Saptahik Love Rashifal: 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 के बीच बन रहा शुक्रादित्य योग प्रेम जीवन में नए अवसर लाएगा। जानें जनवरी के पहले सप्ताह में आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी।
Weekly Love Horoscope (29 December- 04 january 2026): साल 2026 की शुरुआत प्रेम और रिश्तों के लिहाज से खास रहने वाली है। 29 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच धनु राशि में शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें प्रेम और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र, सूर्य के साथ युति बना रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में इस योग को अत्यंत शुभ माना गया है। यह योग 13 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा, जिससे नए साल के पहले दिनों में कई राशियों के जीवन पर इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। Peepal Tree: घर की दीवार पर पीपल के पेड़ का उगना देता है ये संकेत, जानें इसे हटाने के नियम
इस शुभ योग का विशेष लाभ धनु, वृषभ, तुला और सिंह राशि के जातकों को मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नए अवसर बनेंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच समझ और अपनापन गहरा होगा, वहीं अविवाहित लोगों को नए प्रेम प्रस्ताव मिलने के प्रबल योग हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि जनवरी का पहला सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए क्या संदेश लेकर आया है। Magh Mela 2026: माघ मेले के पावन अवसर पर करें ये 5 दान, खुशियां और आशीर्वाद होंगे साथ
विज्ञापन
मेष राशि
साल 2026 का पहला सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन में सुधार और स्थिरता लेकर आएगा। इस सप्ताह आपके रिश्ते में एक दूसरे के प्रति विश्वास और प्यार गहरा होगा। आप और आपका साथी एक-दूसरे के साथ शांति से समय बिताने का प्रयास करेंगे और निजी पल साझा करने में खुशी महसूस करेंगे। हालांकि सप्ताह के अंत में, किसी महिला की वजह से आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको धैर्य रखने की आवश्यकता होगी और समझदारी से काम लेना होगा, ताकि रिश्ते में कोई तनाव न आए। अगर आप पहले से किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो यह सप्ताह रोमांटिक पल लेकर आएगा। इस दौरान पार्टनर से किसी बात को लेकर छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आप दोनों के बीच समझदारी और संवाद से यह जल्दी हल हो जाएगा। इस सप्ताह में अपने रिश्ते की बुनियादी बातों पर ध्यान दें और एक दूसरे के विचारों का सम्मान करें।
विज्ञापन
3 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन में अहम और स्वाभिमान की टकराव से बचना बेहद जरूरी होगा। यदि आप अपने अहंकार को नियंत्रण में रखते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। रिश्ते में शांति और प्यार का माहौल बना रहेगा। इस दौरान, किसी युवा से जुड़ी किसी बात को लेकर आपका मन कुछ अस्थिर हो सकता है, जिससे आपके विचार भ्रमित हो सकते हैं। सप्ताह के दूसरे हिस्से में जब आप फोकस के साथ काम करेंगे, तो आपको प्रेम जीवन में भी संतुलन मिलेगा। रिलेशनशिप के मामले में यह सप्ताह रोमांटिक रहेगा। आपके पार्टनर से जुड़े कई नए और रोमांचक पहलू सामने आ सकते हैं। इसके अलावा, यह समय आपके रिश्ते को बेहतर बनाने का है, और एक-दूसरे के विचारों को समझने का भी। एक दूसरे के साथ बिताया गया समय आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।
4 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन में बहुत अच्छे अवसर लेकर आएगा। इस दौरान आपके रिश्ते में सुख और समृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं। आप अपने पार्टनर से भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत कर सकते हैं और अपने रिश्ते को एक नई दिशा दे सकते हैं। इस सप्ताह किसी नए स्थान पर रहने या शिफ्ट होने का विचार भी आपके मन में आ सकता है। सप्ताह के मध्य से रोमांस धीरे-धीरे बढ़ेगा, और आपके रिश्ते में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा, और आपके प्रेम जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। पार्टनर से मिलकर, उनके साथ कुछ नए प्लान्स बनाना आपके रिश्ते को और भी रोमांटिक और स्थिर बनाएगा।
विज्ञापन
5 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में कुछ उलझनें महसूस हो सकती हैं। शुरुआत में कुछ ऐसी स्थितियाँ आ सकती हैं, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। आपको इस समय अपने साथी के साथ खुलकर संवाद करना होगा और अपनी चिंताओं को साझा करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। संवाद से रिश्ते में तनाव कम होगा और आप दोनों को सुकून मिलेगा। सप्ताह के दूसरे भाग में आपका आकर्षण और व्यक्तित्व निखरेगा, जिससे आप अपने पार्टनर को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। इस समय आपकी चार्मिंग पर्सनालिटी आपके रिश्ते में मधुरता लाएगी और आपके पार्टनर के साथ एक नई ऊर्जा महसूस होगी। आपके रिश्ते में संतुलन आएगा और दोनों के बीच समझदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन
6 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों में अहम की टकराव को शांत करने की आवश्यकता होगी। सप्ताह की शुरुआत में आप बेवजह के वाद-विवाद में फंस सकते हैं, जिससे रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है। इस दौरान आपको शांतिपूर्वक और समझदारी से अपने साथी से बात करनी होगी, ताकि मनमुटाव को सुलझाया जा सके। सप्ताह के दूसरे भाग में आपके परिवार के किसी बुजुर्ग को लेकर चिंता बढ़ सकती है, जो आपके रिश्ते पर भी असर डाल सकती है। आपके पार्टनर के साथ कुछ महत्वपूर्ण बातचीत करने का समय आ सकता है, जिसमें आप दोनों के बीच कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस समय अगर आप अहंकार से बाहर निकलकर समर्पण की भावना के साथ काम करेंगे, तो रिश्ते में सुख और समृद्धि के संयोग बनेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह प्रेम जीवन में थोड़ी सी लापरवाही का सामना हो सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत में आप अपने साथी को लेकर थोड़े पजेसिव हो सकते हैं, और हर बात पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। यह स्थिति आपके रिश्ते में थोड़ी टेंशन पैदा कर सकती है। इसलिए आपको अपने आप को थोड़ा रिलैक्स करने की आवश्यकता है और साथी को उनकी स्वतंत्रता देने की जरूरत है। सप्ताह के मध्य से आपकी लव लाइफ रोमांटिक हो जाएगी और रोमांस की झलक दिखेगी। इस दौरान, आप दोनों के बीच प्यार और समझदारी बढ़ेगी, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी।
8 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
इस सप्ताह की शुरुआत तुला राशि के जातकों के लिए भावनात्मक रूप से कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर मन में अनिश्चितता और बेचैनी बनी रह सकती है। आप अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है, लेकिन नकारात्मक सोच से बचना जरूरी होगा। सप्ताह के दूसरे भाग में परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी। इस दौरान आप अपने प्रेम संबंध को लेकर गंभीर और व्यावहारिक निर्णय ले सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे, जिससे रिश्ते में स्थिरता और स्पष्टता आएगी। यह समय रिश्ते को एक नई दिशा देने का है।
9 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन में सुखद अनुभवों से भरा रहेगा। पूरे सप्ताह मन प्रसन्न रहेगा और रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी शुभ समाचार या अच्छे सरप्राइज की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी लव लाइफ में उत्साह और खुशी बढ़ेगी। सप्ताह के दूसरे हिस्से में आप अपने प्रेम संबंध से जुड़े मामलों में काफी व्यस्त रहेंगे। पार्टनर के साथ समय बिताना, भविष्य की योजनाओं पर बात करना और रिश्ते को आगे बढ़ाने के प्रयास आपको मानसिक संतोष देंगे। यह समय भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करने का है।
10 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए साल 2026 का पहला सप्ताह प्रेम जीवन के लिहाज से बेहद खास और यादगार रहने वाला है। इस दौरान प्रेम संबंधों में रोमांस, अपनापन और उत्साह देखने को मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर भावनाएं साझा करेंगे और रिश्ते में गर्मजोशी बढ़ेगी। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से मानसिक शांति मिलेगी और जीवन में सुख-समृद्धि का अनुभव होगा। यदि आप अपने रिश्ते को अगले स्तर तक ले जाने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए प्रेम और खुशियों से भरपूर रहेगा।
11 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए जनवरी का पहला सप्ताह प्रेम संबंधों के मामले में थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। इस दौरान पार्टनर के साथ विचारों का टकराव और मतभेद बढ़ सकते हैं। आपको यह महसूस हो सकता है कि आपका साथी आपकी भावनाओं या अपेक्षाओं को पूरी तरह नहीं समझ पा रहा है। ऐसे समय में चुप रहने या गुस्से में प्रतिक्रिया देने से स्थिति बिगड़ सकती है। बेहतर होगा कि आप खुलकर संवाद करें और धैर्य के साथ अपनी बात रखें। सप्ताह के अंतिम दिनों में हालात सुधरने लगेंगे और रिश्ते में फिर से सुकून और खुशी का माहौल बनेगा।
12 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
इस सप्ताह की शुरुआत कुंभ राशि के जातकों के लिए मानसिक तनाव और फ्रस्ट्रेशन लेकर आ सकती है। रिश्तों को लेकर मन में असमंजस बना रहेगा और भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है। काम और निजी जीवन का दबाव आपके प्रेम संबंधों को प्रभावित कर सकता है। सप्ताह के मध्य में आप कुछ ज्यादा भावुक हो सकते हैं और छोटी बातों पर मन दुखी हो सकता है। जिन बदलावों की आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे हैं, वे फिलहाल पूरे होते नजर नहीं आएंगे। ऐसे में धैर्य रखना और हालात को समय देना ही समझदारी होगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकती है। प्रेम संबंधों से जुड़ा कोई समाचार या बातचीत मन को आहत कर सकती है। पार्टनर के साथ गलतफहमियों के बढ़ने की आशंका है, इसलिए किसी भी बात को बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया न दें। सप्ताह के दूसरे भाग में स्थितियां धीरे-धीरे बेहतर होंगी। सुख-समृद्धि के शुभ योग बनेंगे और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। रिश्ते में फिर से अपनापन, विश्वास और खुशियों की वापसी होगी। यह समय पुराने मतभेदों को सुलझाने और नए सिरे से शुरुआत करने का है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।