चढ़ाव इस सप्ताह में देखने को मिल सकते हैं। आप दोनों की विचारधाराओं के टकराव से सप्ताह का आरंभ देखा जा सकता है। यदि दोनों ही अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे तो पूरा सप्ताह बर्बाद होने में देर नहीं लगेगी। इस ईगो का बुरा असर तो सप्ताह के तीसरे भाग में खुलकर सामने आएगा जब आप परस्पर छींटाकशीं करने से भी नहीं चूकेगें। थोड़ी सी परिपक्वता दिखाने की जरुरत है तभी आपका प्रेमी जीवन सफल कहलाएगा और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगें। यदि आपके प्रेम संबंध अभी रुके से लगते हैं तो आप उन्हें चालू करें, आप गुणों की खान हैं और आप जानते हैं कि प्रेमी जीवन को कैसे हैंडिल किया जाता है तब सोच में क्या पड़ना! शुरु हो जाएँ और अपनी रचनात्मकता आजमाएं। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है

5 of 13
कर्क राशि
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग तो आपके पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग को आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप अपने व्यवहार में भी कठोरता ला सकते हैं इसलिए भी आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है। आप केवल अपने ही बारे में ना सोचें! प्रेमी के मन में क्या है और वह किस तरह से आपके साथ समय बिताना चाहता है, उस पर भी ध्यान दें। सप्ताह के आरंभ में आप आफिस के कार्य से या अन्य किन्हीं कारणों से मित्रों के साथ को ज्यादा पसंद कर सकते हैं। प्रेमी से बात करने का समय आप निकालने की कोशिश भी शायद आप ना करें। प्रेमी से मिलने की कोई उत्सुकता भी आपके अंदर नहीं दिखाई देगी।
विज्ञापन

सिंह राशि: सप्ताह का आरंभ रोमांचकारी और रोमांस से भरा रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ रोमांचकारी और रोमांस से भरा कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ से सुखद अनुभूति करेगें और मन ही नहीं चाहेगा कि कभी अलग भी हुआ जाए। प्रेमी की ओर से आपको उपहार स्वरुप कोई वस्तु भी मिल सकती है। आपको वस्तु का आंकलन उसके मूल्य से करने की गलती नहीं करनी चाहिए। आप उसमें छिपा प्रेमी का प्यार और भावनाएं महसूस करने का प्रयास करें। यदि आप मूल्य से प्यार को तोलेगें तो सप्ताह का बाकी भाग आपके लिए प्रतिकूल हो सकता है क्योंकि प्रेमी आपकी इस बात से आहत होकर बातचीत बंद कर सकता है। जिससे आपका मन भी फिर बेचैन ही रहेगा।
विज्ञापन

कन्या राशि: सप्ताहांत में आपका मूड खराब हो सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आप प्रेमी को कैसे खुश रख सकते हैं या अपनी लव-लाईफ को कैसे रोमांचक बना सकते हैं, बस इसी से आपके सप्ताह का आरंभ कहा जा सकता है। बोरिंग लव - लाईफ में नई जान भरने की धुन जो सवार हो गई है, वैसे भी आपको नित नए प्रयोग होते रहना ज्यादा भाता है। अभी भी दिमाग में यही खुराफात चल रही है कि क्या किया जाए। इसके लिए आप एक ब्लाईंड डेट पर जा सकते हैं और समय को रंगीन बना सकते हैं। रोमांटिक शाम की एक लंबी सी लिस्ट बनाकर रख सकते हैं कि क्या किया जाए जिससे आप अपने रोमांस को यादगार बना सकें। स्पेशल गिफ्ट का इंतजाम कर सकते हैं और प्रेमी की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर कुछ खास किया जा सकता है, लेकिन कुछ ऎसा ना करें जिससे सप्ताहांत में आपका मूड खराब हो जाए।

तुला राशि: प्यार का इजहार करने के ल‌िए सप्ताह अच्छा है

8 of 13
तुला राश‌ि
प्रेमी जीवन में नई कोंपले फूटती नजर आ सकती है। आप अपने प्रेमी जीवन रुपी पौधे को बढता देख खुशी से फूले नहीं समाएंगे। आप प्रेमी पर अपना सभी कुछ न्यौछावर करने का भी सोच सकते हैं। आप दोनों परस्पर एक-दूसरे को बहुत प्यार दे सकते हैं और जीवन भर साथ निभाने के वादे भी आप कर सकते हैं। जो लोग अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं वह कर सकते है, बल्कि सप्ताह के आरंभ में ही उन्हें यह काम कर लेना चाहिए। इस सप्ताह आपका ज्यादातर समय प्रेमी से बतियाते ही बीतेगा क्योंकि बहुत दिनों के बाद आप खुद को इतना प्रफुल्लित अनुभव करेगे और दिन-रात प्रेमी जीवन के गुणगान में ही समय व्यतीत करेगें लेकिन इतना ध्यान रखें कि इन संबंधों के बारे में किसे बताना उचित है और किसे नहीं।

वृश्चिक राशि: आपके प्यार के बीच ईगो आ सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
सप्ताह के आरंभ में आपके प्रेमी जीवन में तूफान देखा जा सकता है और आप उसमें से निकलने का रास्ता भी ठीक से ढूंढ नहीं पाएंगे। सप्ताह के दूसरे भाग में आप दोनों के मध्य फिर से एक बार तारतम्य बैठने की गुंजाइश उभर सकती है लेकिन आप अपनी ईगो के कारण आगे कदम नहीं बढ़ाएंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आप खुद अपनी लगाई आग में झुलस सकते हैं। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि नए प्रेम संबंध तलाशने से अच्छा है जो संबंध चल रहा है उसे बेहतर बनाने का प्रयास करें।

धनु राशि : संबंधों की भलाई के ल‌िए वाणी पर न‌ियंत्रण रखें

10 of 13
धनु राश‌ि
सप्ताह के आरंभ में आप और आपके जिगर के टुकड़े के मध्य थोड़ा तनाव देखा जा सकता है। आप दोनों बिना किसी कारण के आपस में उलझते देखे जा सकते हैं क्योंकि आपकी भी आदत खराब है जो हर बात की खाल ही निकाल देते हैं। आप जो एकदम तेजी से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं उसे कुछ बदलना होगा अन्यथा प्रेमी जीवन में कुछ ना कुछ तनाव चलता ही रहेगा। विशेषरुप से इस सप्ताह आपको अपनी जुबान को चलने से रोकना चाहिए नहीं तो आपके संबंध टूट भी सकते हैं। अभी तो आप नादानी में कुछ भी कर सकते हैं लेकिन बाद में आपको बहुत पश्चाताप भी हो सकता है। बाद की बात तो अगर मगर के फेर में ही अटक जाएगी। बाद में पछताने से क्या होगा जब चिड़िया चुग गई खेत?

मकर राशि: संबंध में ताजगी लाने के ल‌िए रचनात्मक बनना होगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आपके प्रेम संबंधों की जो गर्मी है वह इस सप्ताह कुछ ठंडी पड़ती दिखाई दे रही है। यदि आप दोनो इस रिश्ते से ऊब रहे हैं और एक बोझे की तरह उसे ढो रहे हैं तब बेहतर होगा कि आप दोनों को इस पर चर्चा करनी चाहिए। खुद को धोखे में रखने से अच्छा है कि आप दोनों अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें और फिर से इसमें जान फूंके। कुछ रचनात्मकता अपने प्रेम संबंधों में लाएं और प्रेमी जीवन की बगिया में रंग-बिरंगे फूलों को महकने का भी अवसर दें। आप चाहें तो आँख उठाकर अपने उन मित्रों को देखें जो प्रेमी जीवन में अच्छी तरह से घुट गए हैं। वो ऎसे रम चुके हैं कि उन्हें प्रेमी जीवन में किसी तरह की कमी नजर ही नहीं आती है। अपने उन मित्रों को भी देखे जो फ्लर्ट करना जानते है। जरा सा फ्लर्ट यदि आप प्रेमी के साथ करेगें तो शायद फिर से कुछ रौनक आ जाए। प्रेमी जीवन की कुछ यादें जीवित हो सकती हैं।

कुंभ राशि: प्यार के मामले में सप्ताह बेहतरीन रहेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
ये पूरा सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल ही कहा जाएगा। आप दोनों एक अच्छा रोमांटिक समय साथ बिता सकते हैं। आप दोनों अपनी बहुत सी दबी इच्छाओं की पूर्ति भी इस समय में कर पाएंगे। आपके सामने आपके प्रेमी की बोलती भी बंद सी रहेगी। आपकी हाजिरजवाबी के सामने वह घुटने टेक सकता है। आपके शायराना अंदाज का भी प्रेमी दीवाना हुए बिना नहीं रहेगा। आप दोनों मस्ती भरा समय गुजारने की गुंजाईश रखते हैं। प्रेमी को अपनी मीठी बातों में उलझाकर रख सकते हैं। आप दोनों अपनी सेक्स लाईफ को भी इस सप्ताह में एंजोय कर सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राशि: प्रेमी के ल‌िए समय न‌िकालें

13 of 13
मीन राश‌ि
वैसे तो पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहने में दो राय नहीं होगी लेकिन आपके बदलते रहते मूड के कारण आप खुद इस अनुकूल समय को खराब कर सकते हैं। माना आप अपने परिवार को सर्वोपरि रखते हैं लेकिन प्रेमी जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ इच्छाओं की पूर्त्ति होना जरुरी है। आपको लगता है कि प्रेमी को तो आप मना ही लेते हैं लेकिन बार-बार ऎसा होते रहने से आपका प्रेमी भी ऊब सकता है और प्रेम संबंधों को लेकर उसे अरुचि भी हो सकती है। आप उसकी भावनाओं को भी समझें और बार - बार सॉरी बोलने से संबंधों में जान नहीं बच पाएगी। यदि अभी भी आप प्रेमी जीवन को नष्ट होने से बचाना चाहते हैं तो कुछ समय जरुर निकालें और केवल और केवल उसे प्रेमी के साथ व्यतीत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें