Weekly Love Rashifal: इस सप्ताह बुध-मंगल की युति रिश्तों में नई ऊर्जा और जोश लेकर आएगी। जहाँ कुछ राशियों के लिए यह समय प्रेम में मजबूती और रोमांस का होगा, वहीं कुछ को भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है।
Weekly Love Horoscope 27 October To 2 November 2025: इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ खास बदलाव लेकर आ रही है। वृश्चिक राशि में मंगल के गोचर से बुध और मंगल की युति बनने जा रही है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बुध-मंगल युति योग कहा जाता है। यह योग व्यक्ति की बुद्धिमत्ता, तर्कशक्ति और कर्मठता को बढ़ाने वाला होता है और राजनीति, लेखन तथा प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सफलता दिला सकता है। हालांकि, इस युति का प्रभाव केवल करियर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह रिश्तों और पारिवारिक जीवन पर भी असर डालने वाला है। Mars Transit 2025: मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर, इस राशि के लिए रहेगा शुभ और मिलेंगे बेहतर परिणाम
इस हफ्ते मेष, कन्या और मीन राशि वालों की लव लाइफ में रोमांस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत या पुराने रिश्तों में मजबूती देखने को मिलेगी। वहीं, वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक उतार-चढ़ाव ला सकता है। ऐसे में धैर्य और समझदारी से कदम बढ़ाना ही सही रहेगा। आइए जानते हैं, अक्तूबर के इस आखिरी सप्ताह में आपके सितारे आपकी लव लाइफ के बारे में क्या संकेत दे रहे हैं। Saptahik Rashifal (27 Oct to 2 Nov): मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा सप्ताह, पढ़ें राशिफल
विज्ञापन
2 of 13
सप्ताह के उत्तरार्ध में थोड़ा संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
इस सप्ताह मेष राशि वालों की लव लाइफ में मिठास और रोमांस दोनों बढ़ेंगे। किसी मातृतुल्य महिला या बुजुर्ग के आशीर्वाद से जीवन में शांति और स्थिरता महसूस होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए यह समय भावनात्मक जुड़ाव को और गहरा करने वाला रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में भी कोई खास व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में थोड़ा संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। काम और रिश्ते के बीच तालमेल बिठाकर चलेंगे तो प्रेम जीवन में स्थायित्व और सुख बना रहेगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह प्रेम के लिहाज से संतोषजनक और सुकून देने वाला रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
अपने साथी के प्रति धैर्य और सम्मान बनाए रखें
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ी सावधानी की मांग करता है। सप्ताह की शुरुआत में आपसी संवाद से किसी गलतफहमी या विवाद को दूर करना संभव रहेगा। अपने साथी के प्रति धैर्य और सम्मान बनाए रखें, क्योंकि जल्दबाज़ी या गुस्सा रिश्ते को कमजोर कर सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बड़े बुजुर्ग या परिवारिक व्यक्ति से विचारों में मतभेद संभव हैं, जिससे मन विचलित रह सकता है। बेहतर होगा कि स्थिति को शांतिपूर्वक संभालें और प्रेम को प्राथमिकता दें। संयमित व्यवहार ही इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा।
4 of 13
सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थितियाँ आपके पक्ष में आने लगेंगी।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी अस्थिर रह सकती है। प्रेम संबंधों में आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे, जिससे मन बेचैन हो सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों या अफवाहों पर ध्यान देना रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थितियाँ आपके पक्ष में आने लगेंगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है, जो रिश्ते को नई दिशा देगी। प्रेम में भरोसा और खुली बातचीत ही इस सप्ताह आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगी।
विज्ञापन
5 of 13
किसी पुराने मतभेद का समाधान होगा और संबंधों में मिठास लौटेगी।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए रिश्तों को संभालने और सुधारने का समय लेकर आया है। शुरुआत में भावनाओं के बजाय थोड़ा व्यावहारिक होकर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। अपने साथी से मन की बात साझा करें, इससे रिश्ते में पारदर्शिता बढ़ेगी। सप्ताह के दूसरे भाग में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। किसी पुराने मतभेद का समाधान होगा और संबंधों में मिठास लौटेगी। प्रेम में स्थिरता और मानसिक शांति का यह सप्ताह आपको भीतर से सुकून देगा।
विज्ञापन
6 of 13
साझा समय बिताने से आपसी समझ और प्रेम गहराएगा।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों की लव लाइफ इस सप्ताह उत्साह और रोमांच से भरपूर रहेगी। शुरुआती दिनों में रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है। थोड़ा जोखिम लेकर आप अपने रिश्ते को एक नई दिशा दे सकते हैं।सप्ताह के अंत में जीवनसाथी या प्रियजन के साथ बाहर घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। साझा समय बिताने से आपसी समझ और प्रेम गहराएगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह खुशियों, रोमांस और साथ बिताए यादगार पलों से भरा रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह नई प्रेम कहानी की शुरुआत का संकेत दे सकता है।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
इस सप्ताह कन्या राशि वालों के जीवन में सकारात्मकता और प्रेम की नई लहर आएगी। शुरुआती दिनों में मन प्रसन्न रहेगा और रिश्तों में उत्साह देखने को मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह नई प्रेम कहानी की शुरुआत का संकेत दे सकता है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच आपसी समझ और सामंजस्य गहराएगा। सप्ताह के अंत तक साथी के साथ कोई यादगार पल या सरप्राइज़ मुलाकात संभव है। कुल मिलाकर, यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए शुभ और आनंदमय रहेगा।
8 of 13
सप्ताह का अंत उम्मीद और सुकून से भरा रहेगा।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शुरुआती दिनों में आपसी मतभेद या गलतफहमियाँ रिश्तों में दूरी ला सकती हैं। कुछ लोगों के लिए किसी हानि या निराशा का संकेत भी मिल रहा है। हालांकि सप्ताह के उतरार्ध में स्थितियाँ धीरे-धीरे सुधरेंगी और जीवन में नई शुरुआत की संभावना बनेगी। रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत करें, यह गलतफहमियों को दूर करेगा। सप्ताह का अंत उम्मीद और सुकून से भरा रहेगा।
9 of 13
सप्ताह की शुरुआत में साथी के साथ मतभेद या किसी बात को लेकर मन में खटास रह सकती है।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में साथी के साथ मतभेद या किसी बात को लेकर मन में खटास रह सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी साझेदारी या संयुक्त निर्णय से विवाद बढ़ सकता है। संतान से जुड़ा कोई विषय भी चिंता का कारण बन सकता है। सलाह दी जाती है कि आप किसी भी बात पर आवेश में न आएं, शांत और समझदार रवैया अपनाएं। यह समय धैर्य और परिपक्वता से संभालने का है।
10 of 13
जितना अधिक ध्यान आप अपने रिश्ते पर देंगे, उतनी ही गहराई उसमें महसूस करेंगे।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों की लव लाइफ इस सप्ताह काफी जीवंत रहेगी। शुरुआती दिनों में प्रेम संबंधों में उत्साह और आत्मीयता बढ़ेगी। साथी के साथ जुड़ाव मजबूत होगा और एक-दूसरे को बेहतर समझने का मौका मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप दोनों किसी छोटी यात्रा या आउटिंग का प्लान बना सकते हैं। यह समय आपसी निकटता और भरोसा बढ़ाने वाला रहेगा। जितना अधिक ध्यान आप अपने रिश्ते पर देंगे, उतनी ही गहराई उसमें महसूस करेंगे।
11 of 13
यह सप्ताह रिश्तों को मजबूत करने और एक-दूसरे की अहमियत समझने का है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी असमंजस भरी हो सकती है। ऐसा लगेगा जैसे रिश्ते पर आपका नियंत्रण कम हो गया है, लेकिन चिंता न करें — जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, हालात आपके पक्ष में आने लगेंगे। सप्ताह के अंत में साथी के साथ मधुर क्षण बिताने का अवसर मिलेगा। घर की साज-सज्जा या खरीदारी से आपसी तालमेल और भी बेहतर होगा। यह सप्ताह रिश्तों को मजबूत करने और एक-दूसरे की अहमियत समझने का है।
12 of 13
भावनाओं को नियंत्रित रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन में नई उमंग लेकर आएगा। शुरुआत में आपको किसी खास व्यक्ति से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। युवा वर्ग के सुझावों या समर्थन से रिश्तों में नई चमक आएगी। हालांकि सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मन थोड़ा उदास रह सकता है, या किसी बच्चे या परिवारजन की चिंता मन को विचलित कर सकती है। भावनाओं को नियंत्रित रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
यह सप्ताह प्रेम, उत्साह और साथ बिताए खुशनुमा लम्हों से भरा रहेगा।
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों की लव लाइफ इस सप्ताह बेहद खुशनुमा रहेगी। शुरुआती दिनों में रोमांस और आकर्षण बढ़ेगा, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें साथी से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। सप्ताह के अंत में मनोरंजन, पार्टी या किसी उत्सव का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज या उपहार भी मिल सकता है। यह सप्ताह प्रेम, उत्साह और साथ बिताए खुशनुमा लम्हों से भरा रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।