आज चन्द्रमा का गोचर पूरे दिन धनु राशि में रहेगा। देर शाम चन्द्रमा राशि बदलकर मकर राशि में आएंगे। ऐसे में साल का अंतिम शुक्रवार आपके लिए क्यों और किस मामले में खास रह सकता है जान लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशि: किसी रूप में लाभ मिलेगा
2 of 13
मेष राशि
आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आपको इस बात से बहुत खुशी होगी कि आपके बुरे वक्त में आपके नजदीकी मित्र आपका साथ देने को तैयार हैं। दोस्ती के रिश्ते में बदलने की आज प्रबल संभावना है। वैसे आज इस रिश्ते में सफलता की संभावना दिख रही है। उच्च अधिकारियों से आप खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं। आपने अपनी संस्था के लिए जो कड़ी मेहनत की थी, अब उसका फल आपको जरूर मिलेगा। ये लाभ किसी भी रूप में मिल सकता है, जैसे कि तारीफ, प्रमोशन, विदेश यात्रा, तनख्वाह में वृद्धी के रूप में मिल सकता है। यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जायेगी। आज आपको सेहत से सम्बन्धित कोई परेशानी आ सकती है। सम्भावना है कि दर्द को लेकर आप परेशानी में आ सकते हैं। घबराएं नहीं, इस समय आप गहरी परेशानियों से दूर हैं।
विज्ञापन
वृष राशि: पैसों के मामले में सावधानी बरतें
3 of 13
वृष राशि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। रोमांस की नजर से आपका यह दिन अच्छा है। आज आपको अपने पार्टनर के प्यार से बहुत खुशी मिलेगी। आज आपको काम करने व पढ़ने के लिए ऐसी जगह ढूंढनी चाहिए जहां किसी तरह का व्यवधान ना हो। आज आपका ध्यान आसानी से अपनी जिम्मेंदारियों से भटक रहा है। पैसे रुपये के मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। भविष्य के लिए पैसा बचाने के लिए यह भी सावधानी रखना जरूरी है कि आप अपना पैसा किन बचत योजनाओं में लगा रहे हैं। आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आपकी सोच आपको ज्यादा परेशानी में डाल सकती है। यह जब भी हो तो ध्यान रखें कि यह विचार अल्प समय के लिये हैं इसलिए इन पर ध्यान न दें।
मिथुन राशि: कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। यह दिन आपके लिए आपका प्यार लेकर आया है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुई कार्य योजनाओं को पूरा कर सकेंगे। इससे ना केवल आपको मानसिक शांति मिलेगी बल्कि कैरियर में भी वृद्धी होगी। आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है। कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आपको अपने धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। आज आपको बिस्तर से उठकर खुद को व्यायाम करने के लिए बढ़ावा देना होगा। आपका मन नहीं करेगा, मगर इसका लाभ आपको अभी नजर आ जाएगा। लम्बे समय तक लाभ उठाने के लिए सन्तुलित भोजन लें।
विज्ञापन
कर्क राशि: आर्थिक रूप से अच्छा है आज का दिन
5 of 13
कर्क राशि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। अगर आप अकेले हैं तो हाल के प्रेम संबंध के मामले में आज थोड़ी निराशा का सामना कर सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण कामों को आप पूरी सफलता के साथ पूरा कर पाएंगे। अपनी योजनाओं के आपको शुभ परिणाम ही मिलेंगे। कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज आप बाहर जाने के लिए उत्साहित होंगे। इसलिए बाहर जाकर ताजी हवा का लाभ उठाएं आज आपका मन अपना मन पसन्द भोजन बनाने को करेगा। आप खूब मस्ती करेंगे और ऊर्जा का स्तर भी ज्यादा रहेगा। आज आप मस्ती करें, क्योंकि आज आपकी सेहत एक दम टिप-टॉप रहने वाली है।
विज्ञापन
सिंह राशि: खुशियों से भरा रहेगा आज का दिन
6 of 13
सिंह राशि
आज आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिजन अथवा दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। आप में से कुछ लोग अपने ऑफिस में आज किसी अजनबी के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। इतना जान लें कि वह आपसे अच्छा नहीं, क्योंकि वह आपके कैरियर के लिए स्थायी साबित नहीं होगा। चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर का काम मिलेगा और उन्हे आश्चर्य मिश्रित आनंद होगा। आपको अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करना है। ये समय जल्दी ही बीतेगा। पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिये आज धन लाभ का दिवस है। आज अपने काम के कुछ अधिक घन्टे देते हुए उस अवसर का पूरा लाभ लीजिये जो आपके व्यवसाय को लाभ देने के लिये आ रहा है। किसी संक्रमण या फिर कोल्ड होने के कारण आपकी सेहत थोड़ी नाजुक हो सकती है। अच्छा खाना और आराम करके आप इस बीमारी से लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: पदोन्नति के योग बन रहे हैं
7 of 13
कन्या राशि
आज आप खुद को सही मायने में जानने की कोशिश करेंगे। आप अपनी मान्यताओं पर ध्यान देंगे। इसी राह पर चलते रहें क्योंकि इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपने प्रेम को ताजा रखने का प्रयास करें। अपने साथी के साथ रात का खाना मदद करेगा। नए विचारों से काम करने के कारण आपका व्यावसाय बहुत ही अच्छा रहेगा। अपने अधिकारियों को अपना उत्साह दिखाने की कोशिश करें। कुछ को इसका प्रतिफल पदोन्नति के रूप में भी मिल सकता है। आमतौर पर आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है। कोई आर्थिक समस्या नहीं खड़ी होगी और आप की आय के साधन भी सुदृढ़ व स्थिर रहेंगे। आज आपका मन व्यायाम में लगेगा। लम्बे समय के अंतराल के बाद आज आपका मन फिर से व्यायाम करने में लगेगा। आप चाहेंगे कि जल्दी ही आप अपने शरीर को पहले वाली स्थिति में ले आएं। लेटने में तीस मिनट लगाने से अधिक आपको तीस मिनट जिम में काम करना अच्छा लगेगा।
तुला राशि: जीवन में कुछ नया सीखने को मिलेगा
8 of 13
तुला राशि
आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी हमें हर मोड़ पर कुछ ना कुछ सीख देती है इसलिए जीवन की हर चुनौती से हमें कुछ ना कुछ सीख लेनी चाहिए। अपना साथी चुनने में सावधानी बरतें व पहले की तरह गलती ना दोहराएं। लम्बे समय तक आपको व आपके परिवार को सुख प्रदान करने वाले साथी का चुनाव करें। आपकी क्षमता के कारण आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस मौके का लाभ उठा कर आपको अपने क्षेत्र की और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आज खर्च करने से पहले सोचिये क्योंकि आपकी नकदी की आवक बहुत ज्यादा नहीं है। हो सकता है कि आपकी ज्यादा खरीदारी की आदत के कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही हो, इसलिये आज थोड़ा सा नियंत्रण रखिये। घर के बाहर किसी भी खेल को खेलने से आपका शरीर ठीक ही नहीं रहेगा बल्कि आपके पास कोई बीमारी भी नहीं आएगी। आप पौष्टिक खाना खाएं और सकारात्मक विचार अपने मन में लाएं, इसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
वृश्चिक राशि: कंपनी की अच्छी तरक्की होने वाली है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज अपने आपको व्यवस्थित करने का दिन है। आज आप अपने प्रयासों में सफल होंगे और इससे आपको आने वाले समय में लाभ होगा। दोनों के बीच हाल की कुछ मनमुटाव के बाद आज आप एक दूसरे से फिर बंध गये हैं। आपने एक दूसरे को बेहतर समझा है और बातचीत की है। अपने पार्टनर की बात को तरजीह दें और ध्यान से सुनें। काम के क्षेत्र में आपके पास बहुत से विकल्प हैं, जिनमें से कुछ सुरक्षित हैं और कुछ में खतरा भी है। अब आपको ये निर्णय लेना है कि आपको क्या करना है। सभी विकल्पों पर ठीक से विचार करके उनकी अच्छाइयों व बुराइयों को ध्यान से समझने की कोशिश करें। जो लोग व्यापार में हैं उन्हें आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। साथ ही आपकी साख भी कायम होने वाली है। आप और आपकी कंपनी की अच्छी तरक्की होने वाली है। आज स्वास्थ्य मे परेशानी आ सकती है। खाते समय थोड़ा ध्यान दें। खाना स्वच्छ बना होना चाहिए।
धनु राशि: भविष्य को लेकर उलझन में हैं
10 of 13
धनु राशि
आज आप अपने परिवार की किसी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे। दूसरे लोग फैसले के लिए आपकी कुशलता व योग्यता पर निर्भर कर रहे हैं। सभी आप पर ही निर्भर हैं, शायद इस बात से आपको कुछ अजीब सा लगे। आज के दिन आपसी रिश्ते बनाएं एवं उन पर अपना ध्यान केन्द्रित करके अमल करें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं, जिससे आपको सकारात्मक फल भी प्राप्त हो सके। आज आप अपने भविष्य को ले कर कुछ उलझन में रहेंगे और किसी सलाहकार की सलाह लेना चाहेंगे। इस व्यक्ति से पूरी तरह खुल कर बात करें। आज ये संभव है कि आप उस वस्तु से धन प्राप्त करें जिसे आप शौक के खातिर करते हैं। ये धन का स्रोत सामान्य आजीविका के समान नहीं होगा। आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। दुर्भाग्यवश आप खुद को आलसी और हतोत्साहित महसूस करेंगे। आपको पता है कि जिम जाना चाहिए परन्तु आप जाएंगे नहीं। ध्यान रखें कि आप अच्छा खायें अन्यथा आपकी तबियत गिरी सी महसूस होगी।
मकर राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें
11 of 13
मकर राशि
आज अपने आप को किसी भी व्याकुलता से बचाने के लिए किसी के द्वारा दी गई सूचना की सत्यता को अवश्य जांच लें। यूं ही किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें। आपके और आपके साथी के मिलने के लिए यह उपयुक्त समय है। यदि आप अपने साथी के समक्ष कोई प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो यही उपयुक्त समय है, जबकि वह मान जाएगा। लगातार रोक-टोक के कारण आप अपने उद्देश्यों को समय पर प्राप्त नहीं कर पाएंगे। आपको खुद ही इस बात का निर्णय लेना होगा कि इन बातों से कैसे निबटा जाए। अगर आप विद्यार्थी या नौजवान हैं तो आपको लगेगा कि आपको कोई ऐसा धन मिल गया जिसकी दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं थी। अगर आपको सेहत से सम्बन्धित परेशानी है तो आज वो दिन है जब आपको अपनी परेशानी का हल निकालना होगा। तले-भुने खाने से दूर रहें और तनाव को कम रखें ताकि आपकी बल्डप्रेशर की परेशानी ना बढ़ जाए। आज आपको असन्तुलित खाने के प्रति सावधान रहना होगा।
कुंभ राशि: विदेश जाने के योग हैं
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। आज आप किसी नये रिश्ते में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आपको हैरत होगी कि आपके पार्टनर ने किस तरह अपना प्यार आपके सामने इजहार कर दिया। अगर आपका खुद का व्यवसाय है तो हो सकता है कि आज आपको विदेश से कोई अवसर मिल जाए। ये अवसर आपके उत्पाद या सेवा को एक नई दिशा में ले जाएगा। आपकी राजनैयिक योग्यताओं एवं कठिन परिश्रम से आपकी अच्छी आय की वापसी हो सकती है जिससे आपके अधिकारियों पर आपके प्रति अच्छी धारणा बन सकती है। आपको साधना के लाभ सुनकर आश्यर्च होगा आज आप अपने दिमाग को शान्ति दे सकते हैं, क्योंकि यह उपयुक्त समय है।
अपने परिजनों के साथ आपके संबंध मधुर हैं। अपने रिश्तों को मधुर बनाने के लिए आपने बहुत मदद की है, प्रयास जारी रखें। आप और आपके परिजन हमेशा एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते हैं। पार्टनर के बारे में ख्याल आज आपके प्रेम-संबंधों को गर्मजोशी से भर सकते हैं। अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आज का दिन गंभीरतापूर्वक निर्णय लेने का है। आज आपको लोगों से मिलते रहना चाहिए। इससे आप कई महत्वपूर्ण लोगों से संबंध कायम कर सकेंगे। अपनी संस्था के बड़े लोगों से मिलने में ना हिचकें। सोच समझकर किये गये निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। आगे कोई निवेश करने जा रहे हैं तो दोस्तों से इस संबंध में सलाह ले सकते हैं। आज वो दिन है जब आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी सड़क दुर्घटना होने से बचें। और बेहद सावधानी से रोड पर चलें। अगर आप कार या मोटरसाईकिल चलाते हैं, तो बेहद सावधान और सतर्क रहकर चलाएं।