फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2017 के पहले हफ्ते में इन राशि वालों का प्यार होगा जोरदार

Fri, 30 Dec 2016 08:34 AM IST
चन्द्रप्रभ्ाा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
love
साल 2017 के पहले हफ्ते में प्रेम‌ियों की खुशी और जोश देखने लायक रहेगा। ऐसे जोशीले माहौल में इस हफ्ते कुछ राश‌ियों में प्रेम के जबरदस्त संयोग बन रहे हैं। देख‌िए आपका प्यार इस हफ्ते क‌ितना जोर मारने वाला है।
विज्ञापन

मेष राशि: रोमांस चरम सीमा पर रहेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
सप्ताह के आरंभ में सितारे आपके पक्ष में नजर नहीं आते हैं लेकिन इस सप्ताह में नये साल का आरंभ भी हो रहा है इसलिए आप दोनो के मध्य कोई ऎसी बात नहीं होनी चाहिए जिससे मूड खराब हो जाए। सप्ताह का दूसरा भाग आपके पक्ष में कहा जा सकता है और इस समय आपके व्यवहार में चंचलता भी दिखेगी, प्रेमी आपके इस अंदाज से काफी प्रभावित हो सकता है। आपकी ऊर्जा इस समय काफी उच्च बनी रहेगी और रोमांस भी चरम सीमा पर रहेगा।
विज्ञापन

वृष राशि: प्रेम से रोम-रोम प्रफुल्लित रहेगा

3 of 13
वृष
सप्ताह के आरंभ में थोड़ी चुप्पी साध सकते हैं लेकिन बाद के समय में आप प्यार की पींगो पर सवार रहेगें और आपका रोम-रोम प्रफुल्लित रहेगा। आपका मन मयूर प्रेम संबंधों में नाच उठेगा लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि प्रेम संबंध बहुत ही पाक होते हैं इनमें किसी तरह की बेईमानी संबंधों को लंबे समय तक टिकने नहीं देती है इसलिए अपने साथी की बुराई अथवा कमियों का जिक्र किसी से ना करें क्योंकि कोई भी व्यक्ति संपूर्ण नहीं है, कोई ना कोई कमी सभी में होती है।

मिथुन राशि: गर्मजोशी से करें प्रेमी के साथ नए साल की शुरुआत

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह मिश्रित रहेगा जिसका कारण आपको समझ नहीं आएगा क‌ि नए साल की जो प्लानिंग आपने की होगी शायद वह भी धरी रह जाए। बेशक हालात आपके अनुकूल ना हो लेकिन आपको उसे बेहतर बनाने का प्रयास अवश्य करना चाहिए और प्रेमी के साथ नए साल का स्वागत पूरी गर्मजोशी के साथ करना चाहिए।
विज्ञापन

कर्क राशि: प्यार भरपूर लेक‌िन जेब करेगा मजबूर

5 of 13
कर्क राशि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके विपक्ष में कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ काफी समय बिता सकते हैं लेकिन जब पैसे खर्च की बात आएगी तब आप जरा कंजूसी दिखा सकते हैं जो माहौल को थोड़ा बिगाड़ सकता है। अच्छी भली शाम आपकी कंजूसी की वजह से खराब हो सकती है. आपका रोमांस काफूर हो सकता है. यदि आप अपनी शाम को रंगीन, शानदार तथा यादगार बनाना चाहते हैं तब जेब को ढीला करना ही होगा।
विज्ञापन

सिंह राशि: लव लाईफ का लुत्फ उठा उठाएंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
प्रेमी जीवन को लेकर यह सप्ताह का आरंभ तो अच्छा कहा जाएगा लेकिन बाद का समय प्रतिकूल हो सकता है लेकिन परेशान ना हो, अभी देर नहीं हुई है अभी भी समय है जिससे आप अपनी लव लाईफ का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रेमी के साथ बाहर जाएं और हो सके तो नए साल का आरंभ फिल्म देखने से करें। कुछ समय साथ बिताने से मन-मस्तिष्क दोनों को संतुष्टि मिलेगी। आपको खुलकर जीना चाहिए ना कि हर समय अपने आदर्शों व मूल्यों का ही बखान करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

कन्या राशि: देखें, प्यार के मध्य वासना तो नहीं आ रही है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
प्रेम संबंधों को लेकर आप कुछ तनावग्रस्त नजर आ सकते हैं। इस तनाव का कारण पुराना विवाद भी हो सकता है जो एक बार फिर आपके प्रेम संबंधों के आड़े आ सकता है। आप पहले यह तय करें कि आपके प्यार के मध्य वासना तो नहीं आ रही है जिससे आप दोनों के मध्य टकराव की स्थिति बन रही है। दूसरा यह देखने का प्रयास करें कि जिस प्यार के लिए आप पागलपन की हद तक जाना चाहते हैं, क्या वह भी इसी तरह आपके लिए पागलपन महसूस करता है? अगर नहीं तब आपको एक बार विचार करना चाहिए।

तुला राशि: प्यार में गर्मजोशी भरने का बेहतर मौका म‌िलेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके घूमने फिरने से हो सकता है क्योंकि नए साल के आरंभ से पहले आप प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, कहीं दूर ना सही पास ही सही लेकिन आप नववर्ष के आगमन का स्वागत अपने साथी के साथ मिलकर करेगें। फिल्म देखने जा सकते हैं या मॉल आदि में घूमकर भी मौज-मस्ती कर सकते हैं। शॉप‌िंग के भी अच्छे योग बनें हैं लेक‌िन बेहतर है क‌ि कुछ सरप्राइज देकर अपने प्यार में और गर्मजोशी भर लें।

वृश्चिक राशि: प्यार, रोमांच और कुछ तकरार से भरपूर सप्ताह  

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
इस सप्ताह में आप प्यार भरी बाते भी करेगें, रोमांस भी करेगें, रोमांचित भी रहेगें लेकिन झगड़े भी करेगें। कई बार बात करना भी नहीं चाहेगें और बात किए बिना चैन भी नहीं होगा। अगर आप थोड़ा सा धीरज रखेगें तब आप जो चाहे वह प्रेमी से पा सकते हैं। नए साल के आरंभ में आप प्रेम संबंधित विषयों का एक लक्ष्य निर्धारित करे हालांकि प्रेम संबंधों का कोई लक्ष्य नहीं होता है फिर भी आप कोशिश करें। लक्ष्य में यह देखें कि क्या कमियां अभी तक रह गई हैं जिन्हें दूर नहीं किया जा सका और नए साल में उन्हीं कमियों को दूर करने की कोशिश करें।

धनु राशि: लव लाइफ में कुछ मजेदार होने वाला है

10 of 13
धनु राश‌ि
इस सप्ताह आप भीड़ में भी खुद को अकेला पा सकते हैं। किसी काम में मन नहीं लगेगा क्योंकि आप अपने प्यार से दूर रह सकते हैं जिससे मन में उदासी छाई होगी और हर काम आपको भारी लग सकता है जिसे आप बुझे मन से बस पूरा कर रहे हैं। यदि आपके प्रेम संबंध अभी तक बने ही नहीं है तब आप अपनी आंखें खोलकर अपने चारों ओर देखे हो सकता है कि नववर्ष की पार्टी में ही कोई टकरा जाए। दुनिया बहुत बड़ी है और आपके टाईप का कोई ना कोई अवश्य मिल जाएगा।

मकर राशि: प्रेम संबंधों में आई कमी मिलकर दूर करेगें

11 of 13
मकर राश‌ि
हर किसी का अपना व्यक्तित्व तथा खासियत है और सभी अपने आप में खास हैं तो फिर दूसरों से अपने प्रेम संबंधों की तुलना क्यों की जाए? दूसरा प्रेमी जोड़ा क्या करता हैं और क्या नहीं करता है इस बात से आपको कोई सरोकार नहीं होना चाहिए, आप अपने संबंधों को संभाल ले इतना ही काफी है। इस सप्ताह नए साल का आरंभ भी हो रहा है तब आपको खुशी-खुशी इसका स्वागत करना चाहिए और संकल्प करना चाहिए प्रेम संबंधों में आई कमी को आप दोनो मिलकर दूर करेगें। आप अपने प्रेमी की तुलना भी कभी किसी से नहीं करेगें, इसका भी संकल्प करें।

कुंभ राशि: प्रेमी से ज्यादा म‌ित्रों का साथ भाएगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
सप्ताह का आरंभ तो बहुत अच्छा कहा जा सकता है लेकिन बाद का समय आपके विचारानुकूल ना रह पाए। आप कोशिश करें कि साल के आरंभ से पूर्व अथवा पूर्व संध्या पर मूड अच्छा ही बना रहे। प्रेमी से यदि झड़प हो भी जाती है तब भी आप अपनी ओर से मुस्कुराने का ही यत्न करें। यह दिखाएं जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है। बेकार में अपना जी जलाने से क्या होगा, आपकी अपनी शाम ही बरबाद होगी। बेहतर है कि मित्रों के साथ शाम का मजा लें। प्रेमी को छोड़ कभी-कभी मित्रों का साथ भी भाता है।
विज्ञापन

मीन राशि: प्रेमी के व्यक्त‌िगत जीवन में अध‌िक दखलंदाजी न करें

13 of 13
मीन राश‌ि
आप प्रेमी के बारे में अधिक से अधिक और छोटी से छोटी बात जानने को उत्सुक रह सकते हैं। बात जानने की उत्सुकता तो ठीक है लेकिन आपको अपनी हदों में ही रहकर जानकारी हासिल करनी चाहिए। आप उन बातों को कुरेदने का प्रयास ना करें जिससे प्रेमी की भावनाओं को ठेस पहुंचती हो। खासकर यदि प्रेमी का कोई पुराना संबंध रहा है तब आपको चुप्पी ही रखनी चाहिए। आप अपने से मतलब रखें कि प्रेमी आपके प्रति कितना जिम्मेवार या कितना वफादार है! यदि वफादार है तब आप उसे शक की निगाहों से ना देखें, ऎसा करना प्रेमी जीवन में दरार पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें