इस हफ्ते बुध राशि बदलकर मकर में आ रहे हैं और गुरु की चाल बदल रही है। ऐसे में यह हफ्ता कई मायनों के सभी राशियों के लिए खास है। इन बातों का आपके जीवन के दूसरे पहलुओं पर क्या असर होगा यह तो आप साप्ताहिक राशिफल में पढ़ेंगे फिर इनका आपकी लव लाइफ पर क्या होगा असर जान लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशि: आप दोनों काफी सारा समय साथ बिताएंगे
2 of 13
मेष राशि
आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है और आप जहां चाहे प्रेमी के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने प्रेमी को थोड़े नाजो नखरे भी दिखा सकते हैं लेकिन इसका कोई बुरा प्रभाव प्रेम संबंधों पर नहीं देखा जाएगा। आप दोनों काफी सारा समय साथ बिताएंगे और आने वाले वेलेन्टाईन की काफी सारी प्लानिंग भी आप कर सकते हैं लेकिन समय से पूर्व कोई प्लानिंग ना करें और उसे समय पर छोड़ दें। ज्यादा मजेदार है कि आप सब अचानक से करें और प्रेमी को चौंका दे। इससे संबंधों में एक बार फिर से गर्माहट देखी जा सकती है। प्रेमी जीवन तो बढ़िया ही कहा जाएगा लेकिन सप्ताहांत में आपके प्रेम संबंधों को लेकर कुछ मित्र कानाफूसी कर सकते हैं जिससे आपका क्रोध बढ़ सकता है।
विज्ञापन
वृष राशि: अपने प्रेमी जीवन में अधिक से अधिक मिठास घोलें
3 of 13
वृष
इस सप्ताह के ग्रहों की स्थिति आपको यही संदेश दे रही है कि आप दोनों एक-दूसरे की बात को बिना कहे ही समझने का प्रयास करें। अपने प्रेमी जीवन में अधिक से अधिक मिठास घोलें और परस्पर एक-दूसरे की भावनाओं को सम्मान जनक नजरों से देखें। कुछ भी खोने का डर अपने मन से निकालकर आगे बढे। वैसे भी इस सप्ताह के आरंभ में आप दोनों अपने परिवार के साथ ज्यादा बिजी नजर आ सकते हैं खासकर आप अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिता सकते हैं और उनकी देखभाल में लगे रह सकते हैं।
मिथुन राशि: प्यार में उतावलापन नहीं दिखाएं
4 of 13
मिथुन राशि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आपको आरंभिक समय में सोच समझ के ही मुaह खोलना चाहिए। आप बोलते ज्यादा हैं और कई बार अड़ के अपनी बात को ही सही ठहराने का प्रयास भी करते हैं। अपनी इस आदत को आप इस सप्ताह नियंत्रित नहीं करेaगे तो प्रेम संबंध पर इसका बुरा प्रभाव देखा जा सकता है। आप अपनी गलती मानने की बजाय उलटा सीनाजोरी कर सकते हैं। आप यदि नए सिरे से प्रेमी जीवन का आरंभ करना चाहते हैं तब उसके लिए ज्यादा उतावलापन ना दिखाएं, कहीं ऎसा ना हो कि औंधे मुँह आकर गिर पड़े। प्रेम संबंधों को धीरे-धीरे गति पकड़ने दे।
विज्ञापन
कर्क राशि: सेहत का असर प्यार पर रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप दोनों बदलते मौसमानुसार अपने वस्त्रों का चयन करें क्योंकि आजकल मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता है। फैशन के चक्कर में अपनी सेहत को ना बिगाड़े। किसी पार्टी आदि में या क्लब में भी जाते है तब आपको ड्रिंक्स आदि देखकर ही लेने चाहिए। अंधाधुंध पीने से स्वास्थ्य संबधी विकार हो सकते हैं। यदि आप ड्रिंक नहीं भी करते हैं तब ठंडा-गर्म भी देख कर ही लें अन्यथा गला खराब हो सकता है या फिर बुखार मे भी ये सप्ताह निकल सकता है। यदि स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तब आप प्रेमी से मिलन कैसे कर पाएंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: प्रेम संबंध में कसैलापन देखा जा सकता है
6 of 13
सिंह राशि
आपके लिए सप्ताह बहुत अच्छा सा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला और अंतिम भाग फिर भी कुछ पक्ष में देखा जा सकता हैं लेकिन मध्य भाग आपको परेशानियां दे सकता हैं। आपको प्रेमी की कोई बात उस पर शक करने को बाध्य कर सकती है जिससे प्रेम संबंध में कसैलापन देखा जा सकता है। आपको अपने द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपका शक्कीपन अथवा आपकी अकारण झुंझलाहट आपके प्रेमी के धैर्य का बांध भी तोड़ सकती है। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल सकता है। आपको इनसे बचना चाहिए और कुछ समय के लिए बातचीत ही नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
कन्या राशि: इस हफ्ते आपका प्यार ऊफान पर रहेगा
7 of 13
कन्या राशि
प्रेम संबंध को लेकर सप्ताह के पहले दो भाग आपके लिए उचित कहे जा सकते हैं लेकिन अंतिम भाग में कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। जो भी परिस्थिति हो उससे आप समझदारी से निपटने का प्रयास करें। सप्ताह के आरंभ में आप अपने प्रेमी को एक अलग ही खूबसूरत रुप में देखने का सौभाग्य पा सकते हैं। इस रुप को देखकर आप अवाक से खड़े रह सकते हैं। एक अलग तरह से दिखने पर आप प्रेमी को बांहों में भरे बिना नहीं रह पाएंगे और मन आंतरिक संबंध बनाने के लिए भी जोर मार सकता है। इसके लिए आपको प्रेमी की सहमति से ही आगे बढना चाहिए। रोमांटिक बातें कर आप उसे मनाने में सफल भी हो सकते हैं।
तुला राशि: प्रेमी के साथ हंसी खुशी में बीतेगा सप्ताह
8 of 13
तुला राशि
आपके प्रेमी जीवन को लेकर यह सप्ताह मिश्रित फल दे सकता है और यदि आपका भाग्य अच्छा रहा तो आप सप्ताह के अंतिम भाग को भी अपने अनुकूल बना सकते हैं। इस सप्ताह आप काफी उत्साहित नजर आ सकते हैं और फिल्म आदि देखने की सोच सकते हैं। अन्य प्रेमी जोड़ो के साथ जी भर कर मौज मस्ती में समय निकल सकता है। प्रेमी के साथ हंसी मजाक करते समय का पता ही नहीं चलेगा और आपका मन समय को बाँधे रखना चाहेगा लेकिन सम्य तो समय है उड़ना उसका काम है। आप उसे बाँधे नहीं रख सकते हैं। आप अपने मित्र के सफल संबंधों पर भी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: बोरिंग लव-लाईफ में नई जान भरने की धुन सवार रहेगी
9 of 13
वृश्चिक राशि
आप प्रेमी को कैसे खुश रख सकते हैं या अपनी लव-लाईफ को कैसे रोमांचक बना सकते हैं!! बस इसी से आपके सप्ताह का आरंभ कहा जा सकता है। बोरिंग लव-लाईफ में नई जान भरने की धुन जो सवार हो गई है, वैसे भी आपको नित नए प्रयोग होते रहना ज्यादा भाता है। अभी भी दिमाग में यही खुराफात चल रही है कि क्या किया जाए। इसके लिए आप एक ब्लाईंड डेट पर जा सकते हैं और समय को रंगीन बना सकते हैं। रोमांटिक शाम की एक लंबी सी लिस्ट आप बनाकर रख सकते हैं कि क्या किया जाए जिससे आप अपने रोमांस को यादगार बना सकें। स्पेशल गिफ्ट का इंतजाम कर सकते हैं और प्रेमी की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर कुछ खास किया जा सकता है, लेकिन कुछ ऎसा ना करें जिससे सप्ताहांत में आपका मूड खराब हो जाए।
धनु राशि: आपके रिश्ते में कुछ तनाव उभर सकता है
10 of 13
धनु राशि
सप्ताह के आरंभ में आप और आपके जिगर के टुकड़े के मध्य थोड़ा तनाव देखा जा सकता है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि जितना समय आप अपने प्यार के लिए निकालना चाहते हैं, उतना ना निकाल पा रहे हों। अब थोड़ा बहुत तो कभी-कभार ऊपर नीचे संबंधों में चलता रहता है। जरुरी नहीं है कि अब हर बात का हल खोजा ही जाए, तो फिर आप भी कुछ समय शांत बैठे और छोड़ दें सब कुछ। ये रुठना और ये मनाना हर बार का ड्रामा अच्छा नहीं है। बार-बार ऎसा होने से व्यक्ति की कदर भी कम हो जाती है। रुठने-मनाने का मजा भी खत्म हो जाता है। इसलिए समय को अपनी चाल से चलने दें, सब कुछ सामान्य हो ही जाएगा। बस किसी तरह की कोई गलतफहमी दोनों के मध्य ना हो, इस बात का ख्याल रखें।
मकर राशि: आपके प्रेम संबंध मतभेद देखा जा सकता है
11 of 13
मकर राशि
आपके प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप दोनों के मध्य कुछ बातों को लेकर गहमागहमी देखी जा सकती है जो प्रेमी जीवन में जहर घोलने का सा काम कर सकती है। आप दोनों अपनी ईगो के चलते भी किसी तरह का समझौता नहीं करेगें जिससे बात बनने की बजाय बिगड़ने का रुख ही करेगी। किसी के समझाने का भी कोई असर नहीं पड़ने वाला है। ऎसा लगता है कि शायद इस रिलेशनशिप में आप दोनों घुटन महसूस कर रहे हैं जिसे आप खत्म करना चाहेगें। संबंधों को एक ही झटके में कभी भी खत्म किया जा सकता है लेकिन एक बार फिर से ठंडे दिमाग से विचार अवश्य कर लें।
कुंभ राशि: प्रेमी जीवन की बगिया में रंग-बिरंगे फूलों को महकने का अवसर दें
12 of 13
कुंभ राशि
आपके प्रेम संबंधों की जो गर्मी है वह इस सप्ताह कुछ ठंडी पड़ती दिखाई दे रही है। यदि आप दोनो इस रिश्ते से ऊब रहे हैं और एक बोझे की तरह उसे ढो रहे हैं तब बेहतर होगा कि आप दोनों को इस पर चर्चा करनी चाहिए। खुद को धोखे में रखने से अच्छा है कि आप दोनों अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें और फिर से इसमें जान फूंके। कुछ रचनात्मकता अपने प्रेम संबंधों में लाएं और प्रेमी जीवन की बगिया में रंग-बिरंगे फूलों को महकने का भी अवसर दें। आप चाहें तो आँख उठाकर अपने उन मित्रों को देखें जो प्रेमी जीवन में अच्छी तरह से घुट गए हैं। वो ऎसे रम चुके हैं कि उन्हें प्रेमी जीवन में किसी तरह की कमी नजर ही नहीं आती है। अपने उन मित्रों को भी देखे जो फ्लर्ट करना जानते है। जरा सा फ्लर्ट यदि आप प्रेमी के साथ करेगें तो शायद फिर से कुछ रौनक आ जाए। प्रेमी जीवन की कुछ यादें जीवित हो सकती हैं।
आपके प्रेम संबंधों को इस सप्ताह मिश्रित कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने कामकाजी क्षेत्र से बाहर ही नहीं निकल पाएंगे और काम के बोझ के चलते प्रेमी से बात भी नहीं कर पाएंगे। आपका प्रेमी काफी व्याकुल देखा जा सकता है आपसे दो घड़ी बात करने के लिए लेकिन आप जब किसी काम के पीछे पड़ जाते हैं तब आपको अपने प्रेमी की भी सुध नहीं रहती है। प्रेमी की नाराजगी देखने को मिल सकती है और शायद इस बार यह नाराजगी आपको महँगी पड़ जाए इसलिए हर बार की तरह इस बार भी आप प्रेमी को हलके में ना लें। किसी ना किसी तरह से बात कर ही लें। आजकल सोशल नेटवर्क एक सरल जरिया है जिससे आप कहीं भी प्रेमी से जुड़े रह सकते हैं और समय की भी पाबंदी नहीं रहती है।